ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लूट की वारदात का ब्रांच मैनेजर निकला मास्टरमाइंड, चेहरे पर छिड़का जहरीला पदार्थ, चश्मे से बची आंख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

लूट की वारदात का ब्रांच मैनेजर निकला मास्टरमाइंड, चेहरे पर छिड़का जहरीला पदार्थ, चश्मे से बची आंख

By @dmin
Published: July 5, 2022
Share
SHARE

रायपुर। चेहरे पर मिर्ची पाउडर जैसा जहरीला पदार्थ छिड़ककर लूट का प्रयास करने के पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह तो गनीमत थी कि चश्मे की वजह से प्रार्थी कैशियर की आंख बच गई। मामले का मास्टर माइंड कोई और नहीं, बल्कि उसी की कंपनी का ब्रांच मैनेजर बताया गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने ब्रांच मैनेजर और एक नाबालिग सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मो. साहेब सिद्दीकी ब्रांच मैनेजर के अलावा मो. नदीम, सैफ वारसी और मो. रिजवान को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।

प्रार्थी नवेद इकबाल सिद्धीकी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बैरनबाजार स्थित एबीस एक्सपोर्ट इंडिया में कैशियर के पद पर कार्यरत है और घर से ही अपना कार्यालय संचालित करते हैं। सोमवार को कंपनी की रिटेल ब्रांचों के कलेक्शन की रकम का हिसाब-किताब कर रहे थे। दोपहर 12 बजे जब वह कलेक्शन की रकम गिन रहे थे, उसी दौरान उनके कार्यालय में दो लड़के पहुंचे। उनके हाथ में नोटों के बंडल जैसे पैकेट थे, जिन्हें उन्होंने इकबाल को दिए और कहा कि यह कलेक्शन की रकम है, रख लें।

इकबाल ने जब दोनों से पूछा कि किस ब्रांच से हो तो उन्होंने काउंटर में रखी रकम को लूटने के इरादे से उनके चेहरे पर कोई जहरीला पदार्थ छिड़क दिया। इकबाल ने शोर मचाया तो दोनों लड़के हड़बड़ा कर अपने साथ लाए बंडल को छोड़कर भाग गए। हालांकि वह कागज का बंडल था। आरोपित जिस बाइक से आए थे, उसे भी गए। पीडि़त ने तत्काल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी के नंबर के आधार पर दोनों आरोपितों को पकड़ा। लड़कों से पूछताछ में मुख्य आरोपित मो. साहेब सिद्दीकी निकला, जो टिकरापारा संतोषी नगर स्थित एबीस एक्सपोर्ट इंडिया कंपनी में ब्रांच मैनेजर है। उसी ने लूट की योजना तैयार की थी। कोतवाली के थाना प्रभारी उमेंद्र टंडन ने कहा, घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल आरोपितों की तलाश में टीम जुट गई थी। मामले का मुख्य आरोपित कंपनी का ब्रांच मैनेजर ही है।

सीएम साय बोले – केंद्रीय बजट भारत के सुनहरे भविष्य का दस्तावेज…. किसान, युवा, महिला के साथ मध्यम वर्ग के उत्थान का बजट
फर्नीचर तोड़ मंत्री-विधायकों पर चलेगा केस, सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार
जांजगीर-चांपा के राइसमिल में गड़बड़ी, खाद्य विभाग की रेड में 7 करोड़ का धान जब्त
महतारी वंदन योजना में फ्रॉड : बस्तर के युवक ने सनी लियोनी के नाम से भरा आवेदन… हर माह मिल रहे 1000 रुपए
दीये और पूजा सामग्री की बिक्री से समूह की महिलाएं हो रही समृद्ध, 1.11 लाख रूपये की कर चुकी हैं बिक्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में सुगम तथा सुरक्षित यातायात के लिए वाहन चालन कौशल को विकसित करने की अहम पहल
Next Article ब्लैकमेल कर 13 साल की लड़की से दुष्कर्म कर बनाया न्यूड वीडियो, बड़ी बहन ने दर्ज कराई एफआईआर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?