ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोन लेने के बहाने घुसे बदमाश, 12 मिनट में लूटा नौ करोड़ का सोना, 3 घंटे में दबोचे आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

लोन लेने के बहाने घुसे बदमाश, 12 मिनट में लूटा नौ करोड़ का सोना, 3 घंटे में दबोचे आरोपी

By @dmin
Published: June 15, 2021
Share
Police who robbed millions of ATM cashmen in Raigad, arrested
Police who robbed millions of ATM cashmen in Raigad, arrested
SHARE

चूरू (एजेंसी)। राजस्थान के चूरू में नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में नौ करोड़ की लूट को अंजाम दिया। दरअसल, बदमाश लोन लेने के बहाने मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के कार्यालय में घुसे और महज 12 मिनट में 17 किलो सोना व 8.92 लाख रुपये लूट लिए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई और महज 3 घंटे में दो आरोपियों को पकड़ लिया। 

यह है पूरा मामला
चूरू में रिलायंस मॉल के पास मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड गोल्ड लोन की ब्रांच है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे चार युवक वहां पहुंचे। एक युवक ने अपनी अंगूठी दिखाते हुए लोन लेने की बात कही। उस दौरान ब्रांच में मैनेजर समेत कुल चार लोग मौजूद थे, जो लंच कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने नकाब पहने हुए थे। उन्होंने हथियार दिखाकर शटर अंदर से बंद कर लिया। साथ ही, मोबाइल छीनने के बाद पूरे स्टाफ को बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी 17 किलो सोना और 8.92 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

दो बाइक से आए थे आरोपी
जांच में सामने आया है कि चारों बदमाश दो बाइक पर आए थे, जो उन्होंने ब्रांच के बाहर खड़ी की थीं। लूट के बाद चारों आरोपी अपनी बाइक से ही फरार हो गए। पहचान से बचने के लिए उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज भी निकाल ली थी। हालांकि, बाहर लगे कैमरे में उनका फोटो व बाइक का नंबर कैद हो गया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर ही बदमाशों की तलाश की। 

ऐसे दबोचे गए दो बदमाश
पुलिस के मुताबिक, लूट के बाद सभी टीमों को सक्रिय कर दिया गया। साथ ही, राजस्थान और हरियाणा में नाकाबंदी की गई। जांच के दौरान पता लगा कि बदमाशों ने अपनी बाइक चूरू में ही छोड़ दी थीं और वे आई-20 कार से भागे थे। सुरेवाला चौक पर पुलिस ने कार को घेर लिया तो बदमाश कार छोड़कर भागने लगे। ऐसे में पुलिस ने दो बदमाशों को लूट के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी दो बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। 

सिंगल नामों को पैनल में फंसाकर गुटबाजी को बढ़ाया, नतीजे तो तभी तय हो गए थे
CG Big Breking : बोर खनन के दौरान धंस गई जमीन, मलबे में दबने से युवक की मौत, 35 फीट गहराई से निकाला गया शव
देश का सबसे बड़ा सोने का भंडार मिला, खनन मंत्री ने संसद में दी जानकारी, इस राज्य की जगीं उम्मीदें
सत्ता गई पर तेवर नहीं, संजय राउत बोले- ईडी दफ्तर जाएंगे, इन्हें सबक सिखाएंगे
छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक दिन में हुई रिकार्ड मौते….. पिछले 24 घंटे में 279 मरीजों ने तोड़ा दम…..15563 नए कोरोना मरीज मिले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टूलकिट मामले में डॉ रमन सिंह और संबित पात्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत टूलकिट मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और संबित पात्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Next Article CM Baghel presented development works worth Rs 324 crore to Surguja and Balrampur सीएम बघेल ने दी सरगुजा और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को 324 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात… किया 302 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?