ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन में जॉब गई, भाई-भाभी ने ताना दिया, परेशान होकर पति-पत्नी ने कर ली आत्महत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

लॉकडाउन में जॉब गई, भाई-भाभी ने ताना दिया, परेशान होकर पति-पत्नी ने कर ली आत्महत्या

By @dmin
Published: January 25, 2022
Share
सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर को गोली मारी, फिर कर ली आत्महत्या
सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर को गोली मारी, फिर कर ली आत्महत्या
SHARE

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आत्महत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। पति-पत्नी ने एक ही फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें मृतकों ने अपनी दास्तां बयां की है। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में नौकरी चले जाने के बाद हुई परेशानी का जिक्र किया गया है। मृतक पति की ओर से लिखे सुसाइड नोट में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण की पहली लहर के दौरान लगे लॉकडाउन में उसकी नौकरी छूट गई थी। इसके बाद से ही वो आर्थिक तंगी से परेशान था। इसके चलते ही वो पत्नी समेत आत्महत्या कर रहा है। सुसाइड नोट बरामद कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दुर्ग के जंजगिरी गांव के रहने वाले सुशील यादव और उनकी पत्नी अनीता यादव का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। काफी देर तक नजर नहीं आने के बाद जब गांव वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा पति पत्नी फांसी के फंदे मे झूल रहे हैं। मौके का निरीक्षण कर पुलिस ने शव के पास से एक सुसायडल नोट बरामद किया है, जिसमें उन्होंने आर्थिक तंगी और भाई और भाभी द्वारा परेशान किए जाने की बात लिखी है।

लॉकडाउन में छुटी नौकरी
भिलाई-3 पुलिस थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि सुशील भारतीय स्टेट बैक के एटीएम विंग मे कार्य करता था। वहीं उसकी पत्नी सुनीता गृहणी थी। लॉकडाउन के वक्त सुशील का काम छूट गया था। तब से वो आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। वहीं सुशील के पिता गांव मेें ही अपने परिवार के साथ अलग रहते है। कुछ वक्त पूर्व मृतक सुशील का भाई और भाभी से नहीं बनने के कारण वो अपनी पत्नी के साथ अलग एक किराए के मकान में रहता था। बहरहाल भिलाई तीन थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कैबिनेट ने लिया फैसला, बंद रहेंगे स्कूल, ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
सीएम भूपेश बघेल ने किया स्वतंत्रता सेनानी नाथूराम टिकरिहा, सुकलाल टिकरिहा व समाजसेवी गोकुल प्रसाद टिकरिहा की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण
विश्वास यात्रा : विधायक देवेंद्र यादव को माताओं ने लगाए विजय तिलक, बहनों ने बांधी रक्षा सूत्र और दिया ​आशीर्वाद
ब्यूटी ब्लेंडर है बहुत यूजफूल, मेकअप बॉक्स में जरूर रखें यह टूल
3000 सदस्य पूरे होने पर भिलाई चेम्बर ने मनाया चेम्बर गौरव दिवस, रायपुर के बाद भिलाई में सबसे ज्यादा सदस्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used कोरोना के मामलों में भारी कमी: कल की तुलना में 50 हजार मरीज कम, लेकिन मृतकों की संख्या में इजाफा, सक्रिय मामले 22 लाख के पार
Next Article 10 लाख रूपए का राजश्री पान मसालों की लूट, कार सवार लुटेरे मेटाडोर लेकर फरार, आरोपियों की तलाश जारी 10 लाख रूपए का राजश्री पान मसालों की लूट, कार सवार लुटेरे मेटाडोर लेकर फरार, आरोपियों की तलाश जारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?