ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: असम पूर्वोत्तर का तीसरा राज्य, जहां पूर्व कांग्रेसी होने जा रहा क्चछ्वक्क का मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

असम पूर्वोत्तर का तीसरा राज्य, जहां पूर्व कांग्रेसी होने जा रहा क्चछ्वक्क का मुख्यमंत्री

By @dmin
Published: May 9, 2021
Share
असम पूर्वोत्तर का तीसरा राज्य, जहां पूर्व कांग्रेसी होने जा रहा क्चछ्वक्क का मुख्यमंत्री
असम पूर्वोत्तर का तीसरा राज्य, जहां पूर्व कांग्रेसी होने जा रहा क्चछ्वक्क का मुख्यमंत्री
SHARE

गुवाहाटी (एजेंसी)। नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) के संयोजक हिमंत बिस्वा सरमा रविवार को सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल के नेता चुन लिए गए। इसके बाद वे असम की अगली एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। हिमंत बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री बनने के बाद असम पूर्वोत्तर का तीसरा राज्य होने जा रहा है, जहां वर्तमान समय में कोई पूर्व कांग्रेसी नेता बीजेपी की सरकार में मुख्यमंत्री बनेगा। सरमा ने पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी का दामन थामा था और फिर बीजेपी सरकार में उन्हें मंत्री पद दिया गया था। सरमा उस समय से ही मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल थे। हालांकि, तब बीजेपी ने असम की कमान सर्वानंद सोनोवाल को सौंपी थी।

इन तीन राज्यों में पूर्व कांग्रेसी को सीएम पद
असम के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हिमंत बिस्वा सरमा पूर्व कांग्रेसी रहे हैं और असम तीसरा राज्य होगा, जहां वर्तमान समय में सरकार तो बीजेपी की है, लेकिन उनके मुख्यमंत्री कांग्रेस के रहे हैं। असम के अलावा, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू और मणिपुर में एन बीरेन सिंह भी कांग्रेस में रह चुके हैं और कुछ सालों पहले ही उन्होंने बीजेपी का दामन थामा था। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह साल 2016 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। इससे पहले वे कांग्रेस के सदस्य थे। फुटबॉलर और पत्रकार रहे बीरेन सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 2002 में डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी से की थी। वे पहली बार हेनगांग विधानसभा सीट से चुनकर विधानसभा में गए थे। इसके दो साल बाद साल 2004 में इस पार्टी का विलय कांग्रेस में हो गया और फिर कांग्रेस की सरकार में वे सतर्कता राज्य मंत्री और फिर अगली सरकार में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, युवा मामले और खेल मंत्री बनाया गया। साल 2012 में इबोबी सिंह से बीरेन सिंह के संबंध खराब होने की वजह से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। साल 2016 में बीजेपी में शामिल होने के बाद अगले साल के विधानसभा चुनाव में उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया।

अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू भी हैं पूर्व कांग्रेसी
साल 2015 में अरुणाचल प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने वाले पेमा खांडू अब बीजेपी में हैं। वे पूर्व कांग्रेसी रह चुके हैं और 16 जुलाई 2016 को कांग्रेस के विधायक दल के नेता के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। खांडू पहले सितंबर में 43 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर पीपीए में गए और फिर दिसंबर में बीजेपी में शामिल हो गए। उनके साथ इस दौरान 33 विधायक भी शामिल थे। वहीं, बाद में साल 2019 में हुए अरुणाचल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शचन करते हुए 60 में से 41 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस को सिर्फ चार सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

असम समेत पूर्वोत्तर के अनेकों राज्यों में पकड़ रखते हैं सरमा
पूर्व कांग्रेसी नेता और असम के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हिमंता बिस्वा सरमा सिर्फ असम ही नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अच्छी पकड़ रखते हैं। असम में हिमंता बिस्वा सरमा को इतना अधिक पसंद किया जाता रहा है, जिसकी वजह से इस बार हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार का ऐलान तक नहीं किया था। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि पार्टी राज्य की अगली कमान हिमंता बिस्वा सरमा को सौंप सकती है। सरमा ने कांग्रेस से 2015 में इस्तीफा दिया और फिर बीजेपी का दामन थाम लिया। सरमा ने पार्टी छोड़ते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अनदेखी करने का आरोप लगाया था। सरमा ने कहा था कि राहुल गांधी नेताओं से ज्यादा अपने कुत्ते को तरजीह देते हैं। उन्होंने दावा किया था कि एक बार जब वे राहुल गांधी से असम की राजनीति पर बातचीत करना चाहते थे, तब राहुल उनकी बातों को सुनने के बजाय अपने कुत्ते को बिस्किट खिला रहे थे। कांग्रेस छोडऩे के पीछे सरमा ने एक वजह यह भी बताई थी।

अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस: बीएम शाह हॉस्पिटल में केक काटकर किया सेलिब्रेशन… नर्सेस का काम सेल्यूट के काबिल
रेल हुई डिरेल: बिलासपुर में पटरी से उतरे मालगाड़ी के छह डब्बे, खंभे क्षतिग्रस्त, कई ट्रेनें प्रभावित
Alert: कभी भी हैक हो सकता है आपका गूगल अकाउंट, हैकर को नहीं है आपके पासवर्ड की जरूरत
बागियों पर गिरी गाज, कांग्रेस ने बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता, 6 नेता पार्टी से निष्कासित
घाटी में बाढ़ में छह घर बहे, 12 लोग लापता, एक महिला का शव बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मातृ दिवस के दिन विधायक वोरा ने मां को लगवाई वैक्सीन, कहा टीकों की कमी होगी दूर, जागरूकता दिखाएं आमजन मातृ दिवस के दिन विधायक वोरा ने मां को लगवाई वैक्सीन, कहा टीकों की कमी होगी दूर, जागरूकता दिखाएं आमजन
Next Article SßæS‰Ø ×´˜ææÜØ ·ð¤ ×éÌæçÕ·¤ चार दिन बाद देश में 4 लाख से कम केस… पिछले 24 घंटे में 3.66 लाख नए मरीज, 3754 की गई जान, 3.53 लाख से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ्य

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?