ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बोले राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को अपने कार्य को व्यापक और विस्तारित करने की जरूरत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बोले राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को अपने कार्य को व्यापक और विस्तारित करने की जरूरत

By @dmin
Published: October 7, 2021
Share
State Backward Classes Commission chairman took charge: Home Minister Tamradhwaj Sahu
State Backward Classes Commission chairman took charge: Home Minister Tamradhwaj Sahu
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त थानेश्वर साहू ने यहां न्यू सर्किट हाउस के सभाकक्ष में आयोजित समारोह में पदभार ग्रहण किया। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू समारोह में विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैैजनाथ चंद्राकर, अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग महेन्द्र छाबड़ा, अध्यक्ष प्रदेश दुग्ध महासंघ विपिन साहू, अध्यक्ष माटीकला बोर्ड बालम चक्रधारी, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग श्रीमती पदमा मनहर, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल चित्ररेखा साहू, उपाध्यक्ष कृषक कल्याण बोर्ड श्री महेन्द्र चंद्राकर, सदस्य श्रम कल्याण मण्डल श्री झुमुक साहू, सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग आरएन वर्मा, अध्यक्ष साहू संघ अर्जुन हिरवानी सहित श्रीमती सीमा वर्मा, श्रीमती जागेश्वरी वर्मा सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का पदभार ग्रहण करने पर श्री थानेश्वर साहू को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदभार ग्रहण करने के साथ ही आयोग के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को अपने कार्य को व्यापक और विस्तारित करने की जरूरत है। पिछड़ा वर्ग में शामिल जातियों के हितों के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। मंत्री श्री साहू ने कहा कि देश के अलग-अलग प्रदेशों में पिछड़ा वर्ग के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं हैं। राज्य का पिछड़ा वर्ग आयोग देश में पिछड़ा वर्ग के लिए अच्छा कार्य करने वाले चार-पांच राज्यों का चयन कर वहां का अध्ययन भ्रमण करें।

राज्य के पिछड़ा वर्ग आयोग के पदाधिकारियों को जिले के अलावा विकासखण्ड में जाकर भी दौरा कर वहां लोगों से शिक्षा, व्यवसाय, खेती-किसानी आदि के संबंध में चर्चा करें कि वे क्या करना चाहते हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग भी प्रदेश में अच्छे कार्यों के लिए छोटे से छोटे सुझाव आयोग को दे सकते हैं। उसकी एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री को सौंपनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछड़ा वर्ग आयोग की सूची है। इस सूची के आधार पर यह भी आंकलन किया जाए कि अन्य पिछड़ा वर्ग में और कौन सी जाति जुडऩा चाहती है तथा कौन सी छोडऩा चाहती है। आयोग विकासखण्डों में जाकर जाति की सूची को प्रमाणित करवाएं। इसके साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल मरार, पटेल, धोबी एवं कुम्हार जैसी अन्य जातियों की प्रगति पर भी ध्यान दें।

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन ने जो जवाबदारी मुझे सौंपी है उसका निर्वहन समाज के हित में करूंगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पिछड़ा वर्ग की जनगणना होनी चाहिए, क्योंकि सरकार के पास पिछड़ा वर्ग के लिए लोगों के लिए योजनाएं तो है, पर जनगणना के अभाव में जनसंख्या की जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछड़ा वर्ग के लिए अलग से विभाग या मंत्रालय भी बनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम को अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैैजनाथ चंद्राकर, अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग श्री महेन्द्र छाबड़ा, अध्यक्ष प्रदेश दुग्ध महासंघ श्री विपिन साहू, उपाध्यक्ष कृषक कल्याण बोर्ड श्री महेन्द्र चंद्राकर ने भी सम्बोधित किया।

शास्त्री नगर में भगवान गणेश और माता पार्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन कल
Bhilai Breaking : सिलेंडर में वायर बांध कर ज्वेलरी शॉप में घुसा युवक, दुकान उड़ाने की दी धमकी, पुलिस बता रही मानसिक बीमार
शेयर बाजार: रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने भी रचा इतिहास
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 12 हजार के पार: पिछले 24 घंटों में सामने आए 285 नए मामले, 6 की मौत, 227 डिस्चार्ज
पुडुचेरी में गिरी कांग्रेस की सरकार…. मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने खोया विश्वासमत खोया…. चर्चा के दौरान साधा केन्द्र पर निशाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हरियाणा में भी लखीमपुर कांड? किसानों का दावा- नारायणगढ़ में बीजेपी सांसद ने चढ़ाई प्रदर्शनकारियों पर गाड़ी हरियाणा में भी लखीमपुर कांड? किसानों का दावा- नारायणगढ़ में बीजेपी सांसद ने चढ़ाई प्रदर्शनकारियों पर गाड़ी
Next Article Newly appointed Public Relations Commissioner Dipanshu Kabra took charge नवनियुक्त जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा ने संभाला कार्यभार… निवृत्तमान आयुक्त डॉ. एस भारतीदासन ने कार्यभार सौंपकर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?