ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजस्व निरीक्षक व पटवारी पर गिरी गाज, कलेक्टर ने जारी किया शोकाज नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

राजस्व निरीक्षक व पटवारी पर गिरी गाज, कलेक्टर ने जारी किया शोकाज नोटिस

By Om Prakash Verma
Published: February 1, 2023
Share
राजस्व निरीक्षक व पटवारी पर गिरी गाज, कलेक्टर ने जारी किया शोकाज नोटिस
राजस्व निरीक्षक व पटवारी पर गिरी गाज, कलेक्टर ने जारी किया शोकाज नोटिस
SHARE

औचक भिलाई तहसील के निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा
दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा आज औचक निरीक्षण के लिए भिलाई तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सभी राजस्व प्रकरणों से संबंधित दस्तावेज देखे। कुछ प्रकरणों में राजस्व निरीक्षक और पटवारी के प्रतिवेदन लंबे समय से लंबित थे। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई और इसके लिए अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती क्षमा यदु को नोटिस जारी किया।

साथ ही श्रीमती गार्गी सत्यनारायण शुक्ला, पूर्व राजस्व निरीक्षक कोहका और वर्तमान राजस्व निरीक्षक डायवर्सन शाखा, शत्रुहन मिश्रा पटवारी कोहका, राजेश बंजारे पटवारी कुरुद को शो काज नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा कि प्रतिवेदन समय पर आने पर मामले शीघ्र हल हो जाते हैं। इसके लिए गंभीरता से कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आरआई और पटवारी समय पर प्रतिवेदन नहीं देते हैं तो इसकी सूचना एसडीएम को प्रदान करें, लापरवाही में कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने सीमांकन और बटांकन आदि के प्रकरण भी देखे। उन्होंने सभी प्रकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने प्रकरणों पर अद्यतन कार्रवाई की स्थिति देखी। कुछ प्रकरणों में कलेक्टर ने पाया कि पटवारी और आरआई के प्रतिवेदन समय पर आ जाते तो इन्हें काफी पहले हल किया जा सकता था। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व मामलों में समयसीमा पर निराकरण काफी महत्वपूर्ण होता है और ऐसे मामले जो विवादित न हों, उन्हें समयसीमा के काफी पूर्व हल कर लिया जाना चाहिए।

कलेक्टर ने तहसील में आ रहे प्रकरणों की विषयवस्तु के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने कोहका और कुरुद क्षेत्र के प्रकरणों के बारे में भी देखा। कलेक्टर ने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार नियमित रूप से पटवारी हल्कों का निरीक्षण करें। यह देखें कि ग्रामीण सचिवालय में निर्धारित समय पर पटवारी बैठ रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों को तय समयसीमा पर हल करना है और इसमें किसी तरह का विलंब नहीं होना चाहिए। इसकी लगातार मानिटरिंग की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का 100 साल की उम्र में निधन, अहमदाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने दिया कंधा
झीरम घाटी नक्सली हमले पर पूर्व गृह मंत्री के बयान से गरमाई सियासत, कांग्रेस नेताओं को लेकर कह दी ये बड़ी बात
कवर्धा SP ने किया 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड, वर्दी वालों की आंखों में धूल झोक कर अस्पताल से फरार हो गया कैदी
गणेश पंडाल में लाउड स्पीकर को लेकर विवाद, समिति अध्यक्ष का नाम लिख शख्स ने किया सुसाइड
एबी डिविलियर्स ने चुनी ऑलटाइम फेवरेट IPL XI, महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी टीम की कमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई केन्द्रीय बजट पर बोले सीएम बघेल-  निर्मला जी का निर्मम बजट, न युवाओं के लिए कुछ और न किसानों का भला
Next Article नाबालिग बच्चों ने खुर्सीपार के मंदिर में की चोरी, कबाड़ी को बेचा सामान, नाबालिगों के साथ कबाड़ी व एक महिला गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?