ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रक्षामंत्री ने संसद में बताया घटनाक्रम: महज 20 मिनट की उड़ान और दर्दनाक हादसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रक्षामंत्री ने संसद में बताया घटनाक्रम: महज 20 मिनट की उड़ान और दर्दनाक हादसा

By @dmin
Published: December 9, 2021
Share
चीन के साथ सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री की दो टूक, कहा- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा
चीन के साथ सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री की दो टूक, कहा- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत के मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा और राज्यसभा में जानकारी दी। यह पहला मौका है, जब सरकार की ओर से इस घटना के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक तौर पर दी गई है। राजनाथ सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं और सीडीएस के साथ ही सभी जवानों का अंतिम संस्कार पूरे मिलिट्री सम्मान के साथ किया जाएगा।

एयर मार्शल मानवेंद्र की अगुवाई में होगी जांच
सदन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि चॉपर में सवार 14 में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे बचाव दलों ने बाकी 13 को भी बचाने की हर संभव कोशिश की। उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायलों को वेलिंगटन अस्पताल ले जाया गया था। घटना में अकेले बचे ग्रुप कैप्टन वरुण फिलहाल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। राजनाथ सिंह ने बताया कि भारतीय वायुसेना ने इस क्रैश के बाद ट्राई-सर्विस इनक्वॉयरी के आदेश दिए हैं। यह जांच एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह की अगुवाई में होगी।

20 मिनट बाद ही टूटा हेलीकॉप्टर का संपर्क
राजनाथ सिंह ने बताया कि जनरल बिपिन रावत अपने एक पूर्वनिर्धारित समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सुबह 11:48 पर सुलूर से उड़ान भरी। इसे 12:15 पर वेलिंगटन में लैंड करना था, लेकिन 12:08 मिनट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। इस दौरान लोगों ने आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे और तुरंत ही रेस्क्यू शुरू किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर में सवार 14 में से 13 लोगों की मृत्यु हो गई। इनमें सीडीएस बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी शामिल थीं। जनरल बिपिन रावत वेलिंगटन के डिफेंस कॉलेज के छात्रों से बातचीत के लिए अपने एक शेड्यूल्ड कार्यक्रम पर थे।

राजनाथ सिंह ने बताया कि सभी पार्थिव शरीरों को आज शाम भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली लाया जाएगा और पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

CG Crime Breaking : पुराने केस में समझौता नहीं किया तो बदमाशों ने कर दी युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला: सीबीआई करेगी बीरभूम हिंसा की जांच, 7 अप्रैल तक सौंपनी होगी रिपोर्ट
शराब पार्टी के दौरान मामूली विवाद में दोस्त की कर दी बेरहमी से हत्या, तीन दिन बाद तीन आरोपी गिरफ्तार
Gustakhi Maaf: मतदाता जागरूकता अभियान
सुने मकान में सेंधमारी : बदमाशों ने घर के बर्तनों पर किया हाथ साफ, शिकायत के बाद पकड़ाए तीन आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गूगल में सबसे ज्यादा खोजी गईं ये फिल्में, जानें पहले नंबर पर रही कोनसी फिल्म…
Next Article भिलाई-रिसाली सहित सभी निकायों में होगी कांग्रेस की बंपर जीत… चुनावी रणनीति बनाने विधायक वोरा ने ली मैराथन बैठक

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?