ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूएनजीए: 76वें सत्र में आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन जैसे मु्द्दों को जोर-शोर से उठाएगा भारत, विश्व के नेताओं को पीएम मोदी करेंगे संबोधित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

यूएनजीए: 76वें सत्र में आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन जैसे मु्द्दों को जोर-शोर से उठाएगा भारत, विश्व के नेताओं को पीएम मोदी करेंगे संबोधित

By @dmin
Published: September 20, 2021
Share
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
SHARE

वर्ल्ड डेस्क/ न्यूयॉर्क (एजेंसी)। संयुक्त राष्ट्र महासभा के मौजूदा सत्र में भारत अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को जोर-शोर से उठाएगा। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने यह बात न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए साक्षात्कार में बताई। उन्होंने बताया कि मौजूदा 76वें सत्र में आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता जैसे मुद्दों को उठाएगा। 

उन्होंने बताया कि यूएनजीए के 76वें सत्र में कोरोना महामारी और अफगानिस्तान के मौजूदा हालात जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। इसके अलावा आर्थिक मंदी, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, मध्य एशिया व अफ्रीका में छिड़े सीमा विवाद जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। 

25 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सत्र को संबोधित 
टीएस त्रिमूर्ति ने बताया कि इस साल मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद की अध्यक्षता में 14 सितंबर से संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र की शुरुआत हुई। मंगलवार यानी 21 सितंबर को इस सत्र में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन दुनिया के अन्य नेताओं को संबोधित करेंगे। वहीं 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्र को संबोधित करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि दुनिया के नेताओं के लिए भारत के पीएम का संबोधन खास होने वाला है।  

भारत के लिए बेहद खास है यह सत्र 
संयुक्त राष्ट्र महासभा का 76वां सत्र भारत के काफी खास है। क्योंकि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में भारत, विश्व के सभी देशों के सामने मजबूती से अपनी बात को रख सकता है। टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, वैक्सीन की उपलब्धता, आर्थिक मंदी, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सरकार में भागेदारी, आतंकवाद जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा की जाएगी। 

यूएन सचिव की बैठक में भी प्रतिभाग करेगा भारत
संयुक्त राष्ट्र सचिव जनरल एंटोनियो गुटेरेस की ओर से आयोजित तीन बैठकों में भी भारत प्रतिभाग करेगा। यह बैठक जलवायु व ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी।

पाकिस्तान की तीसरी जीत से भारत का रास्ता साफ, अब नहीं होगा रन रेट का फेर
सुकमा में 29 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, सीएम साय ने कहा – हिंसा नहीं, विकास ही भविष्य है
Breaking News : देश में अब 6 जिले ही अति नक्सलवाद से प्रभावित, इनमें छत्तीसगढ़ के चार तथा झारखंड व महाराष्ट्र के एक -एक शामिल
खाद विक्रय से निगम ने कमाए 80 लाख रुपए: अप्रैल 2019 से मार्च 2020 तक 8 एसएलआरएम सेंटर में तैयार किया 4 हजार टन सोनहा खाद……क्वॉलिटी अच्छी होने से फॉरेस्ट और एयरपोर्ट की नर्सरी में अच्छी डिमांड
शीतलहर: स्वास्थ्य विभाग ने की अपील, बच्चों एवं बूढ़ों का रखें विशेष ध्यान…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल तेज रफ्तार टीकाकरण: छह महीने बाद कोरोना के एक्टिव केस सबसे कम
Next Article ई-श्रम पोर्टल: अब तक एक करोड़ से अधिक श्रमिकों ने कराया पंजीकरण, आप भी उठा सकते हैं लाभ, ये है प्रोसेस ई-श्रम पोर्टल: अब तक एक करोड़ से अधिक श्रमिकों ने कराया पंजीकरण, आप भी उठा सकते हैं लाभ, ये है प्रोसेस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?