ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिश्ते में आ रही है शक की वजह से दरार तो प्रॉब्लम दूर करेंगे ये उपाय…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

रिश्ते में आ रही है शक की वजह से दरार तो प्रॉब्लम दूर करेंगे ये उपाय…

By @dmin
Published: July 12, 2022
Share
SHARE

हर खुशहाल रिश्ते की नींव विश्वास और प्यार पर टिकी हुई होती है। लेकिन कई बार एक छोटा सा शक सालों पुराने रिश्ते को भी खराब करके रख देता है। ऐसे में अगर आपके रिश्ते में पहले से ही शक का बीज घर कर रहा है तो ये टिप्स आपका रिश्ता बचाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Contents
  • मन की बात करें शेयर
  • भरोसा दिलाएं
  • दूसरों की बातों में न आएं
  • रिश्ते में दें एक दूसरे को स्पेस
  • खुद को रखें पार्टनर की जगह

मन की बात करें शेयर

किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए उसमें प्यार और विश्वास का होना बेहद जरूरी होता है। लेकिन आपके रिश्ते में अगर प्यार की जगह शक ले रहा है, तो ये आपके रिश्ते की नींव को भीतर से खोखला बना रहा होता है। ऐसे में अपने रिश्ते को टूटने से बचाएं रखने के लिए कभी भी बिना किसी सबूत के अपने पार्टनर पर शक करने से बचें। अपने पार्टनर से अपने दिल की बातें शेयर करें।

भरोसा दिलाएं

अपने शादीशुदा रिश्ते को खुशहाल बनाए रखने के लिए सबसे पहले आप पति या पत्नी से पहले एक दूसरे के अच्छे दोस्त बनें। अपने पार्टनर को भरोसा दिलाएं कि आप उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और ऐसा करते समय उनके साथ कुछ वक्त भी बिताएं। अपने पार्टनर को बताएं कि वो आपके लिए कितने खास हैं।

दूसरों की बातों में न आएं

अगर कोई दूसरा व्यक्ति आपके पार्टनर के बारे में कुछ कह रहा है, तो उसकी बातों को सुनते समय समझदारी से काम लें। पार्टनर के बारे में कोई भी राय बनाने से पहले उस व्यक्ति से सबूत मांग लें। सबूत न मिलने पर आप अपने पार्टनर पर बेवजह शक न करें।

रिश्ते में दें एक दूसरे को स्पेस

रिश्ता चाहे कोई भी हो, हर रिश्ते में व्यक्ति को अपने पर्सनल स्पेस की आवश्यकता होती है। अगर आपका पार्टनर आपको हर दिन टाइम नहीं दे पाता है, तो इसका अर्थ ये बिलकुल नहीं है कि वो आपको चीट कर रहा है। उसे खुद के लिए मी टाइम दें।

खुद को रखें पार्टनर की जगह

अकसर लोग रिलेशनशिप में आने के बाद अपने पार्टनर को अनदेखा करने लगते हैं। ऐसी चीजों की वजह से रिश्ते में कड़वाहट आनी शुरू हो जाती है। रिश्ते में हमेशा अपनी चलाने की जगह, कभी कुछ बातें उनकी भी समझने की कोशिश करें।

हेमन्त वर्मा बने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिलाई पद व गोपनियता की शपथ
छत्तीसगढ़ राज्य में सतत् विकास लक्ष्यों के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा, राज्य सूचकांक ढांचा निर्धारण के लिए संयुक्त बैठक सम्पन्न
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिख उचित निर्णय लेने किया अनुरोध
खाद्य तेल की कीमतों में लगी आग, त्यौहारी सीजन से पहले ही शुरू हो गई मुनाफाखोरी
श्रीराम जन्मोत्सव समिति मुख्य शाखा में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां, कार्यकारिणी का किया गया विस्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चाय के साथ इन चीजों का सेवन हो सकता है हानिकारक, अक्सर लोग करते हैं ऐसी गलतियां
Next Article थॉर 4 की वीकएंड कमाई जान होश उड़ जाएंगे, हर दिन बना रही रिकॉर्ड पर नए रिकॉर्ड
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?