ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुन्नाभाई के सर्किट से लेकर गलीबॉय के एमसी शेर तक, इन साइड एक्टर्स ने फिल्म में डाली जान…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

मुन्नाभाई के सर्किट से लेकर गलीबॉय के एमसी शेर तक, इन साइड एक्टर्स ने फिल्म में डाली जान…

By @dmin
Published: July 5, 2022
Share
SHARE

बॉलीवुड की कई फिल्में हैं जिनमें उनके किरदार जान डाल देते हैं। कुछ फिल्मों में लीड एक्टर तो कमाल करते ही हैं साथ ही उनके साथ अगर सपोर्टिंग एक्टर न होते तो शायद वो फिल्में इतनी पॉपुलर न होती। सपोर्टिंग रोल में काम कर रहे किरदार कई बार फिल्म के सुपरहिट होने में बड़ा रोल प्ले करते हैं, कुछ किरदार तो ऐसे होते हैं जो फिल्म में लीड रोल को कड़ी टक्कर देते हैं।

गली बॉय में एमसी शेर:- फिल्म गली बॉय में एमसी शेर ने सभी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी ने एमसी शेर का रोल प्ले किया था।

मुन्नाभाई एमबीबीएस में सर्किट:- भाई टेंशन नहीं लेनेका… । फिल्म मुन्नाभाई में सर्किट का ये डायलॉग तो याद ही होगा आपको। क्या होता अगर इस फिल्म में सर्किट नहीं होता तो? इस फिल्म में मुन्नाभाई के साथ सर्किट के रोल ने सभी को अपना दीवाना बना लिया था। अरशद वारसी ने सर्किट का रोल प्ले किया था। फिल्म इतनी हिट रही थी कि फिल्म के मुन्ना और सर्किट के कैरेक्टर को बच्चा-बच्चा कॉपी करने लगा था।

विक्की डोनर में डॉ. बलदेव चड्ढा:- विक्की डोनर एक कॉमेडी मूवी थी। इस फिल्म में विक्की के अलावा भी एक किरदार था जिसके वन लाइनर ने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया था वो हैं डॉ चड्डा। फिल्म में डा.ॅ चड्डा का रोल अन्नू कपूर ने प्ले किया था। वैसे तो अन्नू कपूर की एक्टिंग काबिले तारीफ होती है पर इस फिल्म में उनके पॉजिटिव कैरेक्टर ने ये साबित कर दिया कि अन्नू कपूर भी लाइमलाइट डिजर्व करते हैं।

ओम शांति ओम में पप्पू मास्टर:- फिल्म ओम शांति ओम बॉलीवुड की चुनिंदा फिल्मों में से एक है। फिल्म में कई स्टार्स थे लेकिन पप्पू मास्टर का रोल कुछ अलग था। फिल्म में पप्पू शाहरुख का दोस्त रहता है और अपने दोस्त की हर परेशानी में उसके साथ खड़ा होता है। फिल्म में पप्पू का रोल श्रेयस तलपड़े ने प्ले किया था।

बाजीराव मस्तानी में काशीबाई:- संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में सबसे बेहतरीन कैरेक्टर काशीबाई का कहा जाए तो गलत नहीं होगा। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने काशीबाई का किरदार निभाया था। बर्फी की झिलमिल से बाजीराव की काशी तक, प्रियंका ने ये साबित कर दिया कि एक्टिंग में उनका कोई सानी नहीं है।

तनु वेड्स मनु में पप्पी जी:- अगर आपने ये फिल्म देखी हो तो इसके पप्पी जी आपको जरुर याद होंगे। फिल्म में दीपक डोबरियाल ने पप्पी जी का रोल प्ले किया था। उनकी एक्टिंग ने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया था और फिल्म का डायलॉग your good question, but your question hurt me इतना हिट रहा कि आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है।

रन में गणेश:- फिल्म रन आपने देखी हो या ना देखी हो पर इसकी कऊआ बिरयानी तो आपको याद ही होगी। ये फिल्म ज्यादा लोगों को याद नहीं है पर इस फिल्म की छोटी गंगा और कऊआ बिरयानी आज भी सभी को याद है। विजय राज ने फिल्म में गणेश का रोल प्ले किया था। हालांकि विजय राज की कम स्क्रीन टाइमिंग सभी को खली।

CG के GPM में बढ़ा हादसा : अयोध्या से आ रही यात्री बस पलटी, 13 यात्री घायल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केन्द्रीय कैबिनेट का जताया आभार, बोले – ऐतिहासिक निर्णय देशहित में बड़ा कदम
अच्छी पढ़ाई करो और डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करो-भूपेश बघेल
श्रीराम नवमी पर 17 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, श्रीराम जन्मोत्सव समिति बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा
Gustakhi Maaf: नफरत पर जाया होती सरकार की ऊर्जा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बेटा-बेटी को पिता ने डुबोकर मार डाला, फिर लगाई फांसी, बच्चों को घुमाने की बात कहकर ले गया था
Next Article पहली फिल्म के लिए मिला था डेढ़ लाख का चेक, मां देखकर घबरा गई थीं: रश्मिका मंदाना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?