ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ई-श्रम पोर्टल: अब तक एक करोड़ से अधिक श्रमिकों ने कराया पंजीकरण, आप भी उठा सकते हैं लाभ, ये है प्रोसेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ई-श्रम पोर्टल: अब तक एक करोड़ से अधिक श्रमिकों ने कराया पंजीकरण, आप भी उठा सकते हैं लाभ, ये है प्रोसेस

By @dmin
Published: September 20, 2021
Share
ई-श्रम पोर्टल: अब तक एक करोड़ से अधिक श्रमिकों ने कराया पंजीकरण, आप भी उठा सकते हैं लाभ, ये है प्रोसेस
ई-श्रम पोर्टल: अब तक एक करोड़ से अधिक श्रमिकों ने कराया पंजीकरण, आप भी उठा सकते हैं लाभ, ये है प्रोसेस
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत देश के करोड़ों कामगरों को मोदी सरकार ने 26 अगस्त को बड़ा तोहफा दिया था। सरकार ने कामगरों के हितों को ध्यान में रखते हुए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया था। पोर्टल के लॉन्च के बाद श्रमिकों ने रजिस्ट्रेशन कराना शुरू किया। श्रम मंत्रालय के अनुसार ई-श्रम पोर्टल पर अब तक एक करोड़ से अधिक श्रमिक अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

क्या है ई-श्रम पोर्टल?
मालूम हो कि ई-श्रम पोर्टल मजदूरों का डाटाबेस है। इसकी मदद से सरकार सोशल सिक्योरिटी स्कीमों को उनके दरवाजे पर तक पहुंचाएगी। इस वेबसाइट के जरिए श्रमिक अपना कार्ड बनवा सकते हैं और जिन लोगों का कार्ड बनेगा उन्हें सरकार की ओर से कई सुविधाएं दी जाएंगी।

कौन करा सकता है रजिस्ट्रेशन?
सरकार का लक्ष्य अपनी सोशल सिक्योरिटी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इसी के लिए अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर के 38 करोड़ वर्करों का नेशनल डाटाबेस यानी ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस डाटाबेस में मजदूर, प्रवासी मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू कामगार, कंस्ट्रक्शन वर्कर, गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर, खेतीहर मजदूर और असंगठित क्षेत्र के दूसरे वर्कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

मिलेगा दुर्घटना बीमा कवरेज
सभी पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को एक वर्ष के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के माध्यम से दुर्घटना बीमा कवरेज प्रदान किया जाएगा। पंजीकरण के लिए आपको अपना नाम, पेशा, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल, और पारिवारिक विवरण आदि की पूरी जानकारी देनी होगी। प्रवासी मजदूर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर पंजीकरण करा सकते हैं। श्रमिक के यूनिक अकाउंट नंबर का एक रजिस्ट्रेशन कार्ड बनेगा जिसे ई श्रम कार्ड नाम दिया गया है। असंगठित और प्रवासी श्रमिकों के डाटाबेस को आधार के साथ जोड़ा जाएगा।

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने का प्रोसेस

  • e-SHRAM पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर लॉग इन करें।
  • अब होम पेज पर ‘रजिस्टर ऑन ई-श्रम’ लिंक पर क्लिक करें।
  • आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें।
  • अब सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको आगे कई तरह के फॉर्म और भरने होंगे।
  • पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपसे कई जानकारियां मांगी जाएंगी। इसमें आवासीय विवरण, शैक्षणिक योग्यता, व्यवसाय और कौशल का स्वरूप, बैंक खाता, आदि शामिल है।
  • इन्हें भरें और निर्देशों का पालन करें।
  • फिर आपको ओटीपी मिलेगा और ओटीपी भरने के बाद आपका कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसमें क्यूआर कार्ड भी होता है।
राजधानी में मासूम की हत्या, पड़ोसी युवक ने महज इतनी सी बात पर किया यह कांड… पुलिस गिरफ्त में खुला राज
IIFA and Awards 2023: आईफा ने ग्रीन कार्पेट के जरिए दिया पर्यावरण का संदेश, टूट रही रेड कार्पेट की परंपरा, सेलिब्रेटियों ने इस विचार को सराहा
CG Crime : राजधानी में दो भाइयों ने मीडियाकर्मी को किया अधमरा, बीच बचाव करने आये युवक को भी मारा चाकू
बाजार में बढ़त: 392 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स, रिलायंस के शेयर में गिरावट
हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी कल पहुंचेगी रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे ट्रॉफी का अनावरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम यूएनजीए: 76वें सत्र में आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन जैसे मु्द्दों को जोर-शोर से उठाएगा भारत, विश्व के नेताओं को पीएम मोदी करेंगे संबोधित
Next Article सोनू सूद ने 20 करोड़ टैक्स चोरी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'कर' भला, हो भला, अंत भले का भला सोनू सूद ने 20 करोड़ टैक्स चोरी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘कर’ भला, हो भला, अंत भले का भला

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?