ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लखीमपुर खिरी हिंसा: सुप्रीम कोर्ट का किसान आंदोलन पर सवाल, कानूनों के अमल पर रोक तो विरोध किस बात का
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

लखीमपुर खिरी हिंसा: सुप्रीम कोर्ट का किसान आंदोलन पर सवाल, कानूनों के अमल पर रोक तो विरोध किस बात का

By @dmin
Published: October 4, 2021
Share
लखीमपुर बवाल: आठ की गई थी जान, फिक्र सिर्फ पांच की, अब उठ रहे सवाल
लखीमपुर बवाल: आठ की गई थी जान, फिक्र सिर्फ पांच की, अब उठ रहे सवाल
SHARE

नई दिल्ली (एजेेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को किसान महापंचायत नाम के संगठन की अर्जी पर सुनवाई करते हुए कहा कि जब लखीमपुर खीरी जैसी घटनाएं हो जाती हैं तो फिर कोई जिम्मेदारी नहीं लेता। किसान महापंचायत ने शीर्ष अदालत से मांग की थी कि उन्हें दिल्ली के जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करने की परमिशन दी जाए। इस अर्जी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी की है। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि वह इस बात का परीक्षण करेगा कि क्या प्रदर्शन करने का हक मूल अधिकार है या नहीं। इसके साथ ही अदालत की बेंच ने किसानों के आंदोलन पर ही सवाल उठाया कि जब कानूनों के अमल पर रोक है तो विरोध किस बात का।

इसके साथ ही कहा कि कोर्ट के सामने मामला लंबित रहते याचिकाकर्ता विरोध कैसे कर सकते हैं। केंद्र सरकार का पक्ष रखते हुए अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि भविष्य में ऐसे किसी आंदोलन को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। यदि हमें लखीमपुर खीरी जैसी घटनाओं को टालना है। इसके साथ ही उन्होंने रविवार को हुई हिंसा को लेकर दुख जताया। वेणुगोपाल ने कहा कि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं नहीं होनी चाहिए। ऐसे प्रदर्शनों पर रोक लगनी जरूरी है।

इसके साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि वह इस बात परीक्षण करेगी कि यदि किसी मामले में कोई व्यक्ति या पार्टी अदालत का रुख करती है तो क्या उसी केस में वह आंदोलन भी कर सकते हैं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 21 अक्टूबर तय की है। इस बीच यूपी सरकार ने लखीमपुर खीरी में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया है। रविवार को भाजपा नेताओं के काफिले की गाड़ी से 4 किसानों की टकराकर मौत हो गई थी। इसके बाद भड़के किसानों की हिंसा में 4 भाजपा कार्यकर्ताओं के मरने की खबरें हैं।

कार्यक्रम में दिखी राहुल गांधी की सादगी, सीएम सहित हितग्राहियों के साथ जमीन पर बैठ किया भोजन
जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा 120 क्विंटल धान, झारखंड से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की थी तैयारी
सऊदी अरब के आग्रह पर केंद्र सरकार का फैसला, इस साल कोई भारतीय हज यात्रा पर नहीं जाएगा
बूढ़ादेव के जयकारे से भक्तिमय हुआ भिलाई, आदिवासी समाज ने निकाली मौन रैली, विधायक देवेन्द्र हुए शामिल
‘पुलिस शहीद सेल’ का गठन: शहीद परिवारों की समस्याओं का हरसंभव होगा निराकरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Senior children's badminton competition: Chhattisgarh team reached semifinals केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से दया सिंह ने की मुलाकात, भिलाई आने का दिया न्यौता, केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार किया आमंत्रण
Next Article मृतकों के परिवारों को 45-45 लाख रुपये और सरकारी नौकरी, इन 4 शर्तों पर हुआ समझौता मृतकों के परिवारों को 45-45 लाख रुपये और सरकारी नौकरी, इन 4 शर्तों पर हुआ समझौता

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?