ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यपाल ने साधना कला संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

राज्यपाल ने साधना कला संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

By @dmin
Published: March 12, 2022
Share
SHARE

रायपुर । राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाउन हॉल में साधना कला संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कला सह छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंची। इस दौरान राज्यपाल सुश्री उइके ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने टाउन हॉल में लगाये गए साधना ढांढ के कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। राज्यपाल सुश्री उइके ने कलाप्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि साधना जी पिछले 40 वर्षों से कला की साधना कर रही है। इनकी कलाकृतियां मंत्रमुग्ध करने वाली है, फूल पत्तियों द्वारा बनाये गए भगवान गणेश के अमूर्त छायाचित्र आकर्षक है। उन्होंने कहा कि साधना ढांढ ने अपनी कल्पना और भावनाओं को जिस प्रकार से चित्रों में उकेरा वह मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। भागती-दौड़ती जिंदगी के बीच यह कला संसार शीतलता देती है।

उन्होंने कहा कि साधना ढांढ ने अपने अथक परिश्रम से कला की साधना कर अपने नाम को साकार किया है। वे संघर्ष की पर्याय हैं। उन्होंने अपनी दिव्यांगता को अपनी कमजोरी नहीं बनने दी। पिछले 40 वर्षों से अपने सृजनात्मक क्षमता का उपयोग कर न केवल उन्होंने कला जगत मंे नाम कमाया बल्कि हजारों कलाप्रेमियांे के लिए प्रेरणा बन उन्हें भी कला की शिक्षा दे रही है। मूर्तिकला, बोन्साई और फोटोग्राफी जैसी रचनात्मक विधाओं के जरिए वे अपनी कला को निरन्तर परिष्कृत भी कर रही है। साधना कला संस्थान के माध्यम से बच्चों को प्रशिक्षित करने का नेक काम निश्चय ही एक सराहनीय प्रयास है। सुश्री उइके ने कहा कि साधना ढांढ कला के क्षेत्र में उनका योगदान प्रदेश और देश के लोगों को प्रोत्साहित करेगा। दिव्यांग जनों के लिए वे सदा प्रेरणा बनी रहेंगी। सुश्री उइके ने उनके स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति श्रीमती मोक्षदा चंद्राकर ने कहा कि ईश्वर हमारे हाथों में केवल लकीरें देता है परंतु उसमें रंग हमें खुद ही भरना होता है। उन्होंने कहा कि साधना ढांढ ऐसी ही शख्सियत हैं जिन्होंने अपने शारीरिक दुर्बलता के बावजूद अपने संघर्षों से आज ये मुकाम हासिल किया है। वे ऐसी कलाकार हैं जिन्होंने अपने भावनाओं, कल्पनाओं को बड़ी ही आत्मीयता से रंगों में उकेरा है।
कार्यक्रम के अंत में सुश्री साधना ढांढ ने राज्यपाल को तंजौर कला पर आधारित भगवान गणेश का छायाचित्र भेंट की। राज्यपाल सुश्री उइके ने भी साधना ढांढ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रेरा के अध्यक्ष श्री विवेक ढांढ, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा उपस्थित थीं।

बलात्कार पीडि़त 9 साल की बच्ची से मां को मिलने से रोका, हाईकोर्ट पहुंची महिला, गुहार सुनकर जज बोले…
रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों पर आरक्षित टिकट काउंटर 22 मई से खोले जाएंगे
बजट से गदगद हुआ शेयर बाजार, पहली बार 50 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स
Bhilai Crime : शराब के लिए मां ने रुपए नहीं दिए भड़का बेटा, अपने ही घर में लगा दी आग…  आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री साय ने आदि सेवा पर्व पखवाड़ा का किया शुभारंभ, बोले- आदि कर्मयोगी लाएंगे जनजातीय गांवों में जमीनी बदलाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सचिन पायलट पर बरसे सीएम गहलोत, 'वो निकम्मा, नाकारा है, लोगों को लड़वाता है अशोक गहलोत ने माना, चालाक वक्ता हैं पीएम नरेंद्र मोदी, लोगों का दिमाग ही बदल देते हैं
Next Article Establishment of Flood Control Room in Durg Corporation फ्लावर शो के प्रतिभागियों को महापौर ने दिये पुरस्कार और किया सम्मानित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?