ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के सस्टेनेबल मॉडल से उद्यमियों के लिए खुले तरक्की और खुशहाली के नये रास्ते
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के सस्टेनेबल मॉडल से उद्यमियों के लिए खुले तरक्की और खुशहाली के नये रास्ते

By Om Prakash Verma
Published: May 27, 2023
Share
रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के सस्टेनेबल मॉडल से उद्यमियों के लिए खुले तरक्की और खुशहाली के नये रास्ते
रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के सस्टेनेबल मॉडल से उद्यमियों के लिए खुले तरक्की और खुशहाली के नये रास्ते
SHARE

रीपा अमलीडीह के आजीविका वर्कशेड में उद्यमियों को मिला अच्छा कार्यस्थल
समूह की महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट एवं केंचुआ संवर्धन की बिक्री से हुई 10 लाख की आमदनी
शिवराज ने सोफा एवं दीवान की बिक्री से कमाए 25 हजार रूपए
आरूग जैविक कीटरोधक नीमास्त्र एवं आरूग जैविक टॉनिक द्रव्य जीवमृत का निर्माण कर रही समूह की महिलाएं
मुर्गीपालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, सामुदायिक बाड़ी एवं पशुपालन जैसी गतिविधियां संचालित हैं रीपा में

रायपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए एवं सस्टेनेबल मॉडल की संकल्पना साकार हो रही है, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में। रीपा के एक नवाचार से कैसे लोगों की जिंदगी बदलती है और खुशहाली के रास्ते खुलते हैं। इसकी एक बानगी ग्राम अमलीडीह के रीपा गौठान में देखने को मिली, जहां रीपा की अधोसंरचना अंतर्गत विभिन्न वर्क शेड बनाये गये हैं और वहां विभिन्न समूहों, उद्यमियों को कार्य करने के लिए एक अच्छा स्थान उपलब्ध कराया गया है।

रीपा के प्रोडक्ट सी-मार्ट में भी उपलब्ध रहेंगे। जिससे उद्यमियों के उत्पाद को मार्केट उपलब्ध हो रहा है, जनसामान्य की उम्मीदें पूरी हो रही हैं और तरक्की के नये रास्ते खुल रहे हैं। ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में शासन की यह योजना प्रभावी है। रीपा गौठान अमलीडीह की श्रीमती लक्ष्मी वैष्णव ने बताया कि जय माँ गायत्री स्वसहायता समूह में सहभागिता से सभी महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण कर रही हैं और साथ ही आरूग जैविक कीटरोधक नीमास्त्र एवं आरूग जैविक टॉनिक द्रव्य जीवमृत का निर्माण कर रहे हैं।

अब तक गौठान में 4 लाख 94 हजार 36 क्विंटल गोबर की खरीदी हुई है। जिससे 1 लाख 88 हजार 380 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण हुआ है। वर्मी कम्पोट की बिक्री से लाभांश राशि 8 लाख रूपए तथा केंचुआ संवर्धन एवं बिक्री से 2 लाख रूपए प्राप्त हुए हैं। इतना अच्छा कार्य मिलने पर महिलाओं ने शासन को धन्यवाद दिया है।

जय गंगा मैया स्वसहायता समूह की श्रीमती पूर्णिमा साहू ने बताया कि रीपा में कैरी बैग निर्माण की मशीन दी गई है और हमने कैरी बैग बनाना शुरू कर दिये हैं। हमें उम्मीद है कि इससे हमारी आय बढ़ेगी और हमारा घर-परिवार अच्छे से चलेगा। रीपा के कारपेंटर वर्क शॉप में कार्य कर रहे शिवराज साहू ने बताया कि उन्हें अब तक सोफा एवं दीवान की बिक्री से 25000 रूपए की आय हुई है। उन्हें फर्नीचर बनाने के लिए लगातार ऑर्डर मिल रहा है।

रीपा में समूह की महिलाओं को पंचगव्य साबुन, एवं गौ फिनाइल बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। यहां गौठान में साहीवाल, राखी एवं जर्सी गाय का पशुपालन भी किया जा रहा है। इसके अंतर्गत डेयरी उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्कशेड में मुर्गीपालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन जैसी गतिविधियों भी संचालित हैं। सामुदायिक बाड़ी में पत्तागोभी, केला, बरबट्टी, कांदाभाजी, भाटा, भिण्डी की सब्जी से भी आमदनी हो रही है।

भिलाई स्टील प्लांट के खिलाफ रेलवे ने खोला मोर्चा, रेलवे रैक की अनलोडिंग को लेकर लगाए गंभीर आरोप… जानिए क्या है विवाद
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 15 दिन में अधिसूचना जारी करें, बिना ओबीसी आरक्षण के होंगे इलेक्शन
पीएम सूर्यघर योजना : ग्राम दौजरी के रितेश चंद्रवंशी के घर की छत पर लगा सोलर पैनल, बिल से राहत, हो रही अतिरिक्त आय
एशिया मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में भारतीय दल के मैनेजर होंगे ताजुद्दीन
भारत बायोटेक ने भी मांगी कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शादी के बाद, स्वरा भास्कर ने अपनी अगली फिल्म 'मिसीज फलानी' की शूटिंग पूरी की शादी के बाद, स्वरा भास्कर ने अपनी अगली फिल्म ‘मिसीज फलानी’ की शूटिंग पूरी की
Next Article संस्कृति मंत्री ने किया राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा-श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचानें मानस मंडली की अहम भूमिका संस्कृति मंत्री ने किया राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा-श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचानें मानस मंडली की अहम भूमिका
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?