ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम : आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागों का किया औचक निरीक्षण… विभागीय कार्यों की ली जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई निगम : आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागों का किया औचक निरीक्षण… विभागीय कार्यों की ली जानकारी

By @dmin
Published: March 15, 2022
Share
SHARE

भिलाई । कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति एवं विभागीय कार्य में कसावट लाने के लिए निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागों का औचक निरीक्षण किया। दिन शनिवार एवं रविवार को अवकाश होने एवं कार्यालय दिवस में समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक के समय के अधिसूचना जारी होने के साथ ही आयुक्त सक्रियता से कभी भी औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी तारतम्य में आज आयुक्त ने शाम 05 बजे मुख्य कार्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण करना प्रारंभ किया। कुछ विभागों में उनके महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर उनके विभाग में ही बैठकर समीक्षा की।

वही विभाग प्रमुख से विभागों के कार्यों के संपादन से संबंधित जानकारी ली। कर्मचारियों की उपस्थिति का भी निरीक्षण आयुक्त ने इस दौरान किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का मार्च 2022 सत्र दिनांक 7 मार्च 2022 से 25 मार्च 2022 तक आहूत किया गया है। इस दौरान विधानसभा के प्रश्न, ध्यानाकर्षण, सूचनाएं, स्थगन प्रस्ताव काल के प्रश्न आदि का उत्तर समय सीमा में शासन को भेजा जाना होता है। इसलिए मुख्यालय एवं जोन कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों को बिना सक्षम स्वीकृति के अवकाश पर नहीं जाने व मुख्यालय से बाहर नहीं रहने के आदेश निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जारी किए है।

इसलिए निगम के तमाम विभागों का भी कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर आयुक्त निरीक्षण करते है। आयुक्त ने सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कार्यालयीन समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे का अनिवार्य रूप से पालन करें और बिना सक्षम स्वीकृति के मुख्यालय न छोड़े अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्टेनो पुरुषोत्तम साहू मौजूद रहे।

कोरोना संक्रमण के बीच कैसे हों मतदान, तीन दिन में दिशा-निर्देश जारी करेगा चुनाव आयोग
सावन महीने के अंतिम सोमवार को शिवालयों में लगी भक्तों की भीड़, मंत्री अकबर ने की पूजा
बारिश-बाढ़ से बिगड़ने लगे हालात, पूरा छत्तीसगढ़ हुआ तरबतर, बस्तर सबसे ज्यादा प्रभावित, सरगुजा के लिए भी चेतावनी
मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देवारी तिहार व गोवर्धन पूजा का उत्सव
कोरोना गाईडलाईन का पालन नहीं करने वाले मदिरा दुकानों, ढाबों और चखना सेंटरों के संचालकों पर कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ, प्रवासी मजदूरों को मिला केंद्र सरकार का तोहफा, 50 हजार करोड़ किये जाएंगे खर्च वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक-पीएम मोदी
Next Article अचानकमार टाइगर रिजर्व: पहली बार मादा बाइसन ने एक साथ दो शावकों को दिया जन्म…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?