ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल: नवीन सोसायटियों के सुदृढ़ीकरण तथा सुचारू संचालन के लिए 700 गोदाम सह कार्यालय भवन का होगा निर्माण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल: नवीन सोसायटियों के सुदृढ़ीकरण तथा सुचारू संचालन के लिए 700 गोदाम सह कार्यालय भवन का होगा निर्माण

By @dmin
Published: May 13, 2022
Share
परिवहन तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ कार्यालय का उद्घाटन
परिवहन तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ कार्यालय का उद्घाटन
SHARE

रासायनिक खाद और प्रमाणित बीज का भंडारण एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश
मंत्री मोहम्मद अकबर और मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने की सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवगठित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण तथा सुचारू संचालन के लिए 700 गोदाम सह कार्यालय भवन का निर्माण होगा। राज्य सरकार की पहल से इसके लिए नाबार्ड के आर.आई.डी.एफ. (रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट फंड) के अंतर्गत 175 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत है। इनमें प्रत्येक गोदाम सह कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

गौरतलब है कि राज्य में सोसायटियों के पुनर्गठन पश्चात् 725 नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का गठन किया गया है। इन्हें मिलाते हुए अब राज्य में कुल 2058 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां संचालित है। इनमें पूर्व के 1333 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां शामिल है। वन तथा विधि-विधायी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर तथा सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा आज सहकारिता विभाग की ली गई समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। यह बैठक वन मंत्री श्री अकबर के शंकर नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में आयोजित थी।

बैठक में मंत्री द्वय अकबर तथा डॉ. टेकाम द्वारा राज्य में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण सहित सुचारू संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती तथा कार्यालय सह गोदाम के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया। जिससे मैदानी स्तर पर किसानों को सोसायटियों के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों धान खरीदी सहित कृषि बीज वितरण, खाद वितरण और राशन वितरण का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस दौरान भर्ती प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। इसी तरह अपेक्स बैंक तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के भी सेवा नियम में संशोधन की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण हो सके। समीक्षा के दौरान सोसायटियों में रासायनिक खाद और प्रमाणित बीज का भण्डारण एवं वितरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि पुनर्गठन पश्चात् बनाये गए नई सोसायटियों में अभी शासकीय सेवकों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इनके स्थान पर पात्र कृषकों को उनमें नियुक्त किए जाने का भी अहम निर्णय लिया गया, जो बोर्ड के निर्वाचन होने तक के लिए किसानों से ही पात्र व्यक्ति का चयन कर नियुक्त किया जाए। इसकी सूची 10 दिवस के भीतर सहकारिता मंत्री के पास अवलोकन के लिए प्रस्तुत करने के संबंध में निर्देश दिए गए।

बैठक में विधायक सत्यनारायण शर्मा, अपेक्स बैंक के चेयरमैन बैजनाथ चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला सहकारी बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक और जिला सहकारी बैंक सरगुजा (अंबिकापुर) के अध्यक्ष श्रीराम जी.राव, सहकारिता विभाग के विशेष सचिव हिमशिखर गुप्ता, अपर पंजीयक सहकारी संस्थाएं एच.के. दोशी, सहकारिता विभाग के उप सचिव पी.एस. सर्पराज, अपैक्स बैंक के प्रबंध संचालक के.एन. कान्डे सहित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।

कोरोना ब्रेकिंग: पहली बार सामने आए 11 हजार से अधिक नए मामल, देश में संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के पार
छत्तीसगढ़ में पैर पसार रहा कोरोना, आवासीय विद्यालय में 14 छात्राओं समेत 16 लोग संक्रमित
किसान आंदोलन: सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र से कहा- आप इन कानूनों पर रोक लगाइए या फिर हम लगा देंगे
पेरिस ओलंपिक में भारत को दूसरा पदक : मनु भाकर ने सरबजोत के साथ मिलकर साधा कांस्य पर निशाना, रचा इतिहास
Bhilai : सुपेला फ्लाईओवर पर हादसा, पहले कार को ठोकर मार कार ट्रक चालक दूसरे ट्रक से भिड़ा, लगा जाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जन्म से कटे होंठ और तालू वाले बच्चों की नि:शुल्क सर्जरी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) बच्चों के लिए है संजीवनी, अब तक 18 हजार 288 बच्चों का हुआ उपचार
Next Article यूपी में एस्मा लागू, अगले छह महीने तक हड़ताल करने पर लगी रोक नियमितीकरण की मांग को लेकर 45 हजार संविदा कर्मियों का हड़ताल, बघेल सरकार पर वादे पूरे न करने का लगाया आरोप
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?