ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद वोरा ने पीडब्लूडी अफसरों की ली क्लास, बैठक में जवाब तलब करने के बाद जीई रोड के कार्यों का लिया जायजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद वोरा ने पीडब्लूडी अफसरों की ली क्लास, बैठक में जवाब तलब करने के बाद जीई रोड के कार्यों का लिया जायजा

By @dmin
Published: January 15, 2022
Share
मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद वोरा ने पीडब्लूडी अफसरों की ली क्लास, बैठक में जवाब तलब करने के बाद जीई रोड के कार्यों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद वोरा ने पीडब्लूडी अफसरों की ली क्लास, बैठक में जवाब तलब करने के बाद जीई रोड के कार्यों का लिया जायजा
SHARE

दुर्ग। लगभग 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य में लेटलतीफी की शिकायत मुख्यमंत्री से करने के बाद आज वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने पीडब्लूडी अफसरों समेत ठेका लेने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी को तलब किया। वोरा ने दो घंटे तक पीडब्लूडी अफसरों के साथ बैठक के अलावा भ्रमण करते हुए कार्य की प्रगति का जायजा भी लिया। वोरा ने साफ कहा कि जीई रोड का काम पूर्ण होने तक निर्माण कार्य बंद नहीं होना चाहिए तीव्र गति से सभी काम पूरे किये जाएं। निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वोरा ने फिल्टर प्लांट के सामने गार्डन का निर्माण भी तत्काल शुरू करने के निर्देश दिये।

वोरा ने पीडब्लूडी अफसरों से सवाल किया कि इतनी महत्वपूर्ण योजना का क्रियान्वयन करते समय नगर निगम और विद्युत कंपनी के समन्वय के बिना कैसे किया जा रहा हैघ् बैठक में चर्चा के दौरान पता चला कि कई स्थानों पर नगर निगम की पाइपलाइन के ऊपर पीडब्लूडी द्वारा ड्रेनेज सिस्टम बनाया जा रहा है। वोरा ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि जीई रोड पर पाइपलाइन के ऊपर कैसे बनाया जा सकता है। पूर्व में पीलिया और डायरिया से कई लोगों की मौत के बाद नालियों से होकर जाने वाली पाइपलाइन को हटाया गया था। अब पाइपलाइन के ऊपर से ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने से वही परिस्थितियां निर्मित होगी जिससे शहर में संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं।

पीडब्लूडी के ईई एके श्रीवास ने कहा कि नगर निगम की पाइपलाइन के साथ ही होर्डिंग की शिफ्टिंग न होने के कारण काम रुक रहा है। इसके अलावा सीएसईबी द्वारा पोल शिफ्टिंग का काम भी नहीं किया जा रहा है। वोरा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि काम शुरू करने से पहले पूरी प्लानिंग क्यों नहीं की गई। वोरा ने कहा कि नगर निगम और पीडब्लूडी के अफसरों की संयुक्त बैठक आयोजित कर पूरी प्लानिंग कर ली जाए ताकि समन्वय के साथ काम पूरा किया जा सके। वोरा ने पोल शिफ्टिंग का काम कराने के लिए भी प्राथमिकता से पूरा करने कहा ताकि जीई रोड के सौंदर्यीकरण कार्य में किसी भी तरह की रुकावट न आ सके। बाद में वोरा ने फिल्टर प्लांट के सामने प्रस्तावित गार्डन का निरीक्षण किया। जिला सहकारी बैंक के सामने पीडब्लूडी के ठेकेदार द्वारा फोड़ी गई पाइपलाइन का भी निरीक्षण किया।

वोरा ने चर्चा के सामने हो रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने कहा। विधायक वोरा की नाराजगी के बाद पीडब्लूडी के ईई एके श्रीवास ने कहा कि फिल्टर प्लांट के सामने गार्डन का निर्माण तत्काल शुरू किया जाएगा। ड्रेनेज सिस्टम, सड़क चौड़ीकरण कार्य और चौक.चौराहों के सौंदर्यीकरण का कार्य भी तेजी से पूरा कराया जाएगा। अगले 6 माह में सभी कार्य पूरे कर लिये जाएंगे। चर्चा के दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, सुमीत वोरा भी मौजूद थे।

महिलाओं में भी तेजी से बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले, जानें इसे लेकर क्या कहती है स्टडी
छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगी ‘गौधाम योजना’, मुख्यमंत्री साय बिलासपुर से करेंगे शुभारंभ
Tariff War: चीन के 125 प्रतिशत टैरिफ के जवाब में अमेरिका ने 245 प्रतिशत टैरिफ लगाने का किया एलान
दो किश्त में धान खरीदी के फैसले से कांग्रेस सरकार का यू-टर्न, ये है वजह
छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमेटिंक वेंडिंग मशीन ले सकेंगे सामान, बिलासपुर रेलवे स्टेशन में शुरू हुई सेवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाहर से आने वाले व्यक्तियों की कोविड जांच, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर लिया जायजा बाहर से आने वाले व्यक्तियों की कोविड जांच, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर लिया जायजा
Next Article कोरोना टीकाकरण के एक साल पूरे: देश में अब तक लगी 157 करोड़ खुराक कोरोना टीकाकरण के एक साल पूरे: देश में अब तक लगी 157 करोड़ खुराक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?