ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर एम्स में कोविड रोगियों के लिए 500 तक बिस्तर बढ़ाने की तैयारी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर एम्स में कोविड रोगियों के लिए 500 तक बिस्तर बढ़ाने की तैयारी…

By @dmin
Published: January 9, 2022
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड रोगियों के लिए 500 तक बेड बढ़ाने की तैयारी है। रायपुर के सांसद सुनील सोनी ने शनिवार को एम्स का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

इस अवसर पर एम्स की ओर से अवगत कराया गया कि जांच से लेकर उपचार की सभी व्यवस्था पूर्ण है। आवश्यकता पडऩे पर कोविड रोगियों के लिए बिस्तरों की संख्या भी 500 तक बढ़ाई जा सकती है। अभी 100 बिस्तर में 27 कोविड मरीज भर्ती निदेशक प्रो. (डा.) नितिन एम. नागरकर सांसद सुनील सोनी को अवगत कराया कि एम्स में कोविड को लेकर तैयारियां पूरी हैं। वर्तमान में 100 बिस्तर उपलब्ध हैं, जबकि 27 रोगी एडमिट हैं। इनमें से कुछ रोगियों को आइसीयू सपोर्ट की आवश्यकता पड़ रही है। दूसरी लहर की तरह अभी से एम्स में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की तैयारियां पूरी हैं। यदि आवश्यकता पड़ी तो एम्स में कोविड रोगियों के लिए बिस्तरों की संख्या को बढ़ाएंगे। एम्स में पूर्व से ही आइसीयू बेड और आक्सीजन पर्याप्त संख्या में है।

सांसद सुनील सोनी ने बढ़ाया चिकित्सकों का हौसला

सांसद सोनी ने एम्स और उनके चिकित्सकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पहली और दूसरी लहर की भांति एम्स को तीसरी लहर का मुकाबला करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहना चाहिए। उन्होंने चिकित्सकों का हौसला बढ़ाया। इसमें केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से हर संभव मदद के लिए वह बात करेंगे। उन्होंने कोविड से मुकाबला करने के लिए एम्स के चिकित्सकों और स्टाफ को शुभकामनाएं दीं।

प्रो. नागरकर ने बताया कि एम्स में बच्चों का टीकाकरण भी प्रभावी गति से जारी है। चार से सात जनवरी के मध्य 238 बच्चों ने वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। इसमें कई चिकित्सकों के बच्चे भी हैं। अब तक एम्स में 50 हजार से ज्यादा बच्चों और व्यस्कों का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने सभी से टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर उप-चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश चंद्राकर भी उपस्थित रहे।

CG accident : सरगुजा में भीषण सड़क हादसा, कार व ट्रक की आमने सामने से टक्कर, पांच लोगों की मौत
चल पड़ा थप्पड़ों का सिलसिला: अब एमपी के शाजापुर में महिला अधिकारी ने युवक को मारा थप्पड़, विडियो वायरल
विश्व पर्यावरण दिवस: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार जागरूक और गंभीर, हरित छत्तीसगढ़ का गठन करने वाला देश का पहला राज्य-सीएम बघेल
मशहूर शायर राहत इंदौरी नहीं रहे, आज ही कोरोना पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट
पहली बार प्लेऑफ में जाने से चूका CSK, एम एस धोनी ने बताया अगले साल IPL में खेलेंगे या नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used छत्तीसगढ़ में कोरोना के 3455 नए मामले आए, चार की गई जान, 13066 एक्टिव केस
Next Article किसानों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?