ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रीफर्बिश्ड पीसी के लिए रायपुर में एसुस इंडिया का ‘सिलेक्ट स्टोर’ लॉन्च
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessFeaturedRaipur

रीफर्बिश्ड पीसी के लिए रायपुर में एसुस इंडिया का ‘सिलेक्ट स्टोर’ लॉन्च

By Om Prakash Verma
Published: September 23, 2025
Share
रीफर्बिश्ड पीसी के लिए रायपुर में एसुस इंडिया का 'सिलेक्ट स्टोर' लॉन्च
रीफर्बिश्ड पीसी के लिए रायपुर में एसुस इंडिया का 'सिलेक्ट स्टोर' लॉन्च
SHARE

रायपुर/ ताइवान की मशहूर टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने रायपुर में अपना पहला ‘सिलेक्ट स्टोर’ लॉन्च किया, जहाँ ग्राहकों को उच्च-गुणवत्ता वाले रिफर्बिश्ड (दोबारा तैयार किए गए) पर्सनल कम्प्यूटर्स (पीसी) किफायती कीमतों पर मिलेंगे। इन कम्प्यूटर्स को कंपनी ने बारीकी से जाँचकर और पूरी तरह से दुरुस्त करके बिल्कुल नए प्रोडक्ट की तरह पेश किया है।

रायपुर के लालगंगा कॉम्प्लेक्स में स्थित इस एसुस सिलेक्ट स्टोर को बिल्कुल आधुनिक अंदाज़ में तैयार किया गया है। ऐसे में, यहाँ के खुले और आरामदायक माहौल में ग्राहक सहजता से घूमकर रिफर्बिश्ड प्रोडक्ट्स देख और पसंद कर सकेंगे।

इस एसुस सिलेक्ट स्टोर में ग्राहकों के लिए कंज़्यूमर लैपटॉप्स से लेकर गेमिंग पीसी, क्रिएटर सीरीज़ लैपटॉप्स और डेस्कटॉप्स तक ढेरों विकल्प उपलब्ध हैं। इन सभी प्रोडक्ट्स को कंपनी ने बारीकी से परीक्षण, दुरुस्त और सर्टिफाई करके ऐसा बनाया है कि ये बिल्कुल नए प्रोडक्ट्स जैसे ही लगें। साथ ही, इन पर कंपनी द्वारा एक साल की वॉरंटी भी दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर अनुभव दिलाना और उन्हें रिफर्बिश्ड पीसी खरीदते समय पूरी जानकारी और भरोसा देना है।

लॉन्च के दौरान, अर्नोल्ड सु, वाइस प्रेसिडेंट, कंज़्यूमर और गेमिंग पीसी, सिस्टम बिज़नेस ग्रुप, एसुस इंडिया, ने कहा, “भारत में रिफर्बिश्ड प्रोडक्ट्स की माँग बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। आज लोग स्थिरता और सर्क्युलर इकोनॉमी पर ध्यान दे रहे हैं और ऐसे प्रोडक्ट्स लगभग हर बिज़नेस सेक्टर में नया ट्रेंड बन रहे हैं। एसुस में हम अपने पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पहला सिलेक्ट स्टोर शुरू करके हम ग्राहकों को उनकी कम्प्यूटिंग जरूरतों के लिए एक भरोसेमंद और किफायती विकल्प पेश कर रहे हैं।”
एसुस सिलेक्ट स्टोर स्थायी भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह स्टोर ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्स किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराता है। कंपनी अपनी हर गतिविधि में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देती है। इसमें कार्बन फुटप्रिंट कम करना, ईको-फ्रेंडली पैकेजिंग अपनाना और ई-वेस्ट के सही निस्तारण के लिए रीसाइक्लिंग कंपनियों के साथ साझेदारी करना जैसे कई कदम शामिल हैं।

एमपी के बाद अब महाराष्ट्र की शराब पकड़ाई, दुर्ग पुलिस ने जब्त की 361 पेटी शराब
बच्चे के साथ निर्वस्त्र कंबल में लिपटा मिला महिला का शव, मृत खरगोश भी पड़ा था पास
Breaking News : वरिष्ठ अफसरों पर प्रताड़ना का आरोप, कांकेर की महिला पुलिस कर्मी आत्मदाह करने कलेक्टोरेट पहुंची
रेलवे का बड़ा निर्णय: सिरसा गेट भिलाई 3 का रेलवे फाटक 31 अगस्त से होगा पूरी तरह बंद… जाने रेलवे ने क्यों लिया यह निर्णय
मुख्यमंत्री ने बस्तर पुलिस को “आमचो कुटुम्ब” की दी सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऐतिहासिक लाल मैदान में 3 हजार मूर्तियों से सजा मां अंबे का दरबार… भव्य कलशयात्रा के साथ विराजी मातारानी
Next Article देवी का उदय! देवी चौधुरानी ट्रेलर ने इतिहास की सबसे प्रचंड आत्मा को किया उजागर, मुख्य भूमिकाओं में प्रसेंजीत चटर्जी और श्राबंती चटर्जी देवी का उदय! देवी चौधुरानी ट्रेलर ने इतिहास की सबसे प्रचंड आत्मा को किया उजागर, मुख्य भूमिकाओं में प्रसेंजीत चटर्जी और श्राबंती चटर्जी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?