ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजीव युवा मितान क्लब से मिल रहा है युवाओं को रोजगार, बिजली बिल व मीटर रीडिंग से कर रहे लाखों की कमाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राजीव युवा मितान क्लब से मिल रहा है युवाओं को रोजगार, बिजली बिल व मीटर रीडिंग से कर रहे लाखों की कमाई

By Om Prakash Verma
Published: February 25, 2023
Share
राजीव युवा मितान क्लब से मिल रहा है युवाओं को रोजगार, बिजली बिल व मीटर रीडिंग से कर रहे लाखों की कमाई
राजीव युवा मितान क्लब से मिल रहा है युवाओं को रोजगार, बिजली बिल व मीटर रीडिंग से कर रहे लाखों की कमाई
SHARE

जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचा रहे योजनाओं का लाभ
रायपुर। राजीव युवा मितान क्लब से जुड़कर प्रदेश के युवा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा एवं यहां के रीति-रिवाज को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से युवा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी हो रहे हैं। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में नगरीय एवं पंचायत क्षेत्रों में गठित 481 राजीव युवा मितान क्लब से जुड़कर यहां के युवा क्षेत्र के विकास में एवं सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। जिले में नगरीय एवं पंचायत क्षेत्रों में राजीव युवा मितान क्लब के 102 सदस्यों को कलेक्टर विजय दयाराम के. की पहल पर मीटर रीडिंग एवं बिजली बिल वितरण का कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है, जिसका निर्वहन मितान क्लब के सदस्य बखूबी कर रहे हैं।

बलरामपुर-रामानुगंज मीटर रीडिंग के कार्य में संलग्न सदस्यों की संख्या में प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल है। जहां के विकासखण्ड बलरामपुर में 38, रामचन्द्रपुर में 7, वाड्रफनगर में 24, राजपुर में 15, शंकरगढ़ में 5, तथा विकासखण्ड कुसमी में 13, क्लब के सदस्य डोर-टू-डोर मीटर रीडिंग और बिल वितरण के कार्य कर रहे हैं। इस कार्य के एवज में उन्हें प्रति मीटर रीडिंग के आधार पर 7 रूपए का भुगतान किया जा रहा है। ऊर्जावान युवाओं की टीम इस कार्य को आम नागरिकों की सहुलियत के अनुसार समयबद्ध ढंग से कर रही है। इस कार्य के माध्यम से युवाओं को रोजगार का अवसर मिला है और वे अपनी कार्य क्षमता का विकास भी कर पा रहे हैं।

राजीव युवा मितान क्लब से जुड़कर मीटर रीडिंग और बिजली बिल वितरण का कार्य कर रहे पुनित सिंह ने बताया कि वह गरीब परिवार से है और बी.ए.अंतिम वर्ष का छात्र है, उसे अपनी पढ़ाई करने में आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था पर शासन की योजना राजीव युवा मितान क्लब से जुड़कर आज वह अपनी और अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर पा रहा है। पुनित ने इस कार्य से अब तक लगभग 02 लाख रूपये कमाये हैं, इस पैसे का उपयोग उसने अपनी और अपने भाई-बहनों की पढ़ाई के लिए कर रहा है। पुनित ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन को राजीव युवा मितान क्लब की स्थापना करने पर धन्यवाद दिया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के युवा भारत के सपने को साकार करने के लिए राजीव युवा मितान क्लब योजना की शुरूआत की गई है, जिसमें प्रदेश में चरणबद्ध ढंग से राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया जा रहा है। क्लब में युवा सदस्यों को जोड़ा जा रहा है ताकि युवा शक्ति को संगठित करके उनकी ऊर्जा का उपयोग छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए कर सके।

Breaking News : रायपुर में दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती… आर्मी ड्रेस पहनकर घर में घुसे… बम धमाके की दी धमकी
Gustakhi Maaf: नाबालिगों से अपराध कराने वाले
सभी नालों की युद्ध स्तर पर सफाई: कमिश्नर की सख्त हिदायत बारिश से पूर्व हो पूरी सफ़ाई
नीट-पीजी काउंसलिंग को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी, इस साल जारी रहेगा ईडब्ल्यूएस कोटा
वैशाली नगर विधानसभा के प्रमुख चौक चौराहों पर सुबह से बजते रहा छत्तीसगढ़ी गीत, लोगों में राज्योत्सव का दिखा उत्साह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई : तलवार दिखाकर मोहल्ले में गुंडागर्दी करने वाला बदमाश गिरफ्तार
Next Article हत्या के आरोपी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कुछ दिन पहले ही जमातन पर छूटा था शख्स

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?