ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजस्थान संभालो, पंजाब को छोड़ो, गहलोत की नसीहत पर बरसे जमकर कैप्टन अमरिंदर सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राजस्थान संभालो, पंजाब को छोड़ो, गहलोत की नसीहत पर बरसे जमकर कैप्टन अमरिंदर सिंह

By @dmin
Published: September 24, 2021
Share
राजस्थान संभालो, पंजाब को छोड़ो, गहलोत की नसीहत पर बरसे जमकर कैप्टन अमरिंदर सिंह
राजस्थान संभालो, पंजाब को छोड़ो, गहलोत की नसीहत पर बरसे जमकर कैप्टन अमरिंदर सिंह
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की ओर से सलाह दिए जाने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें अपने ही राज्य तक सीमित रहने की नसीहत दी है। अशोक गहलोत ने कहा था कि मैं उम्मीद करता हूं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे कांग्रेस को नुकसान होगा। इस सलाह को लेकर अशोक गहलोत पर बरसते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा वे राजस्थान पर ध्यान दें। एक टीवी चैनल से बातचीत में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘गहलोत अपना राजस्थान संभालें, हमारे पंजाब को छोड़ें। वह मेरे दोस्त हैं, चुनाव में जिस कमेटी ने टिकट दिए, वे उसके चैयरमेन थे। वह बहुत अच्छे आदमी हैं, लेकिन उन्हें अपनी परेशानियों को देखना चाहिए। तीन तो स्टेट रह गए हैं कांग्रेस के पास। आप पंजाब खराब कर ही रहे हो।

I hope that Capt. Amarinder Singh ji won't take any step that could cause damage to the Congress party. Capt. Sahib himself has said that the party made him CM and allowed him to continue as CM for nine and a half years. pic.twitter.com/rqJfzzxUp3

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 19, 2021

दरअसल अशोक गहलोत ने 19 सितंबर को कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम एक पत्र ट्वीट किया था और कहा था कि मुझे उम्मीद है कि वे ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे कांग्रेस का नुकसान हो। अशोक गहलोत ने लिखा था, ‘मुझे उम्मीद है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे, जिससे कांग्रेस को नुकसान हो। कैप्टन साहब ने खुद कहा है कि पार्टी ने उन्हें सीएम बनाया और वे साढ़े 9 साल तक प्रदेश के मुखिया रहे। उन्होंने अपनी पूरी ताकत के साथ काम किया और पंजाब के लोगों की सेवा की थी। कई बार हाईकमान विधायकों और आम लोगों की राय के आधार पर पार्टी के हित में फैसले लेता है।

हालांकि इस तरह से अशोक गहलोत का नसीहत देना कैप्टन अमरिंदर सिंह को रास नहीं आया है और उन्होंने सलाह दी है कि वे राजस्थान को संभालें। बता दें कि सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद से ही कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस पर हमलावर हैं। हाल ही में उन्होंने बयान जारी कर कहा था कि वे किसी भी कीमत पर नवजोत सिंह सिद्धू को भविष्य में सीएम नहीं बनने देंगे और उनके खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे। उनके इस बयान से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वे 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने वाले हैं।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में गौठानों की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
सजा मां का दरबार: डोंगरगढ़ में प्रज्जवलित होंगे 7300 ज्योति कलश, सुरक्षा में एक हजार जवान तैनात
कल 10 ट्रेड यूनियनों का देशव्यापी बंद, बैंक कर्मियों ने भी दिया समर्थन
असम पूर्वोत्तर का तीसरा राज्य, जहां पूर्व कांग्रेसी होने जा रहा क्चछ्वक्क का मुख्यमंत्री
विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित… आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और मेडिकल में चयनित 83 विद्यार्थी हुए सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article PWD secretary said to start overbridge on time limit… strict action will be taken on negligence पीडब्ल्यूडी सेक्रेटरी ने कहा तय समय सीमा पर आरंभ कराएं ओवरब्रिज… लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई… एनएच के गड्ढों को ठीक किए जाने के लिए निर्देश
Next Article राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में संक्रमण के 31 हजार से ज्यादा नए मामले, 318 लोगों की मौत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?