ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायगढ़ चुनाव में फिर रचा गया इतिहास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रायगढ़ चुनाव में फिर रचा गया इतिहास

By Om Prakash Verma
Published: February 16, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ ने एक बार फिर इतिहास लिखा है. पहली बार किसी किन्नर को महापौर चुनकर सुर्खियों में आने वाले रायगढ़ ने अब एक चायवाले को महापौर की कुर्सी पर बैठाया है. बिलासपुर राजस्व संभाग में रायगढ़ जिला छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे पूर्वी भाग में स्थित है. यह उत्तर में सरगुजा और जशपुर जिलों, पूर्व में उड़ीसा, दक्षिण में महासमुंद जिले और पश्चिम में कोरबा और जांजगीर-चांपा जिलों से घिरा हुआ है. भौगोलिक दृष्टि से, यह जिला उत्तर में पंड्रापट और खुरिया के ऊंचे जंगल से ढके पठार से लेकर दक्षिण में रायगढ़ और सारंगढ़ के वृक्षविहीन, धूल भरे मैदानों तक फैला हुआ है. रायगढ़ ‘ढोकरा कास्टिंग’ या ‘बेल मेटल कास्टिंग’ और दो प्रकार के रेशम अर्थात् तसर सिल्क और शहतूत सिल्क के लिए जाना जाता है. औद्योगिक इकाइयों की बात करें तो यहां जिंदल का स्पंज आयरन प्लांट भी है. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने इस बार यहां से अपने निष्ठावान कार्यकर्ता जीवर्धन सिंह चौहान को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया था. जीवर्धन ने करीब 34 हजार मतों के बड़े अंतर से कांग्रेस के प्रत्याशी जानकी काटजू को चुनाव में हराया है. सातवीं तक शिक्षित जीवर्धन चाय और पान की दुकान चलाते हैं. महापौर प्रत्याशी के रूप में नाम की घोषणा के साथ ही जीवर्धन की तुलना देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से होने लगी थी. जब एक चायवाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है तो महापौर क्यों नहीं? प्रचार के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री जीवर्धन से मिलने उनकी चाय की दुकान पर ही जाते थे. मंत्रियों ने वहां चाय बनाई भी और लोगों को पिलाई भी. इस सबसे परे आते हैं जीवर्धन पर. सीधे सादे सरल प्रकृति के जीवर्धन पार्टी के एक समर्पित कर्मठ कार्यकर्ता भी हैं. 29 वर्षों से वो पार्टी की सेवा कर रहे हैं. 1996 में पार्टी से जुड़ने बाद वे वार्ड अध्यक्ष, भाजयुमो नगर मंत्री, भाजयुमो नगर इकाई उपाध्यक्ष बने और फिर नगर मंत्री बने. 2011 में उन्हें नगर अध्यक्ष बना दिया गया. 2019 से 2024 तक हुए चुनावों में वे शक्ति केन्द्र समन्वयक भी रहे पर कभी चाय की दुकान नहीं छोड़ी. जीवर्धन राजनीति में आने वाले युवाओं को भी राह दिखाते हैं. राजनीति में प्रवेश करने के बाद भी न तो उन्होंने अपनी सरलता छोड़ी और न ही अपना काम. लगभग तीन दशक की उनकी तपस्या अब जाकर रंग लाई है. महापौर प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी वे अपनी चाय की दुकान पर ही मिलते. लोग यहीं आकर उनसे मिलते. उनकी इस सरलता और कर्मठता का लाभ पार्टी को भी मिला. रायगढ़ शहर परिवर्तन लाने का भी साहस रखता है. इससे पहले रायगढ़ के मतदाताओं ने 2014 के नगरीय निकाय चुनाव में तृतीय लिंग समुदाय की मधु बाई को महापौर की कुर्सी पर बैठाया था. वे निर्दलीय प्रत्याशी थीं. जहां जनता जागरूक होगी वहां प्रत्याशी चयन अपने आप महत्वपूर्ण हो जाता है. भाजपा ने यही किया.

फीकी पड़ती जा रही है दिवाली की चमक, क्यों ?
हमें भारतीय राजाओं से ज्यादा आक्रमणकारियों के बारे में पढ़ाया गया: अक्षय कुमार
मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस पर कुम्हारी अंचल के युवाओं को दी महाविद्यालय की सौगात… प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर की घोषणा… बिंदेश्वरी बघेल के नाम पर होगा महाविद्यालय
खिताबी जीत के बाद विराट व रोहित ने टी-20 क्रिकेट को कहा अलविदा, जानिए दोनों दिग्गजों का टी-20 करियर
Good News : अब अंतागढ़ तक चलेगी रायपुर-केंवटी पैसेंजर, रेलवे ने जारी की समय सारिणी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खिले केंद्रीय नेतृत्व के चेहरे, राष्ट्रीय नेताओं ने सीएम साय एवं संगठन को दी बधाई
Next Article Big Accident : कोरबा में पंचायत चुनाव की रैली से लौट रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?