ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: वेदांता एल्यूमिनियम की पहल ‘रन फॉर जीरो हंगर’, पोषण के महत्व के प्रति चलाया अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
HealthNational

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: वेदांता एल्यूमिनियम की पहल ‘रन फॉर जीरो हंगर’, पोषण के महत्व के प्रति चलाया अभियान

By Om Prakash Verma
Published: September 16, 2023
Share
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: वेदांता एल्यूमिनियम की पहल 'रन फॉर जीरो हंगर', पोषण के महत्व के प्रति चलाया अभियान
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: वेदांता एल्यूमिनियम की पहल 'रन फॉर जीरो हंगर', पोषण के महत्व के प्रति चलाया अभियान
SHARE

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथॉन 2023 के आगामी आयोजन से जुड़कर कंपनी रचनात्मक मुहिम में दे रही योगदान, आयोजित हुए कई जागरुकता कार्यक्रम।

भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक कंपनी वेदांता एल्यूमिनियम ने राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर पोषण के महत्व के प्रति जागरुकता के प्रसार के उद्देष्य से अपने कर्मचारियों, उनके परिवारों और समुदाय के सदस्यों को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए। समुदाय को साथ जोड़ने और इस पहल में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कंपनी ने जागरुकता प्रयासों को ‘रन फॉर जीरो हंगर’ अभियान से जोड़ा है। सामाजिक प्रभाव पैदा करने की दिषा में यह महत्वपूर्ण पहल है जो वेदांता दिल्ली हाफ मैराथॉन 2023 के आगामी आयोजन का हिस्सा है।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के दौरान कंपनी ने ‘रन फॉर ज़ीरो हंगर’ अभियान के प्रोत्साहन के लिए झारसुगुडा (ओडिशा) के मेगा एल्यूमिनियम स्मेल्टर संयंत्र, लांजीगढ़ (ओडिशा) के विश्व स्तरीय एल्यूमिना रिफाइनरी और छत्तीसगढ़ स्थित देष की प्रतिष्ठित एल्यूमिनियम उत्पादक भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के परिसरों में अनेक रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए। अभियान के तहत सक्रिय जीवनशैली, स्वास्थ्यवर्धक खानपान और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए साइक्लोथॉन आयोजित की गई। ऑल इंडिया मारवाड़ी युवा मंच की भागीदारी में आयोजित कार्यक्रम में 1500 युवाओं ने हिस्सा लिया। बच्चों की सेहत के प्रति समुदाय को जागरुक बनाने के लिए लांजीगढ़ में स्वस्थ षिषु स्पर्धा आयोजित की गई। इसके साथ ही माताओं के स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी पारंपरिक व्यंजन विधियां प्रदर्शित की गईं। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देष्य से पौधारोपण किया गया।

बालको में 400 से अधिक कर्मचारियों और व्यवसाय के साझेदारों ने ’मॉर्निंग वाकाथॉन’ और ’हेल्थ वॉक’ में भाग लिया। ‘रन फॉर ज़ीरो हंगर’ के लिए प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से 2000 किलोमीटर से अधिक पैदल यात्रा की। कंपनी ने भारत सरकार की पहल ‘पोषण माह’ के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। सितंबर माह में कंपनी आयोजित कार्यक्रमों में पोषण जागरुकता सत्र, प्रश्नोत्तरी स्पर्धा और व्यंजन बनाने की प्रतियोगिता शामिल हैं। प्रतिभागियों को रक्त की कमी दूर करने के लिए संतुलित भोजन के महत्व से परिचित कराया गया।

इस अवसर पर वेदांता लिमिटेड, एल्यूमिनियम व्यवसाय के मुख्य प्रचालन अधिकारी श्री सुनील गुप्ता ने कहा, ’’वेदांता एल्यूमिनियम समाज की बेहतरी के लिए समर्पित कंपनी है। समुदायों विशेषकर महिलाओं व बच्चों के विकास हेतु हमारी प्रतिबद्धता इस बात के लिए प्रेरित करती है कि हम स्वास्थ्य व शिक्षा में मौजूदा सामाजिक अंतर को दूर करें ताकि पोषण वृद्धि एवं जागरुकता सत्रों तक जरूरतमंदों की पहुंच सुनिष्चित की जा सके।’’

