ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रपति चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग, पवार, सोनिया और अखिलेश नहीं संभाल पाए अपना कुनबा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalRaipur

राष्ट्रपति चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग, पवार, सोनिया और अखिलेश नहीं संभाल पाए अपना कुनबा

By @dmin
Published: July 18, 2022
Share
राष्ट्रपति चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग, पवार, सोनिया और अखिलेश नहीं संभाल पाए अपना कुनबा
राष्ट्रपति चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग, पवार, सोनिया और अखिलेश नहीं संभाल पाए अपना कुनबा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद और देश के सभी राज्यों की विधानसभाओं में मतदान जारी है। एनडीए ने एक तरफ अपना कुनबा इस चुनाव में मजबूत करके दिखाया है तो वहीं विपक्षी खेमे को क्रॉस वोटिंग का सामना करना पड़ा है। गुजरात से लेकर यूपी तक में एनसीपी, कांग्रेस और सपा में फूट देखने को मिली है। गुजरात में एनसीपी के विधायक कांधल एस. जडेजा ने पार्टी के रुख से अलग एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में वोट दिया। उन्हें लेकर पहले ही आशंका जताई जा रही थी कि वह पार्टी से अलग रुख अपना सकते हैं। एनसीपी ने यशवंत सिन्हा के समर्थन का ऐलान किया था। इसके अलावा झारखंड से एनसीपी विधायक कमलेश सिंह ने भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डाल दिया। उन्होंने मतदान के बाद कहा कि मैंने अपनी अंतरात्मा के आवाज पर द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डाला है।

यही नहीं गुजरात में भारतीय ट्राइबल पार्टी के नेता छोटूभाई वसावा ने भी द्रौपदी मुर्मू को ही वोट किया है। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसी नेता को वोट दिया है, जिसने गरीबों को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को भी राष्ट्रपति चुनाव में फूट का सामना करना पड़ा है। एक तरफ अखिलेश यादव के चाचा और प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने खुलेआम द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है तो वहीं सपा के अपने ही विधायक शहजील इस्लाम ने भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया है। बरेली के भोजीपुरा से पार्टी विधायक शहजील इस्लाम बीते कुछ वक्त से पार्टी से नाराज बताए जा रहे थे।

शिवपाल यादव ने तो पहले ही साफ कर दिया था कि वह ऐसे शख्स को वोट नहीं करेंगे, जिसने एक दौर में मुलायम सिंह यादव को आईएसआई एजेंट करार दिया था। कांग्रेस भी राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग रोकने में फेल रही है। ओडिशा से पार्टी के विधायक मोहम्मद मुकीम ने भी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार को वोट दिया है। ओडिशा कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि मुकीम को खुद को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के लिए दावेदारी कर रहे थे। लेकिन ऐसा नहीं होने से वह पार्टी से नाराज थे। झारखंड में भी कांग्रेस के विधायकों की ओर से क्रॉस वोटिंग करने की आशंका है।

कुलदीप बिश्नोई बोले- अंतरात्मा की आवाज पर डाल दिया वोट
हरियाणा में भी कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का सामना करना पड़ा है। पार्टी के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोटिंग की है। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनते हुए मतदान किया है। इससे पहले राज्यसभा चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस की बजाय भाजपा समर्थित कैंडिडेट को वोट दिया था।

यूपी के वोटों का मूल्य सबसे अधिक, कोई पार्टी नहीं जारी कर सकती व्हिप
नियम के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव में कोई भी पार्टी मतदान के लिए व्हिप नहीं जारी कर सकती। सभी विधायकों और सांसदों को अपनी मर्जी के मुताबिक किसी भी कैंडिडेट को वोट देने का अधिकार होता है। हालांकि परंपरागत तौर पर लोग अपनी पार्टी लाइन के आधार पर ही मतदान करते हैं। ऐसे में क्रॉस वोटिंग किसी भी पार्टी के लिए एक झटके के तौर पर ही देखी जाती है। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में यूपी सबसे बड़ा फैक्टर है। सूबे के 403 विधायक हैं और सभी के वोट का मूल्य 208 है, जो देश के किसी अन्य राज्य के मुकाबले ज्यादा है।

नौकरी वापस दिलाने के नाम पर ठगी, बीएसपी के पूर्व सीनियर मैनेजर को लगा 25 लाख का चूना… जानिए कैसे ठगाया शख्स
स्वामी आत्मानंद स्कूल अब शिक्षा विभाग के हवाले, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- संचालन समितियां होंगी समाप्त
दायित्व: खैरागढ़ उप-चुनाव में दया सिंह को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, 4 बूथों में दी गई शक्ति केंद्र प्रभारी का जिम्मा
चुनाव के बीच बंगाल में 123 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का एलान, जानें रविशंकर प्रसाद ने ममता को क्यों बताया पहली सीएम
shreekanchanpath 04 # 16 October 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'मैंने कभी सपने में नहीं सोचा था… नामांकन के बाद बोले जगदीप धनखड़ ‘मैंने कभी सपने में नहीं सोचा था… नामांकन के बाद बोले जगदीप धनखड़
Next Article सावन के पहले सोमवार को भाजपा पार्षदों ने किया रूद्रामहाभिषेक, महाभंडारा में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद, साधु-संतों को कराया भोज सावन के पहले सोमवार को भाजपा पार्षदों ने किया रूद्रामहाभिषेक, महाभंडारा में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद, साधु-संतों को कराया भोज

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?