ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: याददाश्त को कमजोर कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, खाने से बचें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

याददाश्त को कमजोर कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, खाने से बचें

By Sonu Sahu
Published: February 3, 2023
Share
SHARE

शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक मस्तिष्क को ठीक स्थिति में रखने के लिए पर्याप्त पोषण और स्वस्थ आहार की आवश्यकता होती है। ऐसे में कुछ खाद्य पदार्थ हैं, जो याददाश्त और मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं, जबकि कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो याददाश्त को प्रभावित करते हैं। आइए आज हम आपको पांच ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं, जिनसे आपकी याददाश्त की समस्या और खराब हो सकती है।

Contents
  • तले हुए खाद्य पदार्थ
  • रिफाइंड ब्रेड और पास्ता
  • वेजिटेबल तेल
  • चीज
  • शराब

तले हुए खाद्य पदार्थ

समोसा, चिप्स, फ्रेंच फ्राइज और पकोड़े जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। ये आपकी याददाश्त को हानि पहुंचा सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, ऐसे लोग जो तले हुए खाद्य पदार्थों से भरे आहार का सेवन करते थे, उन्होंने याददाश्त और एकाग्रता में कमी का अनुभव किया। ये खाद्य पदार्थ शरीर में सूजन पैदा करते हैं, जो आपके मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति करने वाली रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है।

रिफाइंड ब्रेड और पास्ता

रिफाइंड ब्रेड और पास्ता आपके मस्तिष्क के लिए सबसे खराब खाद्य पदार्थों में से एक हैं क्योंकि प्रोसेसिंग के समय इनके पोषक तत्व छीन लिए जाते हैं। ये संसाधित और उच्च ग्लाइसेमिक कार्ब्स आपके इंसुलिन और ब्लड शुगर के स्तर को भी बढ़ा सकते हैं, जिससे आपकी याददाश्त और कॉग्निटिव क्षमता प्रभावित होती है। आप इनके बजाय अपने आहार में ब्राउन राइस पास्ता या होल ग्रेन ब्रेड शामिल कर सकते हैं।

वेजिटेबल तेल

कनोला तेल जैसे वेजिटेबल तेल में एंफ्लेमेटरी फैटी एसिड और ओमेगा-6 फैटी एसिड अधिक होते हैं, जो आपके मस्तिष्क के कामकाज को प्रभावित कर सकते हैं और अल्जाइमर के विकास के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। ये डिप्रेशन और कॉग्निटिव क्षमता को भी प्रभावित कर सकते हैं। वेजिटेबल तेल के सेवन से होने वाली पुरानी मस्तिष्क सूजन अक्सर मानसिक थकावट का कारण बन सकती है। इसके बजाय मस्तिष्क का विकास करने वाला नारियल के तेल या जैतून का तेल चुनें।

चीज

चीज सैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है, जो आपके मस्तिष्क के वेसेल्स को बंद करके सूजन पैदा कर सकता है। इससे याददाश्त कम होती और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। अमेरिकन चीज और मोजेरेला स्टिक जैसी चीज शरीर में प्रोटीन का निर्माण करती हैं, जो अल्जाइमर का कारण बनती है। इसके बजाय आप एवोकाडो जैसे प्लांट-बेस्ड क्रीमी विकल्पों को चुनें, जो फोलेट का एक बड़ा स्रोत होते हैं और याददाश्त को बढ़ाने के लिए उपयोगी हैं।

शराब

शराब हर प्रकार से सेहत को नुकसान पहुंचाती है, चाहें बात लिवर की हो या फिर याददाश्त की। दरअसल, जिस तरह शराब के सेवन से लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है और कई तरह की घातक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, ठीक उसी तरह शराब का सेवन व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति को कम करने लगता है। इसी कारण आपको शराब के सेवन से दूरी बना लेनी चाहिए।

Big news : CG विधानसभा सभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का निधन… सीने में दर्द उठा और अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
मुख्यमंत्री साय करेंगे छत्तीसगढ़ का वैश्विक मंच पर नेतृत्व, ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ बनेगा वैश्विक निवेश केंद्र का आकर्षण
मलेशिया ने पाक को दिया झटका, पैसे नहीं चुकाने पर जब्त किया पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान
आरक्षक ने जहर खाकर की खुदकुशी, तबादले के बाद आमद नहीं मिलने से था परेशान, मां ने लगा अफसरों पर आरोप
भेंट-मुलाकात: योजनाओं से किसानों को हो रहा फायदा: सीएम भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: सब कुछ आता होगा तो भी फेल हो जाएंगे
Next Article सस्ते दर पर दवाई मिलने से 81.97 करोड़ से ज्यादा की हुई बचत, सीएम बघेल की सार्थक पहल से नागरिकों के जेब को मिल रही बड़ी राहत सस्ते दर पर दवाई मिलने से 81.97 करोड़ से ज्यादा की हुई बचत, सीएम बघेल की सार्थक पहल से नागरिकों के जेब को मिल रही बड़ी राहत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?