ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूआईडीएआई और चिप्स की मनमानी! 1346 ऑपरेटरों पर लगाया लगभग ढाई करोड़ का जुर्माना, गलती बताए बिना पेनाल्टी वसूलना गलत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiRaipur

यूआईडीएआई और चिप्स की मनमानी! 1346 ऑपरेटरों पर लगाया लगभग ढाई करोड़ का जुर्माना, गलती बताए बिना पेनाल्टी वसूलना गलत

By Om Prakash Verma
Published: June 3, 2025
Share
यूआईडीएआई और चिप्स की मनमानी! 1346 ऑपरेटरों पर लगाया लगभग ढाई करोड़ का जुर्माना, गलती बताए बिना पेनाल्टी वसूलना गलत
यूआईडीएआई और चिप्स की मनमानी! 1346 ऑपरेटरों पर लगाया लगभग ढाई करोड़ का जुर्माना, गलती बताए बिना पेनाल्टी वसूलना गलत
SHARE

भिलाई। प्रदेश में आधार कार्ड बनाने में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के द्वारा जारी गाइडलाइन का उल्लंघन किया जा रहा है। नियमों को दरकिनार कर आधार कार्ड बनाने के लिए ऑपरेटर्स आवेदन कर रहे हैं। नियम विरुद्ध और गलत तरीके से किए गए आवेदनों को यूआईडीएआई निरस्त कर देता है। इसकी वजह से छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में 24 हजार से ज्यादा आधार आवेदन रिजेक्ट हुए हैं। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई है। इसे देखते हुए यूआईडीएआई ने छत्तीसगढ़ के 1346 से ज्यादा आधार ऑपरेटर्स पर करीब ढ़ाई करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही भविष्य में आधार कार्ड बनाने में नियमों का उल्लंघन न करने की सख्त हिदायत भी दी है।

छत्तीसगढ़ में 2 हजार से ज्यादा आधार सेंटर है। इन आधार सेंटरों में आधार कार्ड बनवाने आम से लेकर खास सभी व्यक्ति को काम पड़ता है। अक्सर यह होता है कि आधार सेंटर से किसी आधार कार्ड बनवाने आवेदन भरते समय जानकारी के अभाव में या गलत जानकारी भरने से आवेदन रिजेक्ट हो जाता है। ऐसे में हितग्राही अनावश्यक रूप से परेशान होते हैं। अब यूआईडीएआई की ओर से ऐसे आधार सेंटरों पर जुर्माना लगाया गया है। वहीं इसके उलट अब आधार ऑपरेटर्स इस पेनाल्टी को जबरिया वसूली बता रहे हैं। उनका कहना है कि कौन से आवेदन रिजेक्ट हुए, किस कारण से रिजेक्ट हुए, इन सभी कारणों और संख्या का उल्लेख किये बिना 1 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाना गलत है। ऐसे दर्जनों संचालक हैं जिनपर 1 लाख रुपए के उपर जुर्माना लगाया गया है। इससे आधार ऑपरेटर्स को आर्थिक नुकसान होगा।

Penalty Stationwise 05-05-2025 (Jan 23-June 24)-1Download

छत्तीसगढ़ में आधार कार्ड बनाने के मामले में चिप्स ने प्रदेश के 1346 ऑपरेटरों पर करीब ढ़ाई करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि यह पेनाल्टी यूआईडीएआई की ओर से लगाई गई है। लेकिन इसकी वसूली चिप्स को करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन दूसरी ओर प्रदेश के आधार ऑपरेटर्स का कहना है कि यह मानसिक प्रताडि़त करने जैसी स्थिति है। आधार ऑपरेटर्स के किस पैकेट में कौन सी गलती हुई, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। यहां तक की किस वजह से आवेदन रिजेक्ट हुए हैं, इसकी भी जानकारी नहीं दी गई है। केवल पेनाल्टी की राशि और संचालक का नाम भेजकर जुर्माना भरने के लिए दवाब बनाना गलत है। बता दें कि चिप्स की ओर से प्रदेश के आधार ऑपरेटर्स की सूची पेनाल्टी के साथ जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि नियमों का उल्लंघन आधार ऑपरेटर्स द्वारा किया गया है। इसकी वजह से उन पर जुर्माना लगाया गया है। लेकिन कौन से नियम का उल्लंघ कितनी बार किया गया है, और किस आधार पर जुर्माना लगाया गया है, इसका कोई उल्लेख नहीं है। ऐसे में अब प्रदेश भर में संचालित आधार सेंटर संचालक इस मामले को लेकर चिप्स सीईओ से मुलाकात करेंगे।

