ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेडियो आज भी प्रासंगिक है और सामुदायिक रेडियो उससे भी अधिक महत्वपूर्ण : अभिषेक पल्लव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रेडियो आज भी प्रासंगिक है और सामुदायिक रेडियो उससे भी अधिक महत्वपूर्ण : अभिषेक पल्लव

By @dmin
Published: August 9, 2022
Share
रेडियो आज भी प्रासंगिक है और सामुदायिक रेडियो उससे भी अधिक महत्वपूर्ण : अभिषेक पल्लव
रेडियो आज भी प्रासंगिक है और सामुदायिक रेडियो उससे भी अधिक महत्वपूर्ण : अभिषेक पल्लव
SHARE

दुर्ग। मानव सभ्यता के विकास के लिए संचार का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है और इसके परंपरागत साधनों के बाद आधुनिक साधनों में रेडियो आज भी उतना ही प्रसांगिक बना हुआ है, भले ही संचार के अब आधुनिकतम साधन उपलब्ध हैं। इनमें भी सामुदायिक रेडियो स्टेशन और भी अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि यह विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की अवधारणा को परिपूर्ण करता है। मेरी जानकारी में इस समय देश में लगभग 360 सामुदायिक रेडियो स्टेशन कार्यरत है और यह खुशी का विषय है कि दुर्ग जिले में भी ग्राम थनोद में ‘सहयोगी’ के नाम से सामुदायिक रेडियो स्टेशन शीघ्र ही आरंभ होने जा रहा है। यहां से प्रसारित होने वाली सूचनाओं और जानकारी से निश्चित ही समाज के एक बड़े वर्ग को लाभ होगा।

जिला दुर्ग के ग्राम थनोद (अंजोरा) में बन रहे सामुदायिक रेडियो स्टेशन का निरीक्षण करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने रेडियो स्टेशन के संचालकों से परिचय लेते हुए सामुदायिक रेडियो स्टेशन के महत्व पर उपरोक्त विचार व्यक्त किए और शीघ्र ही इसके आरंभ होने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

ज्ञात हो कि ग्राम थनोद के सहयोगी रेडियो स्टेशन के लिए अप्रैल 2017 से शुरुआत करते हुए भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और दूरसंचार मंत्रालय से अलग-अलग 6 लाइसेंसों को प्राप्त करने, विभिन्न मंत्रालयों की मांग अनुरूप औपचारिकताएं पूरी करने और अनेकों विभागों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अब बहुत शीघ्र ही यहां से प्रसारण आरंभ किया जा सकेगा। इसका ऑनलाइन प्रसारण 18 अक्टूबर से आरंभ है और 91.2 मेगा हट्र्ज फ्रीक्वेंसी पर थनोद के आसपास लगभग 25 किलोमीटर परीक्षेत्र में सीधा प्रसारण और नेट के जरिए पूरे विश्व में इसके प्रसारण को सुना जा सकेगा। मूलत: खेती-किसानी, सिंचाई, उद्यानिकी, ग्रामीण विकास के अतिरिक्त शासन की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन, खेलकूद, गीत-संगीत, साहित्य व संस्कृति आदि लगभग सभी विषयों पर यहां से प्रतिदिन 12 घंटे कार्यक्रम प्रसारित होंगे।

केंद्र निदेशक महेंद्र कुमार सिन्हा की पहल और रेडियो स्टेशन के योजनाकार नरेंद्र राठौर के संयोजन से पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के निरीक्षण के दौरान सुखदेव यादव, राजेश हरमुख, कौशल हरमुख, जय प्रकाश सिन्हा, सुषमा साहू, अनेक ग्रामीणजन और अंजोरा पुलिस चौकी प्रभारी सुधांशु बघेल अपनी टीम के साथ उपस्थित थे।

दुर्ग में महिला ने लगाया ज्वेलर्स को 2 लाख का चूना, नकली चेन के बदले ले गई असली अंगूठी और चूड़ियां
62 हजार के पार खुला सेंसेक्स, निफ्टी ने पहली बार छुआ 18,600 का आंकड़ा
सड़क किनारे दिखा भालू का जोड़ा, कांग्रेस नेता ने कैमरे किया कैद… वन विभाग की दी गई सूचना
CG Cabinet: सीएम-डिप्टी सीएम के बाद अब नई केबिनेट का इंतजार, जल्द शपथ ले सकते हैं 10 मंत्री
गृह प्रवेश कार्यक्रम: पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया 1.75 लाख घरों का उद्घाटन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महापौर नीरज पाल के निर्देश पर नाला सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू, खुर्सीपार में देखी सफाई व्यवस्था अवैध अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्रवाई: 134 स्थानों पर चला बुलडोजर, कालीबाड़ी से भगवा चौक पर उतरा निगम का अमला
Next Article विश्व आदिवासी दिवस: राज्य में पेसा कानून लागू होने से बढ़ेगा ग्राम सभा का अधिकार: मुख्यमंत्री बघेल विश्व आदिवासी दिवस: राज्य में पेसा कानून लागू होने से बढ़ेगा ग्राम सभा का अधिकार: मुख्यमंत्री बघेल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?