ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रामनवमी पर भारी बवाल : शोभा यात्रा के दौरान पथराव, हिंसा में एक की मौत, सैकड़ों घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रामनवमी पर भारी बवाल : शोभा यात्रा के दौरान पथराव, हिंसा में एक की मौत, सैकड़ों घायल

By @dmin
Published: April 11, 2022
Share
रामनवमी पर भारी बवाल : शोभा यात्रा के दौरान पथराव, हिंसा में एक की मौत, सैकड़ों घायल
रामनवमी पर भारी बवाल : शोभा यात्रा के दौरान पथराव, हिंसा में एक की मौत, सैकड़ों घायल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान देश के कई राज्यों में भारी बवाल हुआ। गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में शोभा यात्रा पर उपद्रवियों ने पथराव किया। इससे हिंसा भड़क उठी। गुजरात में एक की मौत हो गई। दिल्ली के जेएनयू कैंपस में पूजा के दौरान नॉनवेज खाने को लेकर हंगामा हो गया। छात्रों पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए।

गुजरात के तीन जिलों में बवाल, एक की मौत, कई घायल
गुजरात के साबरकांठा, आणंद और द्वारका में उपद्रवियों ने भारी बवाल किया। साबरकांठा में रामनवमी पर विश्व हिंदू परिषद (एबीवीपी) की शोभा यात्रा पर हमला हुआ। कई गाडिय़ों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। आणंद जिले में शोभा यात्रा के दौरान पथराव के बाद हिंसा भड़क गई। इसमें एक शख्स की मौत हो गई। द्वारका में भी उपद्रवियों ने शोभायात्राओं को निशाना बनाया। हंगामा करने को लेकर पुलिस ने 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों जिलों में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

पश्चिम बंगाल : बांकुड़ा में शोभा यात्रा पर पथराव, केंद्रीय मंत्री की कार पर भी हमला
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान जमकर बवाल हुआ। यहां मचानताला पेट्रोल पंप मोड़ के पास स्थित मस्जिद के सामने से निकल रहे जुलूस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने कहा कि बांकुड़ा में रामनवमी के जुलूस पर पथराव किया गया। यह राजनीतिक रूप से किया गया था। उन्होंने मेरी कार पर भी पथराव किया। मैं पुलिस से अपील करता हूं कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। पथराव के बाद भड़की हिंसा को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस मामले में अभी तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बंगाल में शोभायात्रा पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए।

झारखंड : शोभायात्रा पर पथराव, धारदार हथियारों से हमला
झारखंड के लोहरदगा जिले के हिरही भोक्ता बगीचा इलाके के पास रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव हुआ। जुलूस में शामिल लोगों पर धारदार हथियारों से हमले किए गए। शोभायात्रा में शामिल 15 से ज्यादा लोग घायल हो गये। पूरे जिले में तनाव की स्थिति है। हालात को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। आरोप है कि शोभायात्रा एक कब्रिस्तान के पास से गुजर रही थी। इस दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

झारखंड में शोभायात्रा निकाल रहे लोगों पर खूब पथराव हुए। इसमें कई लोग घायल हो गए।

मध्य प्रदेश : खरगोन में हंगामा, आगजनी, चार घर जलकर खाक
मध्य प्रदेश के खरगोन में भी रामनवमी पर खूब बवाल हुआ। शहर में आगजनी हुई, जिसमें चार घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि रामनवमी का जुलूस शुरू ही हुआ था कि उपद्रवियों ने डीजे को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते पथराव होने लगा। इसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। उपद्रवियों के हमले में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, उपद्रवियों ने शीतला माता मंदिर में भी तोडफ़ोड़ की है। जिला प्रशासन ने फिलहाल तालाब चौक, गौशाला मार्ग, मोतीपुरा, स्टेडियम के पीछे, टावर क्षेत्र में कफ्र्यू लगा दिया।

रामनवमी जुलूस को लेकर मध्य प्रदेश में भी खूब बवाल हुआ।

दिल्ली : जेएनयू कैंपस में बवाल
जेएनयू में रामनवमी पर पूजा को लेकर विवाद शुरू हुआ। एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों के बीच हिंसा भड़क गई। इस घटना में कुछ छात्र घायल हुए हैं। दरअसल, कावेरी हास्टल में कुछ छात्र रामनवमी पर पूजा कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान वामपंथी छात्र नेताओं ने रोजा इफ्तार पार्टी शुरू कर दी। नॉन वेज मंगवा लिया। इसपर रामनवमी की पूजा कर रहे कुछ छात्रों ने विरोध जताया। कहा कि पूजा के दौरान नॉनवेज लाना ठीक नहीं है। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हुए। फिलहाल मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एहतियातन जेएनयू कैंपस में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

जेएनयू में रामनवमी पर नॉनवेज खाने को लेकर जमकर बवाल हुआ।

कर्नाटक : शोभायात्रा पर पथराव, तनाव
कर्नाटक के कोलार में भी रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पथराव हुआ। इसकी जानकारी गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा कि पथराव के बाद माहौल थोड़ा बिगड़ गया था, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। अब तनाव को काबू करने के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

शोभायात्रा निकाल रहे लोगों पर कर्नाटक में भी पथराव हुआ।
NEET Result Controversy : परीक्षा परिणाम में हुए अनिमितताओं को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन, जांच व कार्रवाई की मांग
आठ दिन वेंटिलेटर और पांच दिन आक्सीजन सपोर्ट में रहकर जीती कोविड से जंग…. 25 सितंबर को शंकराचार्य कोविड हास्पिटल में भर्ती की गईं थीं केजा बाई
आवारा कुत्तों का हमला: मासूम पर किया अटैक, कुत्तों की बढ़ती संख्या को रोकने रिसाली ने उठाया कदम
उरी में आतंकवादी लॉन्च कमांडर समेत दो ढेर, हथियार और पाकिस्तानी नकदी बरामद
खुलासा: एक माह पहले ही रची थी पीएम की रैली के दौरान हिंसा फैलाने की साजिश, सीएम का कार्यक्रम भी था निशाने पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सलियों और कोबरा फोर्स के बीच मुठभेड़, आईईडी की चपेट में आकर एक कमांडो घायल हुआ बीजापुर में नक्सलियों ने की पुलिसकर्मी की हत्या, बाजार में वारदात को दिया अंजाम
Next Article रोपवे हादसा: तीसरे दिन 12 लोगों को सेना ने बचाया, 2500 फीट की ऊंचाई पर अब भी फंसी हैं दो जिंदगियां रोपवे हादसा: 2 महिलाओं की मौत, 2000 फीट की ऊंचाई पर फंसे 50 पर्यटक , हेलिकॉप्टर से भी बचाना मुश्किल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?