ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, केन्द्रीय कर्मियों का डीए 3 फीसद बढ़ा, 6 फसलों पर एमएसपी भी बढ़ाई
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
DelhiNationalNews

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, केन्द्रीय कर्मियों का डीए 3 फीसद बढ़ा, 6 फसलों पर एमएसपी भी बढ़ाई

By Mohan Rao Published October 16, 2024
Share
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, केन्द्रीय कर्मियों का डीए 3 फीसद बढ़ा, 6 फसलों पर एमएसपी भी बढ़ाई
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, केन्द्रीय कर्मियों का डीए 3 फीसद बढ़ा, 6 फसलों पर एमएसपी भी बढ़ाई
SHARE

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने किसानों को दिवाली गिफ्ट देते हुए रबी की 6 फसलों पर एमएसपी बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने 2025-26 के रबी विपणन सीजन में 6 फसलों के लिए एमएसपी अधिसूचित किया है। इसी तरह केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी 3 फीसदी की वृद्धि की गई है।

जिन फसलों की एमएसपी बढ़ाई गई है, उनमें गेहूं की 2275 से बढ़कर 2425 रुपए, जौ की 1850 से बढ़कर 1980 रुपए, चना की 5440 से बढ़कर 5650 रुपए, मसूर की 6425 से 6700 रुपए और सरसों की एमएसपी 5650 से बढ़कर 5950 रुपए की गई है। वहीं, केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी बढ़ोत्तरी कर दी गई है। अभी तक केंद्रीय कर्मचारियों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। 3 प्रतिशत की वृद्धि के बाद यह बढ़कर 53 फीसद हो गया है। बढ़ा हुआ वेतन 1 जुलाई से लागू होगा।

गौरतलब है कि 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी 7वें वेतन आयोग से जुड़े महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे। 3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद 22,000 रुपए का मूल वेतन पाने वाले कर्मचारी का डीए प्रति माह 660 रुपए बढ़ जाएगा। उनका डीए 11,220 रुपए हो जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी ऐसे समय की गई है जब महंगाई तेजी से बढ़ रही है। इससे रोजमर्रा के खर्च प्रभावित हो रहे हैं। सरकार अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई) के 12 महीने के औसत के आधार पर डीए वृद्धि निर्धारित करती है। डीए की समीक्षा आमतौर पर साल में दो बार की जाती है। जनवरी और जुलाई में समीक्षा होती है और मार्च तथा सितंबर में घोषणा की जाती है। हर साल दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि की घोषणा होती है।

डीए बढ़ोतरी की अटकलों के बीच बीते दिनों 8वें वेतन आयोग के बारे में भी चर्चा जोरों पर थी। कर्मचारी मांग कर रहे थे कि उन्हें 8वें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि इसे लागू करने की कोई मौजूदा योजना नहीं है।

You Might Also Like

नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा

वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई

घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर

चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान

पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी

Mohan Rao October 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्यों हम क्वालीफाई हो रहे, एजुकेट नहीं?? क्यों हम क्वालीफाई हो रहे, एजुकेट नहीं??
Next Article जीवन बीमा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत के साथ, बंधन लाइफ और बंधन बैंक ने बिहार और झारखंड में एक महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की जीवन बीमा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत के साथ, बंधन लाइफ और बंधन बैंक ने बिहार और झारखंड में एक महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?