ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राहुल गांधी कल करेंगे छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना का शुभारंभ, 524.33 करोड़ की विकास कार्यों का होगा लोकार्पण व भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

राहुल गांधी कल करेंगे छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना का शुभारंभ, 524.33 करोड़ की विकास कार्यों का होगा लोकार्पण व भूमिपूजन

By Om Prakash Verma
Published: September 24, 2023
Share
राहुल गांधी
SHARE

”छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना” के 30 हजार हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र के साथ 25 हजार रूपए की प्रथम किश्त का होगा वितरण
”प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना” के छूटे हुए एक लाख हितग्राहियों को 25 हजार रूपए के मान से प्रथम किश्त की राशि का वितरण
”मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना” के 500 हितग्राहियों को एक-एक लाख रूपए की राशि का हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरण
स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गारमेंट फैक्ट्री का होगा शुभारंभ

रायपुर। लोकसभा सांसद राहुल गांधी 25 सितम्बर को दोपहर 12 बजे बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा (सकरी) में आयोजित ”आवास न्याय सम्मेलन” में ”छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना” का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री बघेल ”छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना” एवं ”प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना” के 1,30,000 हितग्राहियों को 25-25 हज़ार रूपए की प्रथम किस्त की राशि का वितरण, ”मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना” के 500 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपए के मान से 5 करोड़ की राशि का वितरण करेंगे। राहुल गांधी और सीएम बघेल सम्मेलन में बिलासपुर जिले के लिए 524.33 करोड़ रुपए की लागत वाले 185 विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे तथा चयनित 2594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, सांसद दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे। यह सम्मेलन परसदा के फायर एवं एस.डी.आर.एफ. मैदान में आयोजित किया जा रहा है।

आवास न्याय सम्मेलन में सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य सरकार की ”छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना” के 30 हजार हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे तथा योजना की प्रथम किश्त की राशि का हितग्राहियों के खाते में अंतरण करेंगे। सांसद श्री गांधी और मुख्यमंत्री श्री बघेल इसके साथ प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के छूटे हुए 01 लाख हितग्राहियों को 25 लाख रूपए के मान से प्रथम किश्त की राशि का वितरण करेंगे।

इस मौके पर अतिथियों द्वारा आयोजन स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करेंगे और योजनाओं के हितग्राहियों से भेंटकर आवास स्वीकृति आदेश, योजनाओं के तहत सहायता राशि के चेक तथा ट्राईसिकल आदि का वितरण करेंगे। इस मौके पर अतिथियों द्वारा स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गारमेंट फैक्ट्री गनियारी-नगोई का शुभारंभ भी किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की थी कि केन्द्र सरकार यदि आवास योजना के पात्र हितग्राहियों का सर्वे प्रारंभ नहीं कराती है, तो राज्य सरकार सर्वे कराकर उन्हें आवास बनाने के लिए मदद करेगी।

आवास न्याय सम्मेलन में प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, सांसद बिलासपुर अरूण साव, सांसद कोरबा ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक, विधायक शैलेष पाण्डेय, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, डॉ. श्रीमती रेणु जोगी, रजनीश सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर अरूण सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

भिलाई निगम क्षेत्र में चला स्वच्छता श्रमदान : सभी 70 वार्डों में चला अभियान, आयुक्त व महापौर भी रहे शामिल
सीजीपीएससी की कार्यकारी अध्यक्ष बनी रिटायर्ड आईएएस रीता शांडिल्य… सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
छावनी वार्ड के निवासियों का पट्टे का सपना जल्द होगा पूरा, मुख्यमंत्री की घोषणा पर तेजी से हो रहा काम
हाय महंगाई, इस नामी दूध कंपनी ने बढ़ाए रेट, अब इतने रुपए लीटर में मिलेगा दूध, पराठे पर इतने प्रतिशत लगेगा GST
अयोध्या पर किताब ने बढ़ाईं सलमान की मुश्किलें, अब तक कई शहरों में दर्ज हुए केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तसीगढ़ की एक और उपलब्धि: ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मिला 'स्टार परफॉर्मेंस अवार्ड' छत्तसीगढ़ की एक और उपलब्धि: ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मिला ‘स्टार परफॉर्मेंस अवार्ड’
Next Article उत्तम संयम धर्म दिवस के दसलक्षण महापर्व पर किया भगवान का मंगल अभिषेक, भजनों पर हुआ डांडिया नृत्य उत्तम संयम धर्म दिवस के दसलक्षण महापर्व पर किया भगवान का मंगल अभिषेक, भजनों पर हुआ डांडिया नृत्य

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?