ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मेकर्स के साथ-साथ आमिर को भी भारी नुकसान, खतरे में मिस्टर परफेक्शनिस्ट की कुर्सी!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

मेकर्स के साथ-साथ आमिर को भी भारी नुकसान, खतरे में मिस्टर परफेक्शनिस्ट की कुर्सी!

By @dmin
Published: August 17, 2022
Share
SHARE

आमिर खान सिनेमा जगत में अपने शानदार काम के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करती हैं और इसी वजह से उनकी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। मेकर्स और खुद आमिर खान इस फिल्म को लेकर काफी कॉन्फिडेंट थे लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो इसके प्रदर्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया। दर्शकों ने फिल्म की कहानी को बोरिंग बताया। ऐसे में इसकी कमाई भी दिन ब दिन गिरती जा रही है। फ्लॉप होती इस फिल्म से मेकर्स को करोड़ों का नुकसान हुआ है लेकिन ‘लाल सिंह चड्ढा के खराब प्रदर्शन से आमिर खान को कितना नुकसान हुआ?

आमिर खान सिनेमा जगत के मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं और इसी वजह से उनके लिए कहा जाता है कि वह अपनी फिल्म में पूरी जान डाल देते हैं। ऐसे में दर्शकों के बीच भी अभिनेता की फिल्मों का जबरदस्त बज बना रहता है। इस बार आमिर खान चार साल बाद सिनेमाघरों में लौटे हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके बाद भी लोगों ने ‘लाल सिंह चड्ढा से काफी उम्मीदें लगाई थीं, जिसे अभिनेता पूरी नहीं कर पाए। हालांकि, आमिर खान ने फिल्म ‘मंगल पांडे के समय भी चार साल का गैप लिया था और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी।

खान तिकड़ी में पीछे होंगे आमिर?

बॉलीवुड में खान तिकड़ी हमेशा सब पर भारी रही है, जिसमें आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान का नाम है। इन तीनों कलाकारों के नाम से ही फिल्में हिट होने का दम रखती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है। आमिर खान की फिल्मों पर लोगों का भरोसा कम हो रहा है, जिसका सबूत लाल सिंह चड्ढा की कमाई है। हालांकि, शाहरुख खान और सलमान खान भी लंबे समय से अच्छी फिल्म नहीं दे पाए हैं, जिस वजह से बॉलीवुड के खान्स का समय अभी सही नहीं चल रहा है।

आमिर खान ने साल 2015 में एक बयान दिया था, जिसमें अभिनेता ने कहा था कि देश में कई घटनाओं ने उन्हें चिंतित कर दिया है और उनकी पत्नी किरन राव ने उन्हें देश छोडऩे तक का सुझाव दे दिया था। अभिनेता के इस बयान पर उन दिनों खूब बवाल हुआ था। इस बयान के बाद ही फिल्म ‘दंगल की रिलीज के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए थे। हालांकि, यह फिल्म हिट रही थी। लेकिन लोगों का गुस्सा ‘लाल सिंह चड्ढा के समय भी निकला और फिल्म का हाल सब देख रहे हैं।

आमिर खान की लगभग हर फिल्म ने बंपर ओपनिंग की है और ‘लाल सिंह चड्ढा के लिए भी शानदार ओपनिंग की बात कही जा रही थी। लेकिन फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 11.7 करोड़ की कमाई करके फैंस को हैरान कर दिया। दूसरे दिन फिल्म का कारोबार सिर्फ 7.26 करोड़ रुपये रहा था। रविवार को ‘लाल सिंह चड्ढा की कमाई में बढ़ोतरी दर्ज हुई और तीसरे दिन का कलेक्शन 9 करोड़ रुपये रहा। चौथे दिन इस फिल्म ने 10 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 7.50 करोड़ रुपये ही कमाई की। 180 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का टोटल कलेक्शन अब तक सिर्फ 45.46 करोड़ रुपये हुआ है, जो काफी कम है। एक अनुमान के मुताबिक, फिल्म को लगभग 100 करोड़ का नुकसान हो सकता है।

यूक्रेन से छत्तीसगढ़ लौटे 39 छात्र, दिल्ली के हेल्प डेस्क पर फोन कर 134 ने मांगी मदद
कोरोना संक्रमण के बीच कोविशील्ड की कीमत तय… राज्यों को 400 तो निजी अस्पतालों को 600 रुपये में मिलेगी एक डोज
बाबा साहेब ने दलितों, शोषितों और वंचितों के लिए समर्पित किया जीवन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
यूएन चीफ का पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को साफ संदेश, आतंकवाद के खिलाफ करें कार्रवाई
वंदे भारत एक्सप्रेस लौटी पटरी पर, भैंसों के झुंड से टकराकर हुई थी दुर्घटनाग्रस्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाउस ऑफ द ड्रैगन: सितारों ने खुले दिल से किया इस्तकबाल गेम ऑफ थ्रोन्स दो सदी पहले की महागाथा…
Next Article बाढ़ प्रभावित परिवारों से आयुक्त ने की मुलाकात… खाने पीने व दवाई सहित कर रहे ठहरने की व्यवस्था

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?