ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने दी अनेक सौगात, 708 करोड़ रूपए की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने दी अनेक सौगात, 708 करोड़ रूपए की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास

By Om Prakash Verma
Published: January 18, 2023
Share
मुख्यमंत्री ने दी अनेक सौगात, 708 करोड़ रूपए की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने दी अनेक सौगात, 708 करोड़ रूपए की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत 17 जनवरी को क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इसके तहत कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 02 करोड़ 21 हजार के पांच कार्यों का लोकार्पण और 705 करोड़ 57 लाख 82 हजार रूपए के 26 कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस तरह कुल 707 करोड़ 57 लाख 82 हजार रूपए के कुल 31 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र आगमन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिन विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है, उसमें कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में हरदी बाजार में उप पंजीयक कार्यालय भवन निर्माण कार्य, सीएचसी कटघोरा में 10 बिस्तर के आइसोलेशन वार्ड, हरदी बाजार तहसील कार्यालय भवन का निर्माण कार्य, कटघोरा विकासखंड में वार्ड क्रमांक 10 में महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 5 में समलाई मंदिर के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल हैं।

इसी तरह नवीनीकरण कार्य अंतर्गत दीपका रंजना से बिंझरी तक, दर्री से मोहरियामुड़ा, कसईपाली रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना, सिरली एनीकट का निर्माण कार्य (सिरकी) झांझ एनीकट का निर्माण कार्य (झांझ), झोंकानाला जलाशय योजना के स्लूस जीर्णोद्धार इत्यादि कार्य, जिला कोरबा के कटघोरा में न्यायिक अधिकारियों के लिए 3 डी टाइप एवं 2 ई टाइप शासकीय आवास गृह का निर्माण, झांझ-गाड़ा घाट मार्ग में पितनी नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य, अजजा प्राथमिक स्तर कन्या आश्रम हरदी बाजार का भवन निर्माण कार्य (हरदी बाजार) विकासखंड कटघोरा अंतर्गत शासकीय विद्यालय छुरी का उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया गया।

इसके अलावा कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा जिन विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया उनमें दर्री बस्ती में हमर क्लिनिक, सुमेधा में हमर क्लिनिक, अरदा में स्वामी आत्मानंद विद्यालय, स्वामी आत्मानंद विद्यालय बालक कटघोरा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय ढेलवाडीह, स्वामी आत्मानंद विद्यालय छिंदपुर, स्वामी आत्मानंद विद्यालय डोंगरी, स्वामी आत्मानंद विद्यालय रंजना, स्वामी आत्मानंद विद्यालय दीपका, स्वामी आत्मानंद विद्यालय बालक हरदी बाजार, स्वामी आत्मानंद विद्यालय उतरदा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय नोनबिर्रा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय नूनेरा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय कुसमुण्डा में कार्य का शिलान्यास शामिल हैं। इसी तरह जल जीवन मिशन अंतर्गत खोडरी एकल नल जल प्रदाय योजना, खमरिया एकल नल जल प्रदाय योजना, डोंगरी एकल नल जल प्रदाय योजना, सिरली एनीकट निर्माण कार्य, रिसदी एकल नल जल प्रदाय योजना और एतमानगर समूह नल जल प्रदाय योजना (कुल सम्मिलित ग्राम 245) के अंतर्गत विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

हादसा: गैस रिसाव से पांच झुलसे, बचाने की कोशिश करने वाले समेत तीन की मौत
बेरोजगार युवा अब बिना किसी चिंता के कर रहे हैं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, बेराजगारी भत्ता से मुश्किलें हुई आसान
प्रेरणा की मिसाल बनीं ड्रोन दीदी गोदावरी साहू, राज्यपाल डेका ने किया सम्मान, दी 10 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि
भगवान के साथ भी धोखा, श्री राम मंदिर के लिए दान में मिले 22 करोड़ के चेक बाउंस
केजरीवाल ने मृतक टीचर के परिवार को सौंपा 1 करोड़ रुपये का चेक, बोले- हमें अपने कोरोना वॉरियर्स पर गर्व
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कलेक्टर ने स्कूल में बच्चों की क्लास ली, छत्तीसगढ़ी बोली, कला-संस्कृति एवं पारम्परिक परिधान के बारे में रोचक जानकारी ली कलेक्टर ने स्कूल में बच्चों की क्लास ली, छत्तीसगढ़ी बोली, कला-संस्कृति एवं पारम्परिक परिधान के बारे में रोचक जानकारी ली
Next Article जिला अस्पताल दुर्ग गढ़ रहा रोज नई इबारतें, दुर्लभ बीमारी पोर्टल कैवरनोमा की हुई सफल सर्जरी जिला अस्पताल दुर्ग गढ़ रहा रोज नई इबारतें, दुर्लभ बीमारी पोर्टल कैवरनोमा की हुई सफल सर्जरी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?