ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रोंगटे खड़े करने वाली तस्वीर: नहीं हुआ यकीन, मुंह से ही देने लगा सांस, तीसरे बच्चे की मौत ने तोड़ दी पिता का सारी उम्मीदें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रोंगटे खड़े करने वाली तस्वीर: नहीं हुआ यकीन, मुंह से ही देने लगा सांस, तीसरे बच्चे की मौत ने तोड़ दी पिता का सारी उम्मीदें

By Om Prakash Verma
Published: October 12, 2023
Share
रोंगटे खड़े करने वाली तस्वीर: नहीं हुआ यकीन, मुंह से ही देने लगा सांस, तीसरे बच्चे की मौत ने तोड़ दी पिता का सारी उम्मीदें
रोंगटे खड़े करने वाली तस्वीर: नहीं हुआ यकीन, मुंह से ही देने लगा सांस, तीसरे बच्चे की मौत ने तोड़ दी पिता का सारी उम्मीदें
SHARE

कानपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश से एक रोंगटे खड़े करने वाली खबर सामने आई है। बताया जाता है कि तस्वीर में एक पिता अपने बच्चे को मुंह से सांस देता हुआ दिखाई दे रहा है जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। यह हृदय विदारक घटना यूपी के औरैया की है। वहीं पिता बार-बार यह कह रहा है कि उठ जा मेरे लाल अब किसके सहारे जियेेंगे। बता दें कि औरैया के रहने वाले दंपती के तीसरे बच्चे की भी मौत हो गई। तीसरे बच्चे को हाईग्रेड फीवर ने अपना शिकार बनाया। रोगी को बुधवार को ही भर्ती किया गया था। बच्चे की मौत की खबर सुनकर मां सोनी और दादी लक्ष्मी बालरोग अस्पताल के बाहर बेहोश हो गईं।

पिता संतोष इस आस में कि बच्चा जीवित है, बहुत देर तक उसे मुंह से ऑक्सीजन देता रहा। काफी देर तक जब हलचल नहीं हुई तो वह भी फफक पड़ा। रोगी के परिजनों ने बताया कि बुखार के बाद 17 महीने के आदित्य की हालत बिगड़ गई थी। पहले वह उसे शास्त्रीनगर के निजी अस्पताल ले गए। बच्चे की हालत गंभीर बताकर हैलट भेज दिया गया। हैलट के बालरोग अस्पताल में भर्ती करके डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया लेकिन बच्चा बचा नहीं। उन्होंने बताया कि इसके पहले एक बच्चा दो साल और एक बच्चे की नौ महीने में मौत हो गई थी। इसके अलावा मेडिसिन और बालरोग की ओपीडी में सबसे अधिक रोगी बुखार के आए।

मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. विशाल गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में साढे छह सौ रोगी आए। जोड़ों के दर्द के सबसे अधिक रोगी थे। कई व्हील चेयर पर आए। चिकुनगुनिया के लक्षण रोगियों में बढ़ रहे है। रोगियों के शरीर पर चकत्ते आ जा रहे हैं। इमरजेंसी में रात तक 50 रोगियों को भर्ती किया गया। वहीं यूडीएसपी पोर्टल पर दो डेंगू, पांच चिकुनगुनिया संक्रमितों की सूची जारी की गई। डेंगू संक्रमित सरसौल और पनकी के हैं। बुखार के 110 रोगियों की सूची जारी की गई। डेंगू संदिग्ध 52 और मलेरिया के लक्षण वाले 110 रोगियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। संचारी रोग अभियान के दस्ते को शहर के विभिन्न मोहल्लों के 41 घरों में डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लार्वा मिला है।

डॉक्टर न आने का आरोप, रोगी लेकर गए
महाराजपुर निवासी रहीश का बेटा मुन्ना (29) मंगलवार रात बाइक से घर लौट रहा था। तभी महाराजपुर थाने के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। रात दो बजे पुलिस उसे लेकर हैलट आई और इमरजेंसी में भर्ती कराया। बाद में डॉक्टरों ने इमरजेंसी से उसे वार्ड नंबर आठ में शिफ्ट कर दिया।

दर्द से तड़पता रहा मरीज, डॉक्टर नहीं आए, रोगी लेकर गए
परिजनों का आरोप है कि रात को वह दर्द से तड़पता रहा, बुलाने पर कोई डॉक्टर नहीं आया। परिजनों ने स्टाफ से शिकायत की तो उसने मरीज को इमरजेंसी ले जाने की सलाह दे दी। इमरजेंसी के पास युवक स्ट्रेचर पर लेटा रहा। मां रईसा उसे संभाले रही। डॉक्टर नहीं आए तो परिजन युवक को लेकर निजी अस्पताल चले गए। प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। फिर भी मामले के संबंध में जानकारी की जाएगी।

शिवसेना नेता संजय राउत पहुंचे ईडी दफ्तर, बोले- मुझे किसी भी बात का डर नहीं
अगर आप भी हैं गर्दन में दर्द से परेशान तो अपनाएं ये आसान और कारगर घेरलू उपाय
अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे: विधायक अरुण वोरा व महापौर बाकलीवाल ने 25 नर्सों का किया सम्मान…. बेहतर कार्य के लिए नर्सों को दी बधाई
Jobs : प्रायमरी व कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर्स तथा जिला अस्पतालों को मिले नए डॉक्टर… आदेश जारी
shreekanchanpath 120 # 12 February 2025
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Train accident :  नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हुई बेपटरी, हादसे में मां-बेटी सहित चार की मौत… 70 से ज्यादा गंभीर
Next Article रविंद्र कुमार अग्रवाल होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने भेजा प्रस्ताव रविंद्र कुमार अग्रवाल होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने भेजा प्रस्ताव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?