ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवक ने पूछा आपने गांव के लिए क्या किया? कांग्रेस विधायक और सुरक्षागार्ड पीटने लगे, देखे विडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

युवक ने पूछा आपने गांव के लिए क्या किया? कांग्रेस विधायक और सुरक्षागार्ड पीटने लगे, देखे विडियो

By @dmin
Published: October 20, 2021
Share
युवक ने पूछा आपने गांव के लिए क्या किया? कांग्रेस विधायक और सुरक्षागार्ड पीटने लगे, देखे विडियो
युवक ने पूछा आपने गांव के लिए क्या किया? कांग्रेस विधायक और सुरक्षागार्ड पीटने लगे, देखे विडियो
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब कांग्रेस के एक विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेस विधायक और उनके सुरक्षा गार्ड एक युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस युवक ने अपने जनप्रतिनिधि से यह पूछा था कि उन्होंने उसके गांव के लिए क्या काम किया? इसी सवाल से नाराज विधायक ने युवक की पिटाई कर दी। युवक की पिटाई कर रहे कांग्रेस विधायक का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य की कांग्रेस सरकार की काफी आलोचना हो रही है।

इसके बाद पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा सामने आए और उन्होंने अपने पार्टी विधायक के व्यवहार की आलोचना की। उप-मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि जनप्रतिनिधि को लोगों की सेवा करनी चाहिए और उन्हें इस तरह से व्यवहार नहीं करना चाहिए। वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंगलवार का है।

बताया जा रहा है कि इस दिन पठानकोट जिले के भोआ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल सिंह कुछ लोगों के एक ग्रुप को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा। इस युवक का नाम हर्ष कुमार बताया जा रहा है। इस वीडियो में हर्ष कुमार को विधायक से यह पूछते सुना जा सकता है कि आपने अपने कार्यकाल के दौरान यहां क्या काम किया।

Real face of punjab Congress….
Punjab cong MLA slap youngster to raise question…this is how they think and treat poor people..@raghav_chadha @JarnailSinghAAP @AamAadmiParty pic.twitter.com/qgXSqXNrqc

— Amarjit singh – ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ (@Amarjitkaleke) October 20, 2021

इस दौरान जब विधायक के एक सुरक्षा गार्ड ने लड़के की बांह पकड़कर उसे कार्यक्रम से निकालने की कोशिश की तब, जोगिंदर पाल युवक से कहते हैं कि वो आकर उनसे बात करे। इसके बाद विधायक उसे बोलने के लिए माइक्रोफोन देते हैं। माइक्रोफोन मिलने पर लड़का पूछता है, ‘तू की किता’ (आपने क्या किया)

युवक का सवाल खत्म हो जाने के बाद जोगिंदर पाल इस वीडियो में युवक को थप्पड़ जड़ते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वीडियो में नजर आ रहा है कि विधायक के सुरक्षा कर्मी भी युवक पर टूट पड़ते हैं। कुछ अन्य मौजूद लोग भी युवक की पिटाई शुरू कर देते हैं।

किसी तरह युवक को वहां से बचाया जाता है। बुधवार को हर्ष कुमार ने कहा कि उसने विधायक से सिर्फ कामकाज को लेकर सवाल पूछा था लेकिन उन्होंने और कुछ अन्य लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। हर्ष की मां ने कहा कि उनके बेटे ने सिर्फ इतना पूछा था कि उन्होंने गांव के लिए क्या किया और उनसे न्याय की मांग की थी। लेकिन विधायक ने कोई जवाब नहीं दिया।

इधर इस वीडियो के वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने पंजाब कांग्रेस को घेरा है। अमित मालवीय ने कहा, ‘राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से तथ्यपूर्ण सवाल पूछने पर पत्रकार को प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर करने की घटना के बाद अब पंजाब कांग्रेस के विधायक जोगिंदर सिंह ने सवाल पूछने पर एक युवक को पीटा। यह कांग्रेस का चेहरा है।

8000 से अधिक मरीज होम आइसोलेशन में…. रखा जा रहा पूरा ध्यान, समय समय पर चिकित्सकों द्वारा ली जा रही जानकारी
सीरीज बराबर करने के टीम इंडिया के मंसूबों पर फिर सकता है पानी, छाया दूसरे टी20 पर बारिश का साया
किसानों के हित में मुख्यमंत्री का एक और बड़ा निर्णय: अब सभी समितियों में समर्थन मूल्य पर होगी मक्का खरीदी… खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम बघेल ने दिए निर्देश
77वें गणतंत्र दिवस पर कोसा ने निकाली भव्य साइकिल रैली, फिटनेस और देशभक्ति का दिया संदेश
यूपीएससी कोचिंग के लिए रायपुर में पहली बार आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा…छत्तीसगढ़ के परीक्षार्थियों को मिली सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जरूरी, गाइडलाइन जारी भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जरूरी, गाइडलाइन जारी
Next Article Dead body thrown on the road after killing police constable सुकमा में 43 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटे, कई इनामी भी शामिल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?