ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एनआईए कार्यालय भवन का उद्घाटन: केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर करेगी नक्सलवाद का खात्मा-भूपेश बघेल, केन्द्रीय गृहमंत्री ने प्रदेशवासियों को पोला पर्व की बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

एनआईए कार्यालय भवन का उद्घाटन: केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर करेगी नक्सलवाद का खात्मा-भूपेश बघेल, केन्द्रीय गृहमंत्री ने प्रदेशवासियों को पोला पर्व की बधाई

By @dmin
Published: August 27, 2022
Share
एनआईए कार्यालय भवन का उद्घाटन: केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर करेगी नक्सलवाद का खात्मा-भूपेश बघेल, केन्द्रीय गृहमंत्री ने प्रदेशवासियों को पोला पर्व की बधाई
एनआईए कार्यालय भवन का उद्घाटन: केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर करेगी नक्सलवाद का खात्मा-भूपेश बघेल, केन्द्रीय गृहमंत्री ने प्रदेशवासियों को पोला पर्व की बधाई
SHARE

लोगों का विश्वास छत्तीसगढ़ सरकार के उपर, जल्द ही प्रदेश से होगा नक्सलवाद का खात्मा:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर करेंगे वामपंथ उग्रवाद का सफाया: केंद्रीय गृहमंत्री
गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश वासियो को दी पोला की बधाई, छत्तीसगढ़ सरकार को दिया धन्यवाद
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश वासियों को पोला पर्व की बधाई देते हुए कहा है कि NIA एक विश्वसनीय संगठन के रूप में जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चाहे उग्रवाद हो आतंकवाद ये मानवता के दुश्मन है और हमें इनके खिलाफ कार्य करने वाली सभी एजंसियों का समर्थन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री बघेल राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण शाखा (NIA) के रायपुर कार्यालय भवन के उद्घाटन समारोह के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के साथ मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री के सहयोग से छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का बहुत जल्द खात्मा किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के साथ ही वामपंथ उग्रवाद हमें विरासत में मिला। इसकी वजह से जवान शहीद हुए, जनहानि हुई लेकिन आज हम नक्सलवाद को बहुत हद तक पीछे ढकेलने में सफल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस, केंद्रीय एजेंसियां, राजनीतिक लोग और आम जनता इसके लिए धन्यवाद की पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि लोगों का विश्वास छत्तीसगढ़ सरकार पर है और बहुत जल्द हम छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने में सफल होंगे।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण शाखा (NIA) रायपुर के कार्यालय भवन का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के लोगों को पोला पर्व की बधाई देते हुए कहा कि परंपरागत त्यौहारों को हमारे पूर्वजो3 ने बहुत सोच समझ कर बनाया है और पोला पर्व तो अन्न से जुड़ा त्यौहार है जिसमें कृषि से जुड़ी वस्तुओं की पूजा की जाती है। अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद की लड़ाई केवल केंद्र और राज्य की नही है, बल्कि यह विकास का भी मुद्दा है और जब तक इन्हें खत्म नही किया जाता तब तक किसी भी देश या राज्य का विकास नही हो सकता है। नक्सलवाद पर नकेल कसने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर वो प्रदेश में वामपंथ उग्रवाद का खात्मा करेंगे। अपने उद्बोधन के अंत में उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद भी दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री को छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुसार उन्हें पोला पर्व की बधाई देने के साथ ही एक टुकनी भी भेंट की जिसमें छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक एवं स्थानीय व्यंजन का समावेश था।

विनाश का एक और खेल खेलने में जुटे हैं पाक और चीन, कॉरिडोर निर्माण की आड़ में बना रहे जैविक हथियार
राजधानी रायपुर में 12 को होगा कलार महा सम्मेलन, समाज में राजनीतिक जागरूकता पर होगा मंथन
राज्योत्सव में हादसा : करंट लगने से शिक्षक की मौत, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित
कोरोना से बड़ी राहत: करीब नौ महीने बाद देश में सबसे कम कोरोना संक्रमित… बीते 24 घंटे में 197 लोगों की मौत
दुर्ग विवि के ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्यपाल उइके, कहा- कोविड-19 की संक्रमण की घड़ी में मास्क पहनना, सेनेटाइजर का प्रयोग तथा सोशल डिस्टेसिंग ही हमारे बचाव के प्रमुख उपाय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हड़ताल के पांच दिन: अधिकारी-कर्मचारियों ने मांगों को लेकर भजन व देशभक्ति गीत के माध्यम से दिया संदेश हड़ताल के पांच दिन: अधिकारी-कर्मचारियों ने मांगों को लेकर भजन व देशभक्ति गीत के माध्यम से दिया संदेश
Next Article पुलगांव नाला डायवर्सन का कार्य लगभग 70 प्रतिशत पूर्ण महापौर ने किया अफसरों के साथ निरीक्षण 31 से घर-घर में विराजेंगे विनायक, माटी की प्रतिमाएं करें स्थापित-महापौर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?