ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर में 52269 लोगों ने कराया अब तक इलाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर में 52269 लोगों ने कराया अब तक इलाज

By @dmin
Published: September 20, 2021
Share
मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर में 52269 लोगों ने कराया अब तक इलाज
मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर में 52269 लोगों ने कराया अब तक इलाज
SHARE
  • स्वास्थ्य शिविर को लेकर लोगों में गजब का उत्साह, प्रतिदिन बड़ी संख्या में इलाज कराने पहुंच रहे लोग
  • शिविर स्थल का आयुक्त प्रकाश सर्वे ने किया निरीक्षण

भिलाई। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करने लक्ष्मी नगर पहुंचे! चिकित्सकों से दवाइयों के स्टॉक की तथा किस प्रकार की दवाइयों का वितरण अधिक किया जा रहा है की जानकारी ली! उन्होंने निर्देश दिए कि लैब परीक्षण के उपरांत जितनी शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध करा सकें करावे ताकि रिपोर्ट के आधार पर बीमारी के कारणों का पता चल सके और शीघ्र उपचार हो सके व समय पर दवाइयां भी दी जा सके! इससे मरीजों की शीघ्र स्वस्थ होने की संभावना बढ़ेगी! उन्होंने टोकन सिस्टम और बैठक व्यवस्था समुचित तरीके से करने के निर्देश दिए तथा कहा कि चिकित्सीय स्टॉफ अपने निर्धारित समय पर शिविर में मौजूद होवे! आगे उन्होंने निर्देशित किया कि जितने लोगों को टोकन दिया जा रहा है उन सभी का इलाज सुनिश्चित हो! टोकन प्राप्त कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए! उन्होंने महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड की व्यवस्था दाई दीदी क्लीनिक में सुचारू रूप से जारी रखने कहा! स्वास्थ्य शिविर में लोगों का गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है! दाई-दीदी क्लीनिक में 15152 ने अब तक इलाज कराया है! तथा 3016 का लैब टेस्ट एवं 14473 ने निशुल्क दवाइयां प्राप्त की है!

मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर में 52269 लोगों ने कराया अब तक इलाज

रिपोर्ट के लिए इंतजार की आवश्यकता नहीं स्वास्थ्य शिविर में शुगर, हिमोग्लोबिन, डब्ल्यूबीसी, आरबीसी, प्लेटलेट्स ब्लड ग्रुपिंग एवं अन्य आवश्यक जांच के लिए रक्त परीक्षण कराने के उपरांत कुछ ही समय में मरीजों को रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है! रक्त परीक्षण उपरांत बहुत अधिक समय तक इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है! उल्लेखनीय है कि शिविर में अनुभवी चिकित्सकों के अलावा लैब टेक्नीशियन भी उपलब्ध है! जो लैब में टेस्ट कर इसकी रिपोर्ट मरीजों को शीघ्र उपलब्ध करने का कार्य कर रहे है!

52269 लोगों ने अब तक कराया इलाज मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर में अब तक 52269 लोगों ने अपना इलाज कराया है! निगम भिलाई में दो मोबाइल मेडिकल यूनिट तथा एक दाई-दीदी क्लीनिक क्षेत्र में संचालित हो रही है! प्रतिदिन अलग-अलग स्लम क्षेत्रों में लगने वाले स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोग प्रात: से पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ ले रहे हैं! शिविर का समय प्रात: 8:00 से 3:00 बजे तक नियत किया गया है! स्वास्थ्य शिविर में 10247 ने लैब टेस्ट कराया है! शिविर में हिमोग्लोबिन, पेशाब, बीपी, शुगर एवं अन्य तरह की जांच शामिल है! 48730 मरीजों ने शिविर में निशुल्क दवाइयां प्राप्त की है! निरीक्षण के दौरान मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सक स्टॉफ मौजूद रहे!

टीकाकरण केंद्र का औचक निरीक्षण निगमायुक्त श्री प्रकाश सर्वे ने दुबे पशु आहार सुपेला के टीकाकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया, निर्धारित समय पर सभी वैक्सीनेटर एवं वेरीफायर की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश उन्होंने दिए! उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीकाकरण के प्रोटोकॉल के मुताबिक केंद्रों में व्यवस्थाएं आवश्यक रूप से सुनिश्चित रहे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी उन्होंने दी है! भिलाई निगम क्षेत्र में 45 प्लस उम्र समूह के 121786 एवं 18 प्लस वर्ष उम्र समूह के 112315 को कोविड का टीका लगाया जा चुका है!

भिलाई की जनता से विधायक देवेंद्र ने की भेंट मुलाकात, हालचाल जाना और समस्याओं का किया निदान
निगम ने कब्जा हटाकर घर सील किया तो महिला ने उठाया खौफनाक कदम, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
कोविड-19 वैक्सीन आपको किस कंपनी की लगेगी ये सरकार तय करेगी आप नहीं, स्वास्थ्य सचिव ने दिए संकेत
कहीं ऑक्सीजन नहीं तो कहीं खराब हैं वेंटिलेटर, इसलिए बेकाबू है कोरोना!
बस की डिग्गी से 21 किलो गांजा बरामद, ट्रॉली में भरकर किया गया लोड… मालिक की तलाश में पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन
Next Article नई सरकार का फरमान: अब सुबह नौ बजे कर्मचारियों को पहुंचना होगा ऑफिस नई सरकार का फरमान: अब सुबह नौ बजे कर्मचारियों को पहुंचना होगा ऑफिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?