ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोर जमीन मोर मकान: मंत्री अकबर ने 58 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र तथा पूर्णता पत्र का किया वितरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मोर जमीन मोर मकान: मंत्री अकबर ने 58 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र तथा पूर्णता पत्र का किया वितरण

By @dmin
Published: January 23, 2022
Share
SHARE

रायपुर। वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ‘मोर जमीन मोर मकान योजना’ के तहत कवर्धा के 50 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र और 8 हितग्राही को पूर्णता का प्रमाण पत्र वितरित किया।

स्वीकृति पत्र का वितरण करते हुए वन मंत्री अकबर ने कहा कि योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा निम्न आय वर्ग के हितग्राहियों को बुनियादी सुविधाओं के साथ पक्के आवास उपलब्ध कराना है। आवास योजना-सबके लिए आवास मिशन में आवास निर्माण के 4 मॉडल उपलब्ध हैं। भूमि का संसाधन के रुप में उपयोग करते हुए स्थायी झुग्गी बस्तियों का पुनर्विकास, ऋण के ब्याज दर में अनुदान द्वारा कमजोर आय वर्ग अथवा निम्न आय वर्ग के लिए किफायती आवास निर्माण को प्रोत्साहन, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों की भागीदारी से किफायती आवास निर्माण और हितग्राही द्वारा स्वयं आवास निर्माण के लिए अनुदान है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा चतुर्थ मॉडल हितग्राही द्वारा स्वयं आवास निर्माण के क्रियान्वयन के लिए मोर जमीन-मोर मकान योजना प्रारंभ की गई है।

मंत्री मोहम्मद अकबर ने विडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ड क्रमांक 5 के मो. सलीम तवर, वार्ड क्रमांक 6 के तसरीफून निशा, परवीन बानो, वार्ड क्रमांक 8 के कन्हैयालाल साहू, वार्ड क्रमांक 11 श्यामबाई यादव, वार्ड क्रमांक 13 सविता झारिया, वार्ड क्रमांक 16 के गंगासिंह पाली और राखी पाली को पूर्णता प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इसी तरह 50 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरण किया गया।

वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के हाथों स्वीकृति पत्र मिलने के बाद हितग्राहियों के चेहरे में खुशी आ गई। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि कमजोर तथा निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए पक्का मकान जीवन भर का सपना होता है। खुशी की बात है कि इस सपने को सरकारी मदद से हकीकत में बदला जा रहा है। पक्के मकान का सपना पूरा होने से उनका पारिवारिक जीवन सुखमय हो गया है।

इस अवसर पर नगर पालिका चुनाव खान, भीखम कोसले, अशोक सिंह, मोहित महेश्वरी, संतोष यादव, सुनील साहू, उत्तम गोप, संजय लांझी, उमंग पाण्डेय, एल्डरमेन दलजीत पाहुजा, कौशल कौशिक, हिरेश, सीएमओ नरेश वर्मा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

श्रीराम नाम की गूंज: देश में फिर मनी दिवाली, सजीं सड़कें और गलियां, हर तरफ लहराए रामनामी झंडे
हाईकमान से कांग्रेस के 10 विधायकों की अपील: कैप्टन को निराश न करें, उन्हीं की वजह से पार्टी पंजाब में खड़ी है
वैक्सीन न लगवाने वाले कर्मचारियों पर सरकार की सख्ती, 15 सितंबर के बाद छुट्टी पर भेजने का आदेश
खस्ताहाल पाकिस्तान: महंगाई की मार, 30 रुपये में मिल रहा एक अंडा, अदरक, चीनी, गेहूं के भी रिकॉर्ड तोड़ दाम
आखिरकार केंद्र सरकार की सख्ती के आगे झुका ट्विटर, कहा- नए आईटी नियम मानने को तैयार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रघुराम राजन की सरकार को सलाह: भारतीय अर्थव्यवस्था में कुछ चमकीले तो कई काले धब्बे, फूंक फूंक कर उठाएं कदम रघुराम राजन की सरकार को सलाह: भारतीय अर्थव्यवस्था में कुछ चमकीले तो कई काले धब्बे, फूंक फूंक कर उठाएं कदम
Next Article क्या आपको पता है हाथ से खाना खाने के ये फायदे…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?