ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक-पीएम मोदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक-पीएम मोदी

By @dmin
Published: March 15, 2022
Share
गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ, प्रवासी मजदूरों को मिला केंद्र सरकार का तोहफा, 50 हजार करोड़ किये जाएंगे खर्च
गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ, प्रवासी मजदूरों को मिला केंद्र सरकार का तोहफा, 50 हजार करोड़ किये जाएंगे खर्च
SHARE

भाजपा सांसदों से बोले पीएम मोदी: मेरे कहने पर आपके बेटों का टिकट कटा, इसके पीछे मैं ही जिम्मेदार
नई दिल्ली (एजेंसी)। भाजपा संसदीय दल की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर पहुंचे थे। राजनाथ सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद पीएम मोदी ने अपने सांसदों को संबोधित किया। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अगर किसी भाजपा सांसद या मंत्री के बेटे या बेटी की उम्मीदवारी खारिज हुई तो इसके पीछे मैं जिम्मेदार हूं। पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी में पारिवारिक राजनीति की अनुमति नहीं होगी, अन्य पार्टियों में वंशवाद की राजनीति के खिलाफ लड़ा जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादी पार्टियां देश को खोखला कर रही हैं। वहीं इससे पहले चार राज्यों में बड़ी जीत के लिए सभी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा को फूल का माला पहनाकर भी स्वागत किया गया। बैठक शुरू होने से पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर को भी श्रद्धांजलि दी गई।

पीएम मोदी ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और इसके खिलाफ हमें लडऩा होगा। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी वजह से है कि कई सांसदों के बच्चों को हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में टिकट नहीं मिला। पीएम मोदी ने कहा कि वंशवाद की राजनीति से लडऩे के लिए भाजपा को संगठन के भीतर इस तरह की प्रथाओं पर लगाम लगानी होगी।

पीएम मोदी ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की भी सराहना
पीएम मोदी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की भी सराहना की और सुझाव दिया कि ऐसी फिल्में अधिक बार बनाई जानी चाहिए।

जहां कम वोट मिले वहां समीक्षा करें: पीएम मोदी
बैठक में मौजूद भाजपा सांसद मनोज तिवारी के अनुसार, मोदी ने सांसदों से कहा कि वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में ऐसे 100 बूथों की पहचान करें जहां भाजपा को अपेक्षाकृत कम वोट मिले और इसके पीछे के कारणों की पहचान करें। हालांकि, उन्होंने पार्टी को समर्थन देने के लिए सांसदों को भी धन्यवाद दिया, तिवारी ने कहा।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन संकट पर जानकारी दी
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी युद्धग्रस्त यूक्रेन को छोडऩे में फंसे भारतीयों की मदद के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत निकासी अभ्यास पर एक प्रस्तुति दी।

चार राज्यों में सीएम चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त
इस बीच, भाजपा संसदीय बोर्ड ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभाओं में विधायक दल के नेताओं के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है, जहां भाजपा ने भारी जीत हासिल की है। अमित शाह को जहां उत्तर प्रदेश का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, वहीं राजनाथ सिंह को उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को मणिपुर के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है जबकि किरेन रिजिजू सह-पर्यवेक्षक हैं। गोवा के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है।

63 दिनों में पहली बार देश में एक लाख से नीचे आए कोरोना के नए केस… सामने आए 86,498 नए मामले…. 2123 मरीजों की मौत
अत्यधिक शराब पीने की आदत और परिवार के प्रति गैर जिम्मेदार होना…हाईकोर्ट ने माना क्रुरता, तलाक की अर्जी स्वीकार
किसान और युवा नीतियों को मजबूत करने की दिशा में कटिबद्ध: दक्ष वैद्य
देर रात बड़ा हादसा : मिनी ट्रक व कार में जोरदार टक्कर, महिला सहित दो की मौत, दो घायल
कोरोना मामलों में आई भारी कमी, सक्रिय मामले घटकर हुए 11 लाख के करीब, 895 की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 300 किलोमीटर लंबा गोमती एक्सप्रेसवे, 15 हजार करोड़ से 5 साल में बनकर होगा तैयार 300 किलोमीटर लंबा गोमती एक्सप्रेसवे, 15 हजार करोड़ से 5 साल में बनकर होगा तैयार
Next Article भिलाई निगम : आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागों का किया औचक निरीक्षण… विभागीय कार्यों की ली जानकारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?