ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूट्रस की अच्छी हेल्थ के लिए महिलाएं आहार में शामिल करें ये फूड्स, समस्याएं होंगी दूर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

यूट्रस की अच्छी हेल्थ के लिए महिलाएं आहार में शामिल करें ये फूड्स, समस्याएं होंगी दूर

By Sonu Sahu
Published: January 19, 2023
Share
SHARE

एक महिला के लिए उसके यूट्रस का स्वास्थ्य बहुत जरुरी होता है। महिलाओं में होने वाली बहुत सी समस्याएं यूटरस हेल्थ से जुड़ी होती हैं। यूट्रस में होने वाले इंफेक्शन और कैंसर जैसी समस्याओं से बचने के लिए यह जरूरी है कि हम अपने यूट्रस की हेल्थ का ध्यान रखें। कुछ लोग रिप्रोडक्शन प्रक्रिया को रेगुलर करने के लिए मेडिकल सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। लेकिन इनकी अधिक मात्रा में सेवन करने से इसके साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि आप सिर्फ कुछ फूड्स का सेवन करके भी अपने यूट्रस को हेल्दी रख सकती हैं।

Contents
  • सूखे मेवे और बीज
  • नींबू का करें उपयोग
  • आहार में शामिल करें पत्तेदार सब्जियां
  • फलों का करें सेवन
  • डेयरी प्रोडक्ट्स को करें शामिल
  • ग्रीन टी
  • कैस्टरऑयल का करें प्रयोग

सूखे मेवे और बीज

अपने यूट्रस को हेल्दी रखने के लिए आप सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू, अखरोट और फ्लैक्सीड का सेवन जरूर करें। यह ओमेगा 3 से भरपूर होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। यह यूट्रस में होने वाले फाइब्रॉयड्स और यूटरिन कैंसर की समस्या के खतरे को भी कम करने में सहायक है।आप इनका सेवन दूसरी चीजों में मिलाकर भी कर सकते हैं जैसे बेक्ड फूड। बिस्किट, लड्डू, खीर, केक, आदि में इन्हें डालने से स्वाद और सेहत दोनों ही अच्छा होगा।

नींबू का करें उपयोग

नींबू के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है जो न केवल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मददगारहै, बल्कि महिलाओं के गर्भाशय और ओवरी से बैक्टीरिया को दूर भी कर सकता है। यह बैक्टीरिया यूट्रस में इंफेक्शन की समस्या पैदा कर सकते हैं। ऐसे में नींबू के सेवन से खतरनाक इन्फेक्शन को दूर रखा जा सकता है।

आहार में शामिल करें पत्तेदार सब्जियां

पत्तेदार सब्जियां खाने से हमारे शरीर में अल्कलाइन बैलेंस बना रहता है और मिनरल्स और फॉलिक एसिड की कमी पूर्ति भी होती है। इसलिए हमें पालक और मेथी जैसे पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। यह फाइबर से भी भरपूर होती है।

फलों का करें सेवन

ताजे फलों में विटामिन सी और फ्लेवनॉयड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह यूट्रस से जुड़ी समस्याओं के नेचुरल ट्रीटमेंट में काम आते हैं। इससे फाइब्रॉयड की संख्या बढ़ती है और ओवराइन कैंसर का खतरा कम होता है। मंचिंग के लिए आप खाने के बीच बीच में जंग फूड के बजाय इन फलों का सेवन करें। यह आपकी हेल्थ के लिए अच्छे हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स को करें शामिल

अपनी डाइट में ऐसी चीजों को जोड़ें, जिनमें कैल्शियम और विटामिन दोनों मौजूद हो। उदाहरण के तौर पर आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स को जोड़ सकते हैं जैसे- दही, पनीर, दूध आदि न केवल गर्भाशय के लिए अच्छे हैं बल्कि इससे ओवरी भी स्वस्थ रह सकती है। बता दें कि कैल्शियम के सेवन से हड्डियां मजबूत रहती हैं और विटामिन डी के सेवन सेफाइब्रॉयड्स को गर्भाशय से दूर रखा जा सकता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें एन्टीऑक्ससिडेंटहोते है जो यूट्रसको हेल्दी रखते है। ग्रीन टी यूट्रेस में फाइब्रॉएड्सको रोकने में असरदार होता है। इसके लिए महिलाओं को अपनी डाइट में ग्रीन टी को शामिल करना चाहिये। होल ग्रेनहोल ग्रेन फाइबर से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र और यूट्रस दोनों ही हेल्दी होते हैं। यह हमारे शरीर में अत्यधिक एस्ट्रोजन को बाहर निकाल देता है।

कैस्टरऑयल का करें प्रयोग

अगर आपको अपना यूट्रसको हेल्दी रखना है तो कैस्टरऑयल का प्रयोग करें।डॉक्टरों का मानना है कि कैस्टर ऑयल के सेवन से ओवेरियन सिस्ट और यूट्रस में फाइब्रॉइडसकी समस्या भी दूर होती है। कैस्टर ऑयल में रेकोनोलिक एसिड होता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है और यूट्रस में इंफेक्शन का शिकार नहीं होता।

कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा…. अगर कांग्रेस को 50 वर्षों तक विपक्ष में ही बैठना है तो पार्टी में चुनाव न कराएं
स्कूल शिक्षा मंत्री ने मोहल्ला कक्षाओं का किया औचक निरीक्षण
रेलवे ब्रेकिंग: कसारा-कल्याण सेक्शन में भूस्खलन से दुर्ग से चलने वाली यह ट्रेने प्रभावित… मुंबई-हावड़ा मेल रद्द… कुछ ट्रेनों का रूट बदला… यहां देखें ट्रेनों की पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर फिर लहराया परचम, कांकेर जिला बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड के लिए हुआ चयनित
भीषण सड़क हादसे में 17 की मौत, रातों रात हुए पोस्टमार्टम के बाद सभी का अंतिम संस्कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 97# 19 january 2023
Next Article सुपेला पुलिस की अनोखी पहल: 'रूबरू', के माध्यम से शिकायतों का होगा निराकरण सुपेला पुलिस की अनोखी पहल: ‘रूबरू’, के माध्यम से शिकायतों का होगा निराकरण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?