ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूनियन बैंक में सेंधमारी: तिजोरी का ताला तोडऩे की कोशिश नाकाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

यूनियन बैंक में सेंधमारी: तिजोरी का ताला तोडऩे की कोशिश नाकाम

By @dmin
Published: June 13, 2022
Share
यूनियन बैंक में सेंधमारी: तिजोरी का ताला तोडऩे की कोशिश नाकाम
यूनियन बैंक में सेंधमारी: तिजोरी का ताला तोडऩे की कोशिश नाकाम
SHARE

सीसीटीवी फुटेज में कैद दो आरोपियों की तलाश
भिलाई। शहर के छावनी थाना इलाके में फोरलेन सड़क के किनारे स्थित यूनियन बैंक की शाखा में सेंधमारी हो गई। रेलपटरी की ओर बैंक भवन के पीछे की दीवार पर सेंधमार अंदर पहुंचे दो युवकों ने तिजोरी का ताला तोडऩे का प्रयास किया। लेकिन असफल रहने पर वे लौट गए। सीसीटीवी कैमरे में कैद दोनों आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

तीन दर्शन मंदिर के अपोजिट दिशा में फोरलेन सड़क के ठीक किनारे यूनियन बैंक की शाखा है। इस शाखा में 11 व 12 जून की दरम्यानी रात को सेंधमारी हुई है। इस बात की जानकारी रविवार को होने के बाद छावनी थाना में बैंक मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई है। महीने के दूसरे शनिवार होने से 11 जून को बैंक बंद था। वहीं अगले दिन रविवार होने से भी बैंक बंद रहता। माना जा रहा है दो दिन लगातार बैंक बंद रहने के चलते आरोपियों ने शनिवार की रात को वारदात के लिए अनुकूल समझा। लेकिन तिजोरी का ताला खोल पाने या उसे तोडऩे में असफल रहने से चोरी की एक बड़ी वारदात टल गई। आरोपियों ने बैंक के अंदर जाने के लिए पीछे की दीवार पर सेंध लगाया है। इसके बाद दो युवक अंदर में रकम रखने वाली तिजोरी को अपने पास रखें सब्बल नुमा औजार से खोलने का प्रयास करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।

इस मामले में दो से अधिक आरोपियों के शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है। छावनी थाना पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलते ही घटना स्थल का मुआयना किया। वहीं क्राइम एवं सायबर यूनिट की टीम ने भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के साथ गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है। टीआई विशाल सोन ने बताया कि बैंक के पीछे रेलपटरी होने से रात के समय लोगों की मौजूदगी नहीं रहने का फायदा उठाकर आरोपी दीवार में सेंध लगाने में सफल हुए। बैंक के अंदर तिजोरी खोलने का प्रयास करते दो नकाबपोश युवकों का सीसीटीवी फुटेज मिला है। उसके आधार पर आरोपियों को दबोचने की कोशिश की जा रही है।

पेशेवर गिरोह के शामिल होने का शक
बैंक में जिस तरह से सेंधमारी हुई है उससे आरोपियों का ताल्लुक पेशेवर गिरोह से होने का संदेह उभर आया है। बावजूद इसके स्थानीय चोर उचक्कों पर भी नजर रखी जा रही है। इसके लिए जांच में जुटी पुलिस की टीम पूर्व में हुए ऐसे मामलों की फाइल खंगालने में लगी हुई है। मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया है। मौके पर मिले सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दोनों आरोपियों ने अपना चेहरा छुपा रखा है। इसके चलते उनके कद काठी और हुलिया का आंकलन करते हुए शहर के संदिग्ध असामाजिक तत्वों की वर्तमान मौजूदगी का पता लगाया जा रहा है।

रायपुर में गृहमंत्री शाह बोले – बरसात में चैन की नींद नहीं सो पाएंगे नक्सली, सुरक्षा बलों का जारी रहेगा ऑपरेशन
CG Breaking : स्वास्थ्य विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, अवकाश स्वीकृति के लिए स्टाफ नर्स से मांगे 20 हजार
कोविड से रिकवरी के बाद टीबी की जांच अवश्य कराएं, वैक्सीनेशन भी जरूरी
CG Crime News : दिवाली पर बोनस नहीं मिलने से नाराज कर्मचारी ने किया ऐसा कांड, जाना पड़ गया जेल
लगातार हो रही बारिश ने गिराया तापमान…. इस सीजन पहली बार महसूस हुई ठंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में अवैध तरीक से घुसे दो चीनी नागरिक, 15 दिनों तक आराम से नोएडा में घूमे, पुलिस-सुरक्षा एजेंसियों को नहीं लगी भनक नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में अवैध तरीक से घुसे दो चीनी नागरिक, 15 दिनों तक आराम से नोएडा में घूमे, पुलिस-सुरक्षा एजेंसियों को नहीं लगी भनक
Next Article शेयर बाजार में फिर आई सुनामी, सेंसेक्स 1000 अंक फिसला, निफ्टी साल के निचले स्तर पर खुलते ही औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक फिसला, निवेशकों के छह लाख करोड़ डूबे

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?