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा, ’’रन फॉर ज़ीरो हंगर अभियान का प्रारूप देष में कुपोषण की समस्या से निपटने के उद्देष्य से तैयार किया गया है। इस अभियान से ऐसे उत्साही नागरिकों को जोड़ा गया है जिनकी कुपोषण समाप्ति के प्रति सोच हमारी तरह है। हमें विष्वास है कि वेदांता दिल्ली हाफ मैराथॉन का आगामी आयोजन कामयाब रहेगा। स्थानीय समुदायों में पोषण को बेहतर करने की प्रतिबद्धता यह जाहिर करती है कि हम स्वस्थ भारत बनाने की एकजुट सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं।’’

वेदांता एल्यूमिनियम के सामाजिक प्रयास स्थानीय समुदायों विषेषकर बच्चों और महिलाओं के शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य के स्तर को बेहतर बनाने में अहम साबित हुए हैं। अनेक परियोजनाओं के माध्यम से कंपनी ने प्रचालन क्षेत्रों के समुदायों की चहुंमुखी वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। कंपनी संचालित नंद घर (आंगनवाड़ी का आधुनिक रूप) महिला व बाल विकास के केंद्रों के तौर पर काम करते हैं। इनके जरिए बच्चों, गर्भवती महिलाओं व षिषुवती माताओं को समुचित पोषण और उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती हैं।

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथॉन का दूसरा संस्करण 15 अक्टूबर, 2023 को आयोजित होगा। ‘रन फॉर ज़ीरो हंगर’ चैलेंज के तहत इस सामाजिक प्रभाव पहल में प्रतिभागियों द्वारा दौड़े गए हर एक किलोमीटर पर वेदांता भोजन मुहैया कराएगा। यह भोजन वेदांता के फ्लैगशिप सामाजिक पहल ’नंद घर’ के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को उपलब्ध होगा। ‘रन फॉर ज़ीरो हंगर’ अभियान इस उद्देष्य में सहयोग दे रहा है कि कोई बच्चा रात को भूखा न सोए। पिछले वर्ष वेदांता एल्यूमिनियम के अभियान से 7 लाख से अधिक भोजन का योगदान संभव हुआ। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथॉन 2023 में भाग लेने के इच्छुक वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं या मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

वेदांता लिमिटेड की इकाई वेदांता एल्यूमिनियम भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक है। वित्तीय वर्ष 23 में 22.9 लाख टन उत्पादन के साथ कंपनी ने भारत के कुल एल्यूमिनियम का आधे से ज्यादा हिस्सा उत्पादित किया। यह मूल्य संवर्धित एल्यूमिनियम उत्पादों के मामले में अग्रणी हैए इन उत्पादों का प्रयोग कई अहम उद्योगों में किया जाता है। वेदांता एल्यूमिनियम को एल्यूमिनियम उद्योग में डाउ जोंस सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स ;डीजेएसआईद्ध 2022 में दूसरी वैश्विक रैंकिंग मिली हैए जो इसकी सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्रक्रियाओं का प्रमाण है। देश भर में अपने विश्वस्तरीय एल्यूमिनियम स्मेल्टर्सए एल्यूमिना रिफाइनरी और पावर प्लांट्स के साथ कंपनी हरित भविष्य के लिए विभिन्न कार्यों में एल्यूमिनियम के प्रयोग को बढ़ावा देने और इसे ष्भविष्य की धातुष् के रूप में पेश करने के अपने मिशन को पूरा करती है।

कोरोना के मामले में आज भारी कमी, बीते 24 घंटे में 32937 नए मरीज, 417 लोगों की मौत
बच्चों का मन पढ़ाई में लगाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स…
सीएम भूपेश बघेल बनने जा रहे हैं दादा, घर पर शुरू हुई नन्हें मेहमान के स्वागत की तैयारी, ट्वीट कर साझा की खुशी
ओबीसी के लिए 27% आरक्षण कोई कृपा नहीं, हमारा संवैधानिक हक़ व अधिकार: राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम
देशी शराब की दुकान संचालक पर गंदगी फैलाने पर 10 हजार रूपये स्पॉट फाईन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article योजनाओं का लाभ उठाकर अपना एवं अपने बच्चों के जीवन को सफल बनाएं - गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू योजनाओं का लाभ उठाकर अपना एवं अपने बच्चों के जीवन को सफल बनाएं – गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू
Next Article विविधता की शक्ति या एकता का माध्यम- हिंदी - अतुल मलिकराम विविधता की शक्ति या एकता का माध्यम- हिंदी – अतुल मलिकराम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?