ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य के माध्यम से 20 लाख लोगों का इलाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य के माध्यम से 20 लाख लोगों का इलाज

By @dmin
Published: May 14, 2022
Share
मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 71283 लोगों ने कराया अब तक इलाज, प्रतिदिन बड़ी संख्या में इलाज कराने पहुंच रहे लोग
मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 71283 लोगों ने कराया अब तक इलाज, प्रतिदिन बड़ी संख्या में इलाज कराने पहुंच रहे लोग
SHARE

स्लम बस्तियों के लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं दवाईयां
मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से अब तक 28, 418 कैम्प आयोजित
3 लाख 97 हजार से अधिक मरीजों की हुई पैथालॉजी जांच
16 लाख 50 हजार से अधिक मरीजों को दी गई नि:शुल्क दवाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी क्षेत्रों की स्लम बस्तियों में निवासरत लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा 20 लाख 6 हजार 401 लोगों को नि:शुल्क इलाज मुहैया कराया गया है। इसके तहत राज्य के 169 नगरीय निकायों की स्लम बस्तियों में अब तक मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम द्वारा 28 हजार 418 कैम्प लगाकर लोगों की नि:शुल्क जांच व उपचार कर दवाईयां दी गई हैं।

गौरतलब है कि राज्य के 14 नगर निगम क्षेत्रों की स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के प्रथम चरण की शुरूआत 01 नवम्बर 2020 को हुई थी। इसके तहत 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा स्लम बस्तियों में जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार एवं दवा वितरण की शुरूआत की गई थी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा इस योजना से लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा मिलने की सफलता को देखते हुए 31 मार्च 2022 को इसका विस्तार पूरे राज्य के नगरीय निकाय क्षेत्रों में किया गया तथा 60 और नई मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू की गई। इस योजना के तहत अब पूरे राज्य के नगरीय क्षेत्रों के स्लम बस्तियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल टीम, मेडिकल उपकरण एवं दवाओं से लैस 120 मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया उपलब्ध करा रही है।

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक 3 लाख 97 हजार 273 मरीजों को पैथालॉजी टेस्ट की सुविधा मुहैया कराने के साथ ही 16 लाख 49 हजार 927 मरीजों को नि:शुल्क दवाएं दी गई हैं। इस योजना के तहत लाभान्वित मरीजों में 2 लाख 29 हजार 991 मरीज श्रम विभाग में पंजीकृत हैं।

आज होगा छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल विस्तार: बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, ओपी चौधरी सहित नौ विधायक लेंगे शपथ
आईएएनएस-सी वोटर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया देश में सबसे अच्छा मुख्यमंत्री… सर्वे में सभी मुख्यमंत्रियों के बीच सीएम बघेल को मिली सर्वोच्च रेटिंग
पीएम मोदी ने दिए छत्तीसगढ़ के परिवारों को 2044 करोड़ रुपए, 5 लाख से ज्यादा परिवारों के आवास का सपना हुआ पूरा
कोविड प्रभावित पालकों एवं बच्चों का दूर होगा मानसिक तनाव… आश्रय देखरेख और संरक्षण हेतु बनाया गया चाइल्ड हेल्प डेस्क… टोल-फ्री नंबर जारी
तीन विधेयकों को मिला कानून का रूप, हत्यारों को 302 नहीं 101 में मिलेगी सजा, नए कानून से और क्या बदलेगा?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कबाड़ से जुगाड़ वाला विंडो बना आजीविका का साधन, अब तक 10 महिला समूह इस कार्य से जुड़ चुकी है पराली/फसल अवशेष के विद्युत संयंत्रों में उपयोग पर किसानों का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम
Next Article एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, मंत्री डॉ. टेकाम ने बच्चों से मिलकर किया उनका उत्साहवर्धन इसी सत्र से लैलूंगा और लुण्ड्रा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, ड्रापआउट बच्चों के लिए सड्डू में बनेगा कोचिंग सेंटर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?