ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूक्रेन में भारतीय छात्रों की ‘ढाल’ बना तिरंगा, तिरंगे के साये में वापस लौट रहे वतन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

यूक्रेन में भारतीय छात्रों की ‘ढाल’ बना तिरंगा, तिरंगे के साये में वापस लौट रहे वतन

By @dmin
Published: February 27, 2022
Share
यूक्रेन में भारतीय छात्रों की 'ढाल' बना तिरंगा, तिरंगे के साये में वापस लौट रहे वतन
यूक्रेन में भारतीय छात्रों की 'ढाल' बना तिरंगा, तिरंगे के साये में वापस लौट रहे वतन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। ‘हिन्दुस्तान’ की आन-बान और शान तिरंगा युद्धग्रस्त यूक्रेन में भारतीय छात्रों की ढाल बना है। यूक्रेन में जहां हर ओर भयावह माहौल है, वहीं बड़ी संख्या में भारतीय छात्र भी वहां फंसे हैं। अब तिरंगे के साये में वह अपने वतन महफूज लौट रहे हैं। यूक्रेन में तिरंगा भारतीयों का सुरक्षा कवच बना है। दूसरे देशों की सीमाओं पर पहुंच रहे छात्रों की बसों और अन्य वाहनों में तिरंगा झंडा लगाया गया है।

साथ ही भारत सरकार के आदेश की प्रति भी चस्पा की गई है। तिरंगे को देखकर रूसी सेना के जवान सम्मान कर रहे हैं और छात्रों को हिफाजत के साथ उनकी मंजिल की ओर रवाना कर रहे हैं। भारतीय झंडे वालों को सुरक्षित निकालने में रूसी सेना भी मदद कर रही है। छात्र आशीष नौटियाल ने बताया कि भारतीय झंडा लगा देख बसों को ससम्मान और बेरोकटोक जाने दिया जा रहा है।

राहत से पहले 12 घंटे का मुश्किल सफर
‘यूक्रेन के ओडेसा शहर से शाम छह बजे (भारतीय समयानुसार) बस में रोमानिया बॉर्डर की ओर निकल गए हैं। घर वापसी की उम्मीद जगी है। राहत तो मिली है, लेकिन बस में 12 घंटे का मुश्किल सफर तय करना है। ‘हिन्दुस्तान’ से शनिवार शाम को फोन पर बातचीत में देहरादून के सहस्रधारा रोड निवासी विदित चौहान ने बताया कि वह और उनके साथ करीब 300 अन्य भारतीय मूल के छात्र ओडेसा से यूक्रेन बॉर्डर के लिए निकल रहे हैं। यहां से बसें लगाई गई हैं। उनकी बस में 50 लोग सवार हैं। यहां से पहले रोमानिया बॉर्डर पहुंचना है। वहां से फिर रोमानिया में भारतीय एंबेसी पहुंचना है। रोमानिया से एयर इंडिया की फ्लाइट से भारत भेजने की सूचना मिली है।

उत्तरकाशी के आशीष ने निभाई उत्तराखंडियत
उत्तरकाशी निवासी आशीष नौटियाल ने उत्तराखंडियत दिखाते हुए पहले अपने जूनियर छात्रों को हॉस्टल से निकाला। यूक्रेन में टर्नोपिल विवि से एमबीबीएस कर रहे आशीष ने शनिवार को अपने जूनियरों को हॉस्टल से रोमानिया के लिए भेजा। जूनियरों के जाने के बाद वह टैक्सी से चार बजे रोमानिया के लिए निकले। टर्नोपिल स्थित विवि से 300 किमी का सफर तय कर बच्चे रोमानिया पहुंच रहे हैं।

सपोर्ट कर रहा भारतीय दूतावास
आशीष ने बताया कि यूक्रेन से रोमानिया पहुंचने के बाद वहां भारतीय दूतावास सपोर्ट कर रहा है। वहां रुकने की भी व्यवस्था है। कोई तत्काल जाना चाहता है तो उसे भेजा भी जा रहा है। रोमानिया में दो दिन तक रुकने की व्यवस्था की गई है। खाने की भी व्यवस्था की गई है।

सीएम भूपेश बघेल ने स्वच्छता दीदीयों के साथ ली सेल्फी… हो रही सराहना…
शेयर बाजार: रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने भी रचा इतिहास
राम वन गमन पथ हो रहा सुसज्जित, चंपारण में स्थापित होगी श्रीराम की प्रतिमा, सीएम बघेल ने किया भूमिपूजन
Breaking News : कांकेर में CAF जवान ने प्रधान आरक्षक पर चला दी गोली, मौके पर मौत
मुख्यमंत्री ने किया बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डे से विमान सेवा का वर्चुअल का शुभारंभ…. रायपुर एयरपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा, कार्गो हब और देहरादून तथा रांची के लिए हवाई सेवा प्रारंभ करने केन्द्रीय विमानन मंत्री से किया अनुरोध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत में कोरोना से हो रही मौतों से दहशत: पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 4329 लोगों की गई जान… 4 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य… 2.63 लाख से ज्यादा नए मामले कमजोर हो रहा कोरोना: देश में बीते दिन 10 हजार नए केस मिले, रिकवरी रेट 98.54 प्रतिशत हुआ
Next Article तूफान में कराई थी लैंडिंग: अब यूक्रेन से निकाल लाए फंसे छात्र, कैप्टन अंचित बोले- पाकिस्तान ने भी दिया सीधा रास्ता तूफान में कराई थी लैंडिंग: अब यूक्रेन से निकाल लाए फंसे छात्र, कैप्टन अंचित बोले- पाकिस्तान ने भी दिया सीधा रास्ता

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?