ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रत्नावली कौशल ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को महतारी सदन स्थापना के लिए दिए गांवों के नाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedMungeliRaipur

रत्नावली कौशल ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को महतारी सदन स्थापना के लिए दिए गांवों के नाम

By Om Prakash Verma
Published: October 21, 2024
Share
रत्नावली कौशल ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को महतारी सदन स्थापना के लिए दिए गांवों के नाम
रत्नावली कौशल ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को महतारी सदन स्थापना के लिए दिए गांवों के नाम
SHARE

महिलाओं और बच्चों से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर हुई दोनों नेत्रियों में बात
मुंगेली। भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से भेंटकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

त्यौहार के पूर्व इन दो बड़ी नेत्रियों की हुई मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। एक ओर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जहां निहायत ही सीधी सरल एवं निष्कपट जननेत्री हैं, वहीं दूसरी ओर रत्नावली कौशल तेज तर्रार, जुझारू तथा महिलाओं और बच्चों के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहनी वाली नेत्री मानी जाती हैं। दोनों ही नेत्रियां अलग अलग समुदायों का प्रतिनिधित्व करती हैं, मगर दोनों का उद्देश्य एक ही है महिलाओं, बेटियों और बच्चों का समग्र कल्याण।

भेंट के दौरान रत्नावली कौशल ने पहले तो मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया, फिर सिलसिलेवार ढंग से अपनी बातें मंत्री के समक्ष रखी। रत्नावली कौशल ने अपने पूरे प्रदेश भ्रमण के बाद निकले निष्कर्ष और अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के सुशासन और आपकी कार्यशैली तथा आपके मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों का व्यापक असर पूरे राज्य की महिलाओं में देखने को मिल रहा है। महिलाएं स्व सहायता समूहों से जुड़कर विभाग एवं शासन की योजनाओं का लाभ लेते हुए आत्मनिर्भर बन रही हैं। अनपढ़ महिलाओं में भी गजब की जागरूकता आई है। विष्णुजी के सुशासन में हमारी मातृशक्ति अब अबला नहीं रह गई हैं, बल्कि सबला बनकर उभर चुकी हैं।

रत्नावली कौशल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण पोषण आहार मिलने से उनके स्वास्थ्य में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र और भी सुविधा पूर्ण हो गए हैं। सुश्री कौशल ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था ग्राम पंचायत स्तर पर की जाकर मातृशक्ति को और भी मजबूत बनाया जा सकता है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को अंग्रेजी विषय का प्रारंभिक ज्ञान देने की भी व्यवस्था कर दी जाती है, तो यह बच्चों का ज्ञान कौशल बढ़ाने में सहायक साबित होगा।

रत्नावली कौशल ने महतारी वंदन योजना को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक समृद्धि के द्वार खोल रही है। अब तो महतारी वंदन के साथ ही हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने चिन्हित बड़े गांवों में महतारी सदन स्थापित करने की योजना शुरू की है। महतारी सदन में बहन बेटियों को उद्योग धंधों का प्रशिक्षण देने का निर्णय ऐतिहासिक है। इसके लिए रत्नावली कौशल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। मुंगेली जिले में महतारी सदन स्थापना के लिए उन्होंने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को कुछ गांवों के नाम भी दिए। दोनों नेत्रियों के बीच विभिन्न मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई। रत्नावली कौशल ने मंत्री लक्ष्मी राजवड़े को मुंगेली आने का निमंत्रण भी दिया।

कोरोना का कहर: देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से पीएम मोदी कल व परसों करेंगे बातचीत
असंगठित कर्मकार मृत्यु सहायता योजना के तहत गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने तीन श्रमिक परिवारों को सौंपे 1-1 लाख के चेक
बगैर पहचान साबित किए नहीं दी जाएगी कोरोना वैक्सीन की खुराक, क्यूआर कोड होगा जारी
shreekanchanpath 120 # 12 February 2025
स्वदेशी मेले के समापन समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल ने कहा- दिखती है भारत की समृद्ध परंपरा की झलक…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष चुने गए खोड़स राम कश्यप छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष चुने गए खोड़स राम कश्यप
Next Article भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में लगा स्वच्छता चौपाल, रेलवे अफसरों ने यात्रियों को बताया सफाई का महत्व
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?