मुलाकात के बाद क्या निष्कर्ष निकलता है उसके आधार पर ऑपरेटर संघ निर्णय लेगा कि क्या करना है। अगर उचित परिणाम नही निकलता है तो ऑपरेटरों ने फिर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की मंशा जाहिर की है। ऐसा होता है तो जनता जर्नादन को आधार कार्ड में अपडेट को लेकर भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है।

Letter to All Collectors CG Reg. Implementation of In-House-1Download

नया और मेंडेंटरी आधार कार्ड के लिए सालों से हिसाब-किताब नहीं
छत्तीसगढ़ आधार सेवा समिति के पदाधिकारी ने कहा कि पिछले 4 साल से न पेमेंट मिला है न ही पेमेंट का डिटेल अब तक हमें नहीं दिया गया है। नया और मेंडेटरी आधार कार्ड बनाने के लिए भी हमें वर्षों से भुगतान नहीं किया जा रहा है। जबकि इसका पैसा शासन यूआईडीएआई को भेजती है। यूआईडीएआई से चिप्स के पास आता है। लेकिन आधार सेंटर संचालकों को इसका भुगतान नहीं मिला है। इस मामले में लगातार चिप्स ऑपरेटर्स को गुमराह कर रहा है।

1346 आधार सेंटरों पर ढ़ाई करोड़ जुर्माना
यूआईडीएआई के द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का उल्लंघन कर आधार के लिए आवेदन करने वाले ऑपरेटरों पर जुर्माना लगाया गया है। इसमें 1346 आधार सेंटरों को पेनाल्टी जमा करने नोटिस भेजा गया है। इन संचालकों की लापरवाही से आधार कार्ड बनाने की वजह से 24 हजार 707 आवेदन रिजेक्ट हुए हैं। इस वजह से इन पर 2 करोड़ 47 लाख 59 हजार 260 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

1-2-3 रूपए का जुर्माना समझ से परे
आधार के लिए आवेदन किए जाने के बाद अगर वह रिजेक्ट होता है तो इस स्थिति में आधार बनाने वाले ऑपरेटर पर 1 हजार का जुर्माना लगाया जाता है। यह पहले महज 50 रुपए था। लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1000 रुपए कर दिया गया है। बता दें कि अब नवजात शिशु का भी आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य है। क्योंकि आधार के माध्यम से ही अब सरकारी व गैरसरकारी सेवाओं का लाभ मिलता है। लेकिन यहां जो पेनाल्टी की सूची जारी की गई है उसमें 1 रूपए, 2 रूपए और 3 रुपए का भी जुर्माना लगाया है जो समझ से परे है।

50 रुपए के काम के लिए 50 हजार तक का जुर्माना गलत
हम 50 रुपए में आधार कार्ड का काम करते हैं। लेकिन एक ही पैकेट में गलती होने पर 1 हजार से लेकर 50 हजार रुपए पेनाल्टी का प्रावधान किया गया है, यह कहां तक सही है। पहले 50 रुपए पेनाल्टी का नियम था, इसे अब 1 हजार रुपए कर दिया गया है। लेकिन किस पैकेट में क्या गलती है, किस महीने में कितना आवेदन निरस्त हुआ है, हमें इसकी भी जानकारी देना मुनासिब नही समझते। दूसरे का पेनाल्टी दूसरे को सौंप दिया गया है। इसमें बंदरबांट किया गया है। इसमें केन्द्र और राज्य के अधिकारियों की क्या भूमिका है यह तो निष्पक्ष जांच का विषय है। पेनाल्टी के साथ-साथ हमारा पिछले 4 साल के पेमेंट का डिटेल भी भेजना चाहिए। हम इसका विरोध करेंगे।

बीजापुर एनकाउंटर अपडेट : सीजी-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर…. दो जवान भी शहीद
हफ्ते भर के भूले घर लौटे: कांग्रेस विधायकों की ‘निजी यात्रा’ समाप्त, कटाया वापसी का टिकट
LS Election: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण का मतदान कल, पोलिंग पार्टी हुई रवाना
छत्तीसगढ़ में स्थिति बेहतर होने से मेडिकल ऑक्सिजन की जरूरत लगातार हो रही है कम…. प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में मेडिकल आक्सीजन
जशपुर में दो सड़कों के लिए 11.44 करोड़ रुपए की मंजूरी, झारखंड को जोड़ेगी यह मार्ग, बढ़ेगी आवागनम की सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वाह रे मोहब्बत: सास को हो गया दामाद से प्यार, बेटी के लिए तय किया था रिश्ता… होने वाला दामाद बना पति वाह रे मोहब्बत: सास को हो गया दामाद से प्यार, बेटी के लिए तय किया था रिश्ता… होने वाला दामाद बना पति
Next Article धर्मांतरण पर बागेश्वार धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा बयान, बिलासपुर में बोले- बस्तर में हो रहा सर्वाधिक धर्मातंरण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?