ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime Breaking : पुराने केस में समझौता नहीं किया तो बदमाशों ने कर दी युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG Crime Breaking : पुराने केस में समझौता नहीं किया तो बदमाशों ने कर दी युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: March 8, 2023
Share
मृतक आशीष धुरी
SHARE

बिलासपुर। पुराने केस में समझौता नहीं करने पर चार बदमाशों से एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र का है। होलिका दहन की रात यानी मंगलवार की रात को बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद तखतपुर पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक का आरोपियों के साथ जमीन विवाद चल रहा था।

तखतपुर के मंडी चुलघट रोड के पास के पास रहने वाले आशीष धुरी और उसके पड़ोसी अजीत धुरी के बीच काफी समय से जमीन विवाद चल रहा था। इस विवाद के कारण अजीत धुरी ने आशीष धुरी पर पहले हमला किया था और इस मामले में शिकायत के बाद अजीत धुरी को पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जमानत पर छूटने के बाद अजीत धुरी अपने ऊपर लगे हत्या के प्रयास का मामला वापस लेने के लिए आशीष पर दबाव बना रहा था लेकिन वह नहीं माना। इसे लेकिन अजीत व आशीष के बीच अनबन लगातार जारी थी।

होलिका दहन की रात कर दी हत्या
होलिका दहन की रात मंगलवार को आशीष अपने घर के पास ही था। इस दौरान अजीत धुरी पहुंचा और एक बार फिर केस वापस लेने के लिए आशीष पर दबाव बनाने लगा। आशीष ने केस वापस लेने से मना कर दिया। इसके बाद अजीत धुरी अपने घर गया और सब्जी काटने वाला चाकू लेकर अपने भाइयों के साथ पहुंचा और चाकू से आशीष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आशीष पर इस दौरान 17 वार किए गए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी अजीत धुरी, उसके बड़े भाई अजय धुरी रिश्तेदार अंकित धुरी और पप्पू धुरी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अजीत ने पुलिस को बताया कि जमीन विवाद पर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का फर्जी केस दर्ज कराया गया था, जिसमें उसे जेल जाना पड़ा था। आरोपी ने बताया कि आशीष को वह पुराना केस में समझौता करने कह रहा था लेकिन वह नहीं मान रहा था इस वजह से उसने उसकी हत्या कर दी।

Gustakhi Maaf: रेत निकासी से महानदी को कैसा खतरा
बड़ा फैसला: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास तेज करने की तैयारी, वन भूमि के डायवर्जन को केंद्र ने दी अनुमति
भाजपा को झटका, एक और विधायक ने थामा तृणमूल कांग्रेस का दामन
सीएम बघेल ने की बस्तर संभाग के 6 जिलों की समीक्षा, कहा- संभाग में पिछली बार की भांति कोरोना संक्रमण की दर को शून्य प्रतिशत तक लाने का हो लक्ष्य
Big Accident : ट्रेलर ने जिप्सम भरे ट्रक को ठोका, सड़क पर जलने लगी दोनों गाड़ियां, जिंदा जल गया ड्राइवर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Shocking News : भिलाई में आधी रात को गाय के साथ दुष्कर्म कर रहे थे चार बदमाश, पहुंच गई पुलिस और आरोपी गिरफ्तार
Next Article CG Accident : होली के दिन भीषण हादसे में गई तीन की जान, आमने सामने से टकराए दो बाइक

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?