ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- पीएम मोदी और शी सीमा विवाद सुलझाने में सक्षम, नहीं है तीसरे की जरूरत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- पीएम मोदी और शी सीमा विवाद सुलझाने में सक्षम, नहीं है तीसरे की जरूरत

By @dmin
Published: June 5, 2021
Share
रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- पीएम मोदी और शी सीमा विवाद सुलझाने में सक्षम, नहीं है तीसरे की जरूरत
रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- पीएम मोदी और शी सीमा विवाद सुलझाने में सक्षम, नहीं है तीसरे की जरूरत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और चाइनीज राष्ट्रपति शी जिनपिंग जिम्मेदार नेता हैं और दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को सुलझाने में सक्षम हैं। रूसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि दोनों के बीच किसी तीसरी ताकत को दखल नहीं देनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और चीन किसी समाधान पर पहुंचने में सफल रहेंगे।

एक ट्रांसलेटर के जरिए पीटीआई से वर्चुअल इंटरव्यू में पुतिन ने कहा, ‘हां, मैं जानता हूं कि भारत और चीन के बीच कुछ मुद्दे हैं, पड़ोसी देशों के बीच अक्सर ऐसा होता है, लेकिन मैं प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति के व्यवहार के बारे में जानता हूं। ये बहुत जिम्मेदार नेता हैं और ईमानदारी से एक दूसरे के साथ अत्यंत सम्मान के साथ पेश आते हैं। मुझे विश्वास है कि वे किसी भी मुद्दे पर एक समाधान तक पहुंच सकते हैं।

तीसरे देश की मध्यस्थता की जरूरत को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, ‘यह महत्वपूर्ण है कि कोई तीसरी ताकत उनके बीच दखल ना दे। रूसी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब दोनों देशों के बीच एक साल से अधिक समय से टकराव चल रहा है। पिछले साल जून में दोनों देशों की सेना में खूनी झड़प हो चुकी है और कई दौर की बातचीत के बावजूद पूरी तरह सैनिक पीछे नहीं हटे हैं।
पुतिन ने क्वाड के गठन पर कहा कि रूस किसी भी राष्ट्र के किसी पहल में शामिल होने का आकलन नहीं कर सकता, लेकिन किसी साझेदारी का लक्ष्य किसी के खिलाफ नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के साथ रूस की भागीदारी और मॉस्को-बीजिंग के संबंधों के बीच कोई ‘विरोधाभास नहीं है, भारत-रूस का संबंध विश्वास पर आधारित है।

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव, पहले व दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी
बालोद में सरपंच की हत्या से सनसनी, दोस्त के घर पर मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस
मुख्यमंत्री के कड़े तेवर- लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज, मुंगेली और जीपीएम जिले में हुई कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए रोड शो में उमड़ पड़े लोग, आतिशबाजी से कुनकरी में दीवाली सा माहौल… हुआ भव्य स्वागत
भेेंट मुलाकात के तहत सीएम पहुंच तखतपुर विधानसभा क्षेत्र, हुआ जोरदार स्वागत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Farmers excited by the amount of Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana खरीफ फसल के पहले मिली राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि से किसान उत्साहित… लगभग 91 हजार किसानों के खाते में पहली किश्त के 66 करोड़ रुपए आये
Next Article Appointment in District Panchayat got within 24 hours of application आवेदन के 24 घंटे के भीतर मिल गई जिला पंचायत में नियुक्ति… अनुकंपा नियुक्ति के मामले में प्रशासन द्वारा तेजी से किया जा रहा कार्य
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?