ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यसभा सदस्यों के लिए आचार संहिता जारी, सुचारू कार्यवाही के लिए लागू होंगे ये नियम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राज्यसभा सदस्यों के लिए आचार संहिता जारी, सुचारू कार्यवाही के लिए लागू होंगे ये नियम

By @dmin
Published: January 29, 2022
Share
महाराष्ट्र मामले पर हंगामे के बाद राज्यसभा स्थगित, जावड़ेकर बोले- गृह मंंत्री कर रहे वसूली, पूरे देश ने देखा
महाराष्ट्र मामले पर हंगामे के बाद राज्यसभा स्थगित, जावड़ेकर बोले- गृह मंंत्री कर रहे वसूली, पूरे देश ने देखा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। संसद का बजट सत्र शुरू होने से चंद दिन पहले राज्यसभा सचिवालय ने उच्च सदन के सदस्यों के लिए आचार संहिता जारी कर दी है। संसद के पिछले सत्र में विपक्षी सदस्यों के पूरे सत्र के लिए निलंबन को लेकर काफी बावेला मचा था। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा था।

आचार संहिता जारी करने का निर्देश उच्च सदन के अध्यक्ष एम वेंकैया नायडू ने दिया। इसमें कहा गया है कि आचार संहिता को लेकर सदन की आचरण समिति ने अपनी चौथी रिपोर्ट 14 मार्च, 2005 को पेश की थी। इसे 20 अप्रैल, 2005 को मंजूरी दी गई। समिति ने अपनी पहली रिपोर्ट में सदस्यों के लिए आचार संहिता पर विचार किया जिसे परिषद ने भी मंजूरी दे दी। सदन की प्रक्रिया व कामकाज के संचालन को लेकर कहा गया है कि सदस्यों को जनता के विश्वास को बनाए रखने की जिम्मेदारी स्वीकार करना चाहिए। उन्हें जनता की भलाई के लिए काम करने के जनादेश का निर्वाह करने के लिए लगन से काम करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा के शीतकालीन सत्र 2021 और उसके पूर्व मानसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर टकराव हुआ था। सदन के 12 विपक्षी सदस्यों को सरकार के प्रस्ताव पर सभापति वेंकैया नायडू ने पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया था।

इन 12 सदस्यों ने मानसून सत्र के अंतिम दिन कथित तौर पर सदन के सुरक्षाकर्मियों को धमकाया और उन्हें शारीरिक रूप से क्षति पहुंचाई थी। सदस्यों ने सदन के पीठासीन अधिकारी को भी घेर लिया था। उनके निलंबन का मुद्दा पूरे शीत सत्र में छाया रहा था। इतना ही नहीं शीत सत्र के अंतिम दिन तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन को भी शेष सत्रावधि के लिए निलंबित कर दिया गया था।

आचार संहिता के प्रमुख अंश

  • माननीय सदस्यों को संविधान, कानून, संसदीय संस्थानों और आम जनता के प्रति उच्च सम्मान रखना चाहिए।
  • सदस्य संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित आदर्शों को वास्तविकता में बदलने के निरंतर प्रयास करें।
  • माननीयों को ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहिए जो संसद को बदनाम करे और उनकी विश्वसनीयता पर असर डाले।
  • संसद सदस्य के नाते जनता की भलाई के लिए हमेशा कार्यरत रहना चाहिए।
  • निजी व सार्वजनिक हितों के बीच टकराव न हो इसका खासतौर से खयाल रखें।
  • यदि हितों में टकराव पैदा हो तो उसे इस तरह से हल करना चाहिए कि उनके निजी हित उनके सार्वजनिक कार्यों में बाधक न बनें।
  • सदस्यों के निजी आर्थिक हित और उनके परिवार के सदस्यों के हितों का सार्वजनिक हितों से टकराव न हो।
  • कभी निजी व सार्वजनिक आर्थिक हितों में टकराव हो तो उसे इस तरह से हल करना चाहिए कि सार्वजनिक हित खतरे में न पड़े।
  • माननीयों को ऐसे उपहार, शुल्क या पारिश्रमिक नहीं लेना चाहिए जो सदन में प्रश्न पूछने व अन्य सार्वजनिक कार्यों में बाधक बनें।
  • यदि उनके पास सांसद के नाते कोई गोपनीय जानकारी है, तो उन्हें नियमों के अनुसार अपने व्यक्तिगत हितों के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
भिलाई के सूरज सिंह बने पंच बॉक्सिंग के चैंपियन…. नोएडा में हुई थी चैंपियनशिप
मुख्यमंत्री का ऐलान: लोगों के जीवन को आसान बनाने का फैसला, घर-घर पहुंचेगा सरकारी राशन
भाजपा ने जारी की लोकसभा चुनाव के लिए की प्रभारियों की घोषणा… जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ को प्राप्त टीकों की बूंद-बूंद का उपयोग…. राज्य में वेस्टेज डोज का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से बहुत कम
एटीएम फ्रॉड का नया तरीका : दुर्ग में शातिरों ने बीएसएफ के एएसआई को किया टारगेट… जानिए कैसे की ठगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ' इस समाज का हिस्सा होने पर हम शर्मिंदा हैं ', रेमडेसिविर की सप्लाई को लेकर महाराष्ट्र सरकार को बॉम्बे हाई कोर्ट की फटकार बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा: केवल डांट की वजह से कोई भी बेटा अपने पिता की हत्या नहीं कर सकता
Next Article 3.75 करोड़ के पुलगांव नाला डायवर्सन कार्य में आई तेजी, आमजनों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति निगम का दायित्व : वोरा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?