ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: योजनाओं का क्रियान्वयन हर हाल में जमीनी स्तर पर दिखे: मुख्यमंत्री बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

योजनाओं का क्रियान्वयन हर हाल में जमीनी स्तर पर दिखे: मुख्यमंत्री बघेल

By @dmin
Published: September 19, 2022
Share
सीएम बघेल ने पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर किया विदा
योजनाओं का क्रियान्वयन हर हाल में जमीनी स्तर पर दिखे: मुख्यमंत्री बघेल
SHARE

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले के गुण्डरदेही में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपनी क्षमता का उपयोग शासन प्रशासन के कार्यों में और जनता की भलाई के लिए करें। आमजनता में यह संदेश जरूर जाएं कि शासन संवेदनशीलता से बेहतर कार्य कर रहा है। योजनाओं का क्रियान्वयन हर हाल में जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए। इस अवसर पर संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद सहित संभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने बैठक के पूर्व 190 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें लगभग 122 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन और 68 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकार द्वारा सामाजिक संगठनों को कलेक्टर निर्धारित रेट से दस प्रतिशत मूल्य पर भूमि आबंटित की जा रही है। इस योजना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें। सामाजिक संगठनों को भूमि आबंटित होने पर ही उनके भवन की मांग को स्वीकृत की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पात्र हितग्राहियों का सहयोग करें। सभी अधिकारी मुख्यालय में ही निवास करें, ताकि आमजनता के काम में सहुलियत हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार अपेक्षाकृत कम है, यह स्थिति ठीक नहीं है। विद्यार्थियों को उपलब्ध सभी संसाधनों का उचित लाभ मिले। इसके लिए सभी स्कूल कॉलेजों की नियमित जांच की जाए।

मुख्यमंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि बिजली से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर निराकरण करें। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए प्रस्ताव अपने वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित करें। मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मदिरा के अवैध परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर सतत् निगरानी रखें। किसी भी प्रकार के उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

गोंडवाना आदर्श सामूहिक विवाह में हुए शामिल हुए सीएम, बोले- आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार 
छत्तीसगढ़ में कोरोना: एक लाख से नीचे पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 6 हजार 577 नए केस… 149 लोगों की हुई मौत
CG Crime : आपसी विवाद में पत्नी की हत्या कर बाड़ी में दफनाया शव, फरार पति की तलाश कर रही पुलिस
छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग को मिला स्कॉच सिल्वर अवार्ड, सीएम बघेल ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संसदीय सचिव और विधायक होंगे मुख्य अतिथि… शासन ने जारीकी मुख्य अतिथियों की सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Video : रायपुर एयरपोर्ट पर ट्रेव्हल्स की लड़कियों की गुंडई, सैलरी मांगने पर टैक्सी ड्राइवर की बेदम पिटाई
Next Article गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी' गुस्ताखी माफ: पालने में नहीं लौट सकती हिन्दी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?