ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी पंडरी रायपुर में आज से शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी पंडरी रायपुर में आज से शुरू

By @dmin
Published: March 22, 2022
Share
राज्य स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी पंडरी रायपुर में आज से शुरू
राज्य स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी पंडरी रायपुर में आज से शुरू
SHARE

ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार आज शाम 6 बजे करेंगे शुभारंभ
रायपुर। छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी का आयोजन 22 मार्च से 31 मार्च 2022 तक छत्तीसगढ़ हाट परिसर, पंडरी रायपुर में किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ ग्रामोद्योग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार के मुख्य आतिथ्य में 22 मार्च को शाम 6 बजे होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी करेंगे।

छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा पंडरी में आयोजित प्रदर्शनी सह विक्रय मेला 22 से 31 मार्च तक प्रतिदिन पूर्वान्ह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुला रहेगा। उक्त आयोजन में प्रदर्शनी व विक्रय हेतु 39 स्टॉल लगाया गया है तथा विभिन्न प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्वाद का भी आनंद लिया जा सकता है। प्रत्येक दिवस संस्कृति विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। साथ ही बोर्ड द्वारा फैशन शो का भी आयोजन किया जायेगा। उक्त प्रदर्शनी में आम जनता का प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है।

गौरतलब है कि बोर्ड में संचालित राज्य शासन की योजना मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं भारत सरकार की योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनांतर्गत ग्रामीण अंचलों में निवासरत बेरोजगारों को विभिन्न प्रकार के सेवा क्षेत्र एवं विनिर्माण क्षेत्र में कुटीर उद्योग स्थापित करने हेतु लोन प्रदाय किया जाकर अनुदान का लाभ दिया जाता है। छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, बोर्ड के उत्पादन केन्द्रों में निर्मित खादी वस्त्रों तथा वित्त पोषित इकाईयों द्वारा उत्पादित ग्रामोद्योग सामग्रियों के प्रचार-प्रसार एवं विपणन हेतु एक बाजार व्यवस्था के तहत सतत प्रयत्नशील है। इसके लिए बोर्ड द्वारा समय-समय पर जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता रहा है। उक्त प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड एवं खादी और ग्रामोद्योग आयोग से पंजीकृत विभिन्न राज्यों के वित्त पोषित/पंजीकृत इकाईयां भाग लेंगी। जिसमें छत्तीसगढ़ के परंपरागत खादी वस्त्र, रेशम वस्त्र, हाथकरघा वस्त्र, बेलमेटल, बांसशिल्प, बनारसी, चंदेरी, भागलपुरी, राजस्थानी आदि विभिन्न प्रकार की कलात्मक खादी एवं ग्रामोद्योग सामग्रियों का प्रदर्शन सह विक्रय किया जावेगा।

CG Breaking : गाय काटकर मांस खाने की  तैयारी में थे, पुलिस ने दबिश देकर दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
Bhilai Breaking : बेटे ने फावड़े व ड़ंडे से पीटकर की पिता की हत्या… जांच में जुटी पुलिस
जल जीवन मिशन में लापरवाही पर कोरिया कलेक्टर की कार्रवाई… एक ठेकेदार का अनुबंध निरस्त, पांच पर लगा जुर्माना
रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद की खोद डाले 40 कब्र: तस्वीरें बयां कर रहीं अमानवीयता की कहानी, जाने क्या है मामला
असम दौरे पीएम नरेन्द्र मोदी: 1.06 लाख लोगों को बांटे भूमि आवंटन प्रमाण पत्र, बोले- कोरोना टीकाकरण के लिए जिसकी बारी आए, वो टीका जरूर लगाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डॉ खूबचंद बघेल महाविद्यालय में एक्सटेंशन लेक्चर सीरीज का आयोजन डॉ खूबचंद बघेल महाविद्यालय में एक्सटेंशन लेक्चर सीरीज का आयोजन
Next Article विधानसभा में गूंजा हसदेव अरण्य मामला: विधायक ने कहा एनओसी रद्द कर दीजिए, केन्द्र से टकराना है तो टकराइए मंत्री टी.एस. सिंहदेव के विभागों के लिए 11,196 करोड़ रूपए से अधिक की अनुदान राशि ध्वनिमत से पारित

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?