ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन में ढील कहीं न बन जाए महंगी डील…केंद्र ने राज्यों को चेताया, 3T+V रणनीति पर काम करने को कहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

लॉकडाउन में ढील कहीं न बन जाए महंगी डील…केंद्र ने राज्यों को चेताया, 3T+V रणनीति पर काम करने को कहा

By @dmin
Published: June 19, 2021
Share
लॉकडाउन में ढील कहीं न बन जाए महंगी डील...केंद्र ने राज्यों को चेताया, 3T+Vरणनीति पर काम करने को कहा
लॉकडाउन में ढील कहीं न बन जाए महंगी डील...केंद्र ने राज्यों को चेताया, 3T+Vरणनीति पर काम करने को कहा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देशभर में दिनोंदिन कोरोना की रफ्तार मंद पड़ती जा रही है लेकिन इसी बीच एम्स चीफ सहित कई एक्पट्र्स यह कह चुके हैं कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर टाली नहीं जा सकती है। कम होते दैनिक मामलों के बाद अब कई राज्यों ने कोरोना प्रतिबंधों में ढील देना शुरू कर दिया है लेकिन कहीं यह ढील देश के लिए महंगी डील न बन जाए, इससे पहले ही केंद्र ने राज्यों को बता दिया है कि वे क्या सतर्कता बरतें। इस संबंध में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के सचिवों को चिठ्ठी लिखी है और उन्हें ‘3T+V’ फॉर्मूला अपनाने को कहा है।

चिट्ठी में सभी राज्यों को बताया गया है कि पाबंदियों में छूट देते समय वे टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट और वैक्सीनेशन यानी 3टी प्लस वी फॉर्मूले का ध्यान रखें। राज्यों को निर्देश दिए गिए हैं कि वे कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखें, जैसे मास्क पहनने, हाथ साफ करना, सामाजिक दूरी और बंद जगहों में वेंटिलेशन के ऊपर भी काम करें। कई जगह प्रतिबंधों में ढील मिलते ही सब्जी मंडियों वगैरह में भीड़ देखी जा रही है और कोरोना नियमों का ध्यान नहीं रखा जा रहा।

केंद्र ने राज्यों से कहा है कि भले ही कोरोना के मामले घट रहे हैं लेकिन इसकी वजह से जांच दर में गिरावट नहीं आनी चाहिए। चूंकि, स्थिति हर पल बदल रही है, ऐसे में ऐक्टिव केसों में जरा सी बढ़त या फिर पॉजिटिविटी दर बढऩे जैसे शुरुआती संकेतों को लेकर सचेक रहना चाहिए। अगर किसी छोटे इलाके में केसों में वृद्धि देखी जा रही है तो स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी दिशानिर्देशों के आधार पर कदम उठाकर उसे स्थानीय स्तर पर ही सीमित किया जाए।

इसके अलावा कोरोना के खिलाफ फिलहाल टीकाकरण ही एकमात्र सबसे बड़ा हथियार है। यह संक्रमण की चेन तोडऩे में सबसे ज्यादा मददगार है। इसलिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से यह कहा गया है कि वे टीकाकरण बढ़ाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा आबादी को तेजी से टीका लगाया जा सके। आखिर में राज्यों से कहा गया है कि वे प्रतिबंधों में ढील जरूर दें लेकिन शर्तों के साथ और स्थिति पर पैनी नजर रखे ताकि कोरोना नियमों की जरा भी अनदेखी न हो सके।

मुख्यमंत्री बघेल ने नीरज चोपड़ा को स्वर्ण व बजरंग पुनिया को कांस्य जीतने पर दी बधाई, कहा- भारत के खिलाडिय़ों ने एक नई खेलशक्ति के रूप में उभरने का कराया अहसास
Big News : बिलासपुर की लापता छात्राएं दमनदीव में मिली, शादीशुदा युवक भगा ले गया था, दो आरोपी गिरफ्तार
Gustakhi Maaf: ये इमला इमला क्या है, ये इमला इमला
कई दिनों से लाइमलाइट से दूर हैं विक्की कौशल की पत्नी, फैंस लगा रहे प्रेग्नेंसी के कयास
उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से यूपी में अलर्ट, सीएम योगी ने गंगा किनारे बसे जिलों के डीएम-एसपी को दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मिल्खा सिंह का निधन: फरहान अख्तर ने पर्दे पर जीवंत कर दिया था फ्लाइंग सिख का किरदार मिल्खा सिंह का निधन: फरहान अख्तर ने पर्दे पर जीवंत कर दिया था फ्लाइंग सिख का किरदार
Next Article The mystery of the murder of the watchman solved: the theft was planned चौकीदार की हत्या की गुत्थी सुलझी: महंगे बाइक व फैशनेबल कपड़ों के लालच में बनाई चोरी की योजना… चौकीदार के शोर मचाने पर कर दी हत्या
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?