ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूपी के सबसे बड़े रनवे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, श्रीलंका से भगवान बुद्ध का धातु अवशेष लेकर लैंड करेगा प्रतिनिधिमंडल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

यूपी के सबसे बड़े रनवे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, श्रीलंका से भगवान बुद्ध का धातु अवशेष लेकर लैंड करेगा प्रतिनिधिमंडल

By @dmin
Published: October 19, 2021
Share
यूपी के सबसे बड़े रनवे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, श्रीलंका से भगवान बुद्ध का धातु अवशेष लेकर लैंड करेगा प्रतिनिधिमंडल
यूपी के सबसे बड़े रनवे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, श्रीलंका से भगवान बुद्ध का धातु अवशेष लेकर लैंड करेगा प्रतिनिधिमंडल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी एक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे। कुशीनगर को महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली भी कहा जाता है। संस्कृति मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के वक्त यहां श्रीलंका से आए बौद्ध भिक्षु भी राज्य के खास अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक श्रीलंका से करीब 123 लोगों का प्रतिनिधिनमंडल यहां मौजूद रहेगा। खास बात यह है कि श्रीलंका से आ रहा यह प्रतिनिधिमंडल अपने साथ तथागत भगवान बुद्ध (Lord Buddha) का धातु अवशेष (अस्थि अवशेष) 141 साल बाद भारत लेकर आएगा।

जो प्रतिनिधिनंडल श्रीलंका से आ रहा है उसमें 12 बौद्ध भिक्षु भी शामिल रहेंगे। Waskaduwa मंदिर के मौजूदा महानायक बौद्ध भिक्षुओं का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा इस प्रतिनिधिमंडल में सभी चार निकातस – अशग्रिया, अमारापुरा, रामण्या और मालवात्ता के उपप्रमुख भी मौजूद होंगे। इसके अलावा इस प्रतिनिधिनमंडल में श्रीलंका के 5 कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे। भगवान बुद्ध के धातु अवशेषों को श्रीलंकन एयरलाइन्स विमानों में अलग से सीट दी जाएगी।

यह अवशेष सन् 1880 में भारत से ही श्रीलंका गए थे। बताया जाता है कि धातु अवशेष का बौद्ध धर्म में खास महत्व है। मूर्ति पूजा से पहले इसी की पूजा की जाती है। जहां इसे रखा जाता है उसे धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है।

कुछ इतिहासकारों का ऐसा मानना है कि भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण के बाद कुशीनगर में धातु अवशेष के बंटवारे को लेकर युद्ध की स्थिति आ गई थी। तब बुद्ध के शिष्य द्रोण ने शांति, अहिसा की बात कहते हुए धातु (अस्थि) अवशेष को सात हिस्सों में बांटा था। बाद में इन हिस्सों को दुनिया के अन्य स्थानों पर भी ले जाया गया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन अवशेषों को रिसीव करेंगे। इस दौरान सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर सभी अवशेषों का स्वागत महायाना संत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इस एयरपोर्ट से 10 से 15 जिले जुड़ेंगे। एयरपोर्ट बनने से दुनियाभर के बौद्धों को भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल की सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से बताया गया है कि विभिन्न विकास प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी महापरिनिर्वाण मंदिर में अभिधम्मा दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि कुशीनगर एयरपोर्ट पर बना रनवे उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा रनवे है। इस एयरपोर्ट पर बने रनवे की क्षमता 8 फ्लाइट प्रतिघंटा है, यानी चार फ्लाइट लैंड कर सकती हैं और चार फ्लाइट टेक-ऑफ कर सकती हैं।

पर 3.2 किमी लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 24 जून 2020 को इसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित किया था। केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से इस एयरपोर्ट का निर्माण 260 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है।

शेयर बाजार: बाजार में जारी रिकॉर्ड तोड़ बढ़त का सिलसिला, इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी दिशा
स्वच्छता संकल्प देश का, हर रविवार विशेष सा: निगम के सभी जोन कार्यालय से हुई स्वच्छता की शुरुआत… नुक्कड़ और नृत्य के माध्यम से स्वच्छता का दिया गया संदेश
वरिष्ठ आईपीएस जीपी सिंह के 10 ठिकानों पर छापेमारी, एसीबी ने अपने पूर्व प्रमुख पर की कार्रवाई
दिव्यांग चित्रकार बसंत को मिला हेलन केलर अवार्ड, सीएम साय ने दी बधाई, बोले- युवाओं और बच्चों के लिए प्रेरणा
बड़ा हादसा: दुर्गा विसर्जन करने गए 8 लोगों की नदी में डूबने से मौत, तेज बहाव में बह गए 40 से ज्यादा लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 20 वीं राज्य स्तरीय सब जुनियर एवं कैडेट जूडो प्रतियोगिता 20 वीं राज्य स्तरीय सब जुनियर एवं कैडेट जूडो प्रतियोगिता कल से खारून ग्रीन कुम्हारी में… राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा खिलाडिय़ों का चयन
Next Article कश्मीर में आतंक पर इस बार होगा करारा वार, हर तरफ बने चेक पोस्ट, चौबीसों घंटे अलर्ट पर सीआरपीएफ कश्मीर में आतंक पर इस बार होगा करारा वार, हर तरफ बने चेक पोस्ट, चौबीसों घंटे अलर्ट पर सीआरपीएफ

